Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

CM Yogi ने लखनऊ में किया ध्वजारोहण, कहा-आज हम सभी नया भारत देख रहे..

CM Yogi ने लखनऊ में किया ध्वजारोहण, कहा-आज हम सभी नया भारत देख रहे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Independence Day 2023 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज लखनऊ में तिरंगा फहराया। सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सभी एक नए भारत को देख रहे हैं। कहा कि हमने कभी इस धरती को जमीन का टुकड़ा नहीं माना, बल्कि मां का दर्जा दिया है। विधानभवन के समक्ष ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन सीएम योगी ने कहा कि अगले पांच वर्षों में हम प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को चार गुना बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि आज यूपी किसी पहचान का मोहताज नहीं है। कहा कि भारत की आत्मा उत्तर प्रदेश में बसती है। यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत को दुनिया की महाशक्ति बनाने के लिए प्रयासरत हैं। ये भी पढ़ें : 77वां स्वतंत्रता दिवस : PM Modi ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, पढ़िए-क्या बोले.. https://samarneetinews.com/77th-independence-day-pm-modis-speech-f...
UP : लापता बेटी का शव मिला, दूसरे समुदाय के 5 के खिलाफ रेप-हत्या का मुकदमा, पुलिस बोली..

UP : लापता बेटी का शव मिला, दूसरे समुदाय के 5 के खिलाफ रेप-हत्या का मुकदमा, पुलिस बोली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : घर से लापता हुई एक दलित नाबालिग बेटी का शव लगभग 24 घंटे बाद पेड़ से लटकता मिला। उसके साथ दरिंदगी की आशंका है। शव उसी के दुपट्टे से लटक रहा था। लड़की के परिजनों ने गांव के पांच युवकों पर दुष्कर्म कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ रेप का मुकदमा लिखाया है। पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात हालांकि, देर रात अपर पुलिस अधीक्षक एनके सिंह ने बयान दिया है कि नाबालिग लड़की के शव के पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं उसकी मौत की वजह हैंगिंग आई है। उधर, मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। ये भी पढ़ें : सीतापुर : अनियंत्रित कार पुल से नीचे गिरी, दो लोगों की मौत-दो गंभीर वहीं घटना के विरोध में बजरंग दल और हिंदू संगठनों के साथ ग्रामीणों ने मिश्रिख-...
UP Politics : अखिलेश यादव खुद करेंगे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, बांदा-फतेहपुर में प्रशिक्षण शिविर..

UP Politics : अखिलेश यादव खुद करेंगे कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, बांदा-फतेहपुर में प्रशिक्षण शिविर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : UP Politics लोकसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है। लखीमपुर खीरी और सीतापुर के बाद अब समाजवादी पार्टी बांदा, फतेहपुर और फिरोजाबाद में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर लगाने जा रही है। बांदा में 16-17, फतेहपुर में 17-18 व फिरोजाबाद में 20-21 अगस्त को प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। अखिलेश यादव खुद हो रहे कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद प्रशिक्षण शिविरों के जरिए अपने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने वाले हैं। बताते चलें कि यूपी में समाजवादी पार्टी का लोकसभा चुनाव में सबसे अच्छा प्रदर्शन वर्ष 2004 में रहा था। तब सपा ने सबसे ज्यादा कुल 35 सीटों पर जीत दर्ज कराई थी। अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी समाजवादी पार्टी अब सपा मुखिया अखिलेश यादव 2024 में पार्टी के शानदार प्रदर्शन के लिए तैयारियों में जुटे हैं। इसके ल...
UP : गर्ल्स हॉस्टल में बड़ा कांड, छात्राओं के अश्लील वीडियो-फोटोज सीनियर छात्र को भेज रही थी छात्रा, हड़कंप

UP : गर्ल्स हॉस्टल में बड़ा कांड, छात्राओं के अश्लील वीडियो-फोटोज सीनियर छात्र को भेज रही थी छात्रा, हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुए अश्लील एमएमएस कांड जैसा एक सनसनीखेज मामला यूपी के गाजीपुर जिले में भी सामने आया है। गाजीपुर राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज की एक छात्रा ही हॉस्टल की दूसरी छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बनाकर अपने एक सीनियर छात्र को भेज रही थी। इस पूरे मामले के खुलासे से हड़कंप मच गया है। आरोपी छात्र मो. आमिर और छात्रा मंतशा काजमी को कालेज से 6 महीने के लिए निलंबित कर दिया है। वहीं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शुरू की मामले में जांच, दोनों आरोपियों के फोन जब्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने दोनों के मोबाइल कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पूरे प्रकरण को एडीजी ने बेहद गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कराई है। साथ ही एसपी ओमवीर सिंह से पूरे मामले पर जानकारी ली है। ये भी पढ़ें : छात्रा ने पीटी टीचर की काली करतूत खोली, ट्यूशन में र...
CM Yogi के हमशक्ल सपा प्रचारक सुरेश ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अखिलेश यादव की अपील..

CM Yogi के हमशक्ल सपा प्रचारक सुरेश ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, अखिलेश यादव की अपील..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ के हमशक्ल और समाजपार्टी के प्रचारक रहे सुरेश ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी पत्नी का आरोप है कि पति की पीट-पीटकर हत्या की गई है। सुरेश पहली बार तब चर्चा में आए थे जब 2019 के चुनाव में यूपी में अखिलेश यादव के साथ उनकी कई फोटोज वायरल हुई थीं। पत्नी ने लगाए पिटाई से मौत के आरोप उधर, मृतक की पत्नी ने उन्नाव पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार सुरेश ठाकुर उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के चौपाई गांव के रहने वाले थे। अखिलेश यादव ने सरकार से की यह अपील उनकी पत्नी सरिता वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि 28 जुलाई को गांव के दबंग किस्म के कुछ लोगों ने उनके पति से मारपीट की। इसी से उनकी मौत हो गई है। सरिता वर्मा ने पुलिस पर आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया है। उधर, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर सुरेश ठाकु...
चल संन्यासी मंदिर में.., अखिलेश के तंज पर CM योगी का जवाब.., कहा- तुम्हारे पांव के नीचे जमीन नहीं..

चल संन्यासी मंदिर में.., अखिलेश के तंज पर CM योगी का जवाब.., कहा- तुम्हारे पांव के नीचे जमीन नहीं..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन रहा। शुक्रवार को नेताओं ने गीतमय अंदाज में एक-दूसरे पर कटाक्ष के तीर छोड़े। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री पर तंज कसा चल सन्यासी मंदिर में.., तो मुख्यमंत्री योगी ने भी दुष्यंत की कविता कहते हुए करारा जबाव दिया। कहा कि तुम्हारे पांव के नीचे जमीन नहीं..। एनडीए में शामिल हुए ओपी राजभर से शुरू हुई बात दरअसल, पूरा मामला इस तरह से शुरू हुआ। नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने आज करीब एक घंटे 14 मिनट तक सदन में बात रखी। उन्होंने सरकार को महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर घेरा। ये भी पढ़ें : मुरादाबाद में भाजपा नेता की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, इलाके में सनसनी कहा कि कुछ नहीं तो कम से कम सांडसफारी ही बना देते। साथ ही नेता प्रतिपक्ष ने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के एनडीए में शामिल होने को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा क...
मुरादाबाद में भाजपा नेता की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, इलाके में सनसनी

मुरादाबाद में भाजपा नेता की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या, इलाके में सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में आज सरेशाम भाजपा नेता की ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी गई। हत्या की यह दुस्साहसिक वारदात नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा अपार्टमेंट के अंदर हुई। वहां बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और अपने दोस्त के साथ घूम रहे भाजपा नेता को गोलियों से भून डाला। वारदात की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। एसएसपी हेमराज मीणा समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिर अस्पताल भी पहुंचे। एसएसपी ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई हैं। भाजपा के टिकट पर लड़े थे ब्लाक प्रमुख का चुनाव संभल के एंचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के नेकपुर अलिया गांव के रहने वाले अनुज चौधरी (28) बीडीसी सदस्य थे। वह भाजपा के टिकट पर असमोली से ब्लॉक प्रमुख का भी चुनाव लड़ चुके थे। बीते कुछ वर्षों से मझोला के नया मुरादाबाद स्थित आवासीय सोसाइटी पार्श्वनाथ प्रतिभा अपार्टम...
Flying kiss पर इतनी आग और 2 Row पीछे बैठे ब्रजभूषण पर..स्मृति पर स्वाति का तीखा हमला..

Flying kiss पर इतनी आग और 2 Row पीछे बैठे ब्रजभूषण पर..स्मृति पर स्वाति का तीखा हमला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : संसद में राहुल गांधी के कथित फ्लाइंग किस को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और ब्रजभूषण मामले में चुप्पी को लेकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सभी के निशाने पर हैं। अब दिल्ली महिला आयोग ने भी निशाना साधा है। इसी बीच दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने स्मृति ईरानी पर तीखी टिप्पणी की है। ट्वीट कर स्वाति मालीवाल ने साधा स्मृति ईरानी पर निशाना स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि केंद्रीय मंत्री को बहुत गुस्सा आ रहा है। कहा है कि यह गुस्सा तब कहां चला जाता है जब उनकी सिर्फ दो row पीछे बैठा ब्रजभूषण महिला ओलम्पियन पहलवानों को कमरे में बुलाकर उनकी छाती पर हाथ रखता है और कमर पे हाथ रखता है। ट्वीटर पर लिखा- अब बहुत गुस्सा आ रहा, तब कहां था यह उनका यौन शोषण करता है। स्वाति मालीवाल ने...
UP : सरकार की छवि धूमिल कर रहे अफसर, अब वाराणसी में महिला अधिकारी ने युवती को मारा थप्पड़..

UP : सरकार की छवि धूमिल कर रहे अफसर, अब वाराणसी में महिला अधिकारी ने युवती को मारा थप्पड़..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कुछ अधिकारियों की कारगुजारियां लगातार सरकार की छवि धूमिल कर रही हैं। विपक्ष को ऊंगलियां उठाने का मौका मिल रहा है। अभी कुछ दिन पहले बांदा के सिटी मजिस्ट्रेट ने एक फरियादी को कार्यालय से बाहर निकाल दिया था तो उनके गनर ने बाहर आकर उसपर थप्पड़ बरसाते हुए अभद्रता की थी। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद गनर को निलंबित कर दिया था। वहीं अब वाराणसी में जमीन पर कब्जा दिलवाने गईं महिला नायाब तहसीलदार ने एक युवती को सवाल पूछने पर थप्पड़ मार दिया। युवती के सवाल पूछने पर अधिकारी ने खोया आपा घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गांव के लोगों ने नायाब तहसीलदार को घेरने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने किसी तरह महिला अधिकारी को बचाकर वहां से निकाल लिया। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें : Kanpur : बड़े घरों की बिगड़ी औलादों का गंदा खेल, समलैंगिकों को फंसाकर ...
Kanpur : बड़े घरों की बिगड़ी औलादों का गंदा खेल, समलैंगिकों को फंसाकर ब्लैकमेलिंग-अब पहुंचे जेल

Kanpur : बड़े घरों की बिगड़ी औलादों का गंदा खेल, समलैंगिकों को फंसाकर ब्लैकमेलिंग-अब पहुंचे जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : कानपुर में गे-डेटिंग एप के जरिए समलैंगिक युवकों को फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का कल्याणपुर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी छात्र हैं और संभ्रांत परिवारों की बिगड़ी औलाद हैं। उनके जाल में फंसे दो युवकों ने हिम्मत कर पुलिस से शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ किया। डाक्टर, इंजीनियर बनने आए थे, बुरी आदतों के चलते बन बैठे अपराधी जानकारी के अनुसार एडीसीपी वेस्ट लाखन यादव ने जानकारी दी है कि गे डेटिंग एप के जरिए समलैंगिक युवकों को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस ने इस गैंग का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के 6 सदस्यों को पकड़ा है। ये भी पढ़ें : कानपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका समेत चार युवतियां और दो युवक दबोचे गए यूपी में इस तरह की ठगी का संभवत: पहला मामला है। क...