Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

Lucknow : विधानसभा के सामने सिपाही की बहन ने किया आत्मदाह का प्रयास

Lucknow : विधानसभा के सामने सिपाही की बहन ने किया आत्मदाह का प्रयास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बागपत जिले की रहने वाली एक युवती ने मंगलवार को विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। पहले पेट्रोल पिया और फिर उसके बाद खुद पर डाल लिया। गनीमत रही कि पुलिस ने उसे आग लगाने से पहले पकड़ लिया। महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बागपत पुलिस की लापरवाही से थी परेशान महिला ने आरोप लगाया है कि बागपत पुलिस उसके भाई की मौत के मामले में जानबूझकर कार्रवाई नहीं कर रही है। परेशान होकर उसने विधानभवन के सामने आत्मदाह का फैसला लिया। ये भी पढ़ें : अमरोहा : ‘भारत माता की जय’ पर बिदके बसपा सांसद दानिश, कार्यक्रम के मंच पर किया हंगामा अतिरिक्त इंस्पेक्टर हजरतगंज प्रमोद कुमार पांडेय का कहना है कि महिला बागपत के छपरौली की रहने वाली सुमन हैं। महिला का कहना है कि उनका भाई अरविंद पुलिस विभाग में सिपाही थे। वह मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनात थे। 27 मार्च ...
आजमगढ़ कांड : यूपी में सभी स्कूल 8 अगस्त को बंद, छात्रा की मौत के बाद प्रिंसिपल-शिक्षक की गिरफ्तारी का विरोध

आजमगढ़ कांड : यूपी में सभी स्कूल 8 अगस्त को बंद, छात्रा की मौत के बाद प्रिंसिपल-शिक्षक की गिरफ्तारी का विरोध

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आजमगढ़ स्कूल कांड को लेकर माहौल इस समय गरम है। चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल की छात्रा द्वारा कथित रूप से मानसिक प्रता़ड़ना के बाद तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या के मामले में अब बड़ी खबर आई है। आजमगढ़ पुलिस ने स्कूल के प्राधानाचार्य, क्लास टीचर को गिरफ्तार किया है। इसके विरोध में 8 अगस्त यानी मंगलवार को प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। ऐसा अनएडेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की घोषणा के बाद होने जा रहा है। छात्रा के परिवार ने कहा, आज हमारी बेटी के साथ, कल किसी के भी बच्चे के साथ संभव दरअसल, छात्रा श्रेया तिवारी की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इसके बाद उसने यह कदम उठाया। इतना ही नहीं सबूत मिटाने की भी कोशिश की गईं। ये भी पढ़ें : DPS स्कूल की बस से स्मैक तस्करी, बाप-बेट...
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल, संसद पहुंचे

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल, संसद पहुंचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : Rahul Gandhi's Lok Sabha membership restored सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने राहुल की सदस्यता बहाल करने का फैसला करते हुए अधिसूचना जारी की है। बताते चलें कि मोदी सरनेम मामले में सूरत कोर्ट के दो साल की सजा के फैसले के बाद राहुल गांधी की सदस्यता खत्म कर दी गई थी। बहाली के बाद लोकसभा पहुंचे राहुल इसके बाद मामले में राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। शीर्ष अदालत ने सुनवाई के बाद गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को रद्द करते हुए सजा पर रोक लगा दी। इसके साथ ही राहुल की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई। बताते चलें कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में सांसदों का एक दल इस मामले में लोकसभा स्पीकर से भी मिला था। सभी की नजर लोकसभा अध्यक्ष पर थीं। अब राहुल वायनाड से दोबारा सांसद हो ग...
अमरोहा : ‘भारत माता की जय’ पर बिदके बसपा सांसद दानिश, कार्यक्रम के मंच पर किया हंगामा

अमरोहा : ‘भारत माता की जय’ पर बिदके बसपा सांसद दानिश, कार्यक्रम के मंच पर किया हंगामा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमरोहा रेलवे स्टेशन पर आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में हंगामा हो गया। दरअसल, भारत माता की जय के नारे लगते ही बसपा सांसद कुंवर दानिश अली बिदक गए। यह नारा मंच से एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो ने लगाया। भड़के बसपा सांसद दानिश ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वहां मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता और रेलवे के अधिकारियों के अलावा आरपीएफ और पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह स्थिति संभाली। रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना का था कार्यक्रम दरअसल, अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्यक्रम में भाजपा के शिक्षक विधायक डा हरिसिंह ढिल्लो ने संबोधन शुरू करते हुए भारत माता की जय का नारा जैसे ही माइक पर लगाया। कार्यक्रम के मंच पर मौजूद बसपा क्षेत्रीय सांसद दानिश अली भड़क गए। उन्होंने इसका विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ये भी पढ़ें : बिजनौर में स्कूल बस नहर में गिर...
यूपी में भाजपा सांसद को दो साल की सजा, सांसदी पर लटकी तलवार

यूपी में भाजपा सांसद को दो साल की सजा, सांसदी पर लटकी तलवार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व वर्तमान में इटावा से भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया को बड़ा झटका लगा है। टोरंट अधिकारी से मारपीट एवं बलवा करने के मामले में विशेष मजिस्ट्रेट एमपी-एमएलए ने उनको दोषी पाते हुए दो साल की सजा सुनाई है। सांसद कठेरिया को 2 साल के कारावास के साथ जुर्माने की भी सजा हुई है। अब उनकी सांसदी पर भी तलवार लटक गई है। सांसदी जा सकती है। यह है पूरा मामला जानकारी के अनुसार 16 नवंबर 2011 को दोपहर करीब सवा 12 बजे टोरंट पावर लिमिटेड आगरा के साकेत माल स्थित कार्यालय में मैनेजर भावेश रसिक लाल शाह से स्थानीय सांसद राम शंकर कठेरिया व उनके समर्थकों ने मारपीट की थी। ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत, सजा पर रोक  अधिकारी को काफी चोटें आई थीं। सुरक्षा निरीक्षक समेधी लाल ने हरीपर्वत थाने में सासंसद समेत अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। ...
Oyo Hotel में कांड, वॉशरूम में युवती, कमरे में प्रेमी ने लगाई फांसी..

Oyo Hotel में कांड, वॉशरूम में युवती, कमरे में प्रेमी ने लगाई फांसी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक प्रेमी युगल ओयो होटल पहुंचा। दोपहर को दोनों ठहरे। शाम को लड़की के चिल्लाने की आवाजें आईं। पता चला कि युवक ने फांसी लगा ली है। बताते हैं कि वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद प्रेमिका रूम से वाशरूम में चली गई। उधर, कमरे में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। प्रेमिका से पूछताछ जारी है। लड़की के चिल्लाने पर पहुंचा होटल स्टाफ जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 27 के अट्टा में ओयो होटल है। छलेरा के रहने वाले विक्रांत चौहान एक युवती के साथ ओयो होटल पहुंचे। दोपहर में दोनों होटल के कमरे में ठहरे। बाद में शाम को युवती के चिल्लाने पर होटल का स्टाफ कमरे में पहुंचा। ये भी पढ़ें : OYO होटल पर पुलिस रेड, आपत्तिजनक हाल में मि...
UP : दरोगा की गोली मारकर हत्या, विवेचना कर लौटते समय वारदात

UP : दरोगा की गोली मारकर हत्या, विवेचना कर लौटते समय वारदात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में आज एक बड़ी वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। फिरोजाबाद के अरांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा (55) की अज्ञात बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश बाइक पर सवार थे। वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। एसएसपी सहित कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटा है। वारदात क्यों हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। फिरोजाबाद में हुई वारदात से मचा हड़कंप जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब सवा 8 बजे अरांव थाने में तैनात दरोगा दिनेश मिश्रा (55) अरांव-मैनपुरी रोड पर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ये भी पढ़ें : बांदा में विहिप-बजरंग दल ने फूंका इस्लामिक जिहाद का पुतला, जमकर नारेबाजी वह मूल रूप से जिला कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के गांव सदाअतपुर के रहने वाले थे। बताते हैं कि विवेचना करके वापस लौट रहे थे। इसी...
Gyanvapi : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, एएसआई सर्वे को दी हरी झंडी

Gyanvapi : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, एएसआई सर्वे को दी हरी झंडी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के एएसआई सर्वे को लेकर गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया है।  हाईकोर्ट ने अंजुमन इंतजामिया मस्जिद कमेटी की याचिका को खारिज करते हुए ज्ञानवापी परिसर के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण सर्वे को हरी झंडी दे दी। कल से सर्वे का काम शुरू हो जाएगा। कल से शुरू होगा सर्वेक्षण का काम दरअसल, 21 जुलाई को वाराणसी के जिला जज ने ज्ञानवापी परिसर के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) सर्वे के लिए आदेश दिए थे। मुस्लिम पक्ष ने पहले सुप्रीम कोर्ट फिर हाईकोर्ट में सर्वे के फैसले के खिलाफ याचिका दी थी। ये भी पढ़ें : बिजनौर में स्कूल बस नहर में गिरी, एक बच्चे की मौत, कई घायल फिर मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा। मुस्लिम पक्ष की इस याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा है कि न्यायहित में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का सर्वे ब...
PCS ज्योति मौर्या की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नियुक्ति विभाग ने दिए जांच के आदेश, यह है पूरा मामला..

PCS ज्योति मौर्या की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नियुक्ति विभाग ने दिए जांच के आदेश, यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बरेली में एसडीएम रहीं पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सरकार के नियुक्ति विभाग ने ज्योति के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। ज्योति के पति आलोक मौर्या ने अनियमित लेन-देन संबंधी उनकी शिकाकयतें की हैं। अब इसकी जांच प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत को सौंपी गई है। बताते हैं कि पंत ने अपने स्तर से एक जांच कमेटी का गठन किया है। कमांडेंट मनीष दुबे से करीबी रिश्तों को लेकर चर्चा में आई थीं ज्योति जानकारी के अनुसार ज्योति मौर्या हाल में होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ करीबी रिश्तों को लेकर चर्चा में आई थीं। फिर उनके पति आलोक मौर्या ने कई फोरम पर उनकी शिकायतें दर्ज कराई थीं। ये भी पढ़ें : Kanpur : 10वीं के छात्र की क्लास में हत्या, चाकू मारते समय क्लासमेट चिल्ला रहा था ये बातें.. साथ ही नियुक्ति विभाग को भी शिकायतें भेजी हैं। शिकायतों पर व...
Kanpur : 10वीं के छात्र की क्लास में हत्या, चाकू मारते समय क्लासमेट चिल्ला रहा था ये बातें..

Kanpur : 10वीं के छात्र की क्लास में हत्या, चाकू मारते समय क्लासमेट चिल्ला रहा था ये बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में एक स्कूल की क्लास में एक छात्र की उसी के क्लासमेट ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने सभी वार उसके गले पर किए, ताकि जान बचने की कोई गुंजाइश न बचे। चाकू से प्रहार करते समय वह चिल्ला रहा था कि मुझे मार के बहुत उड़ रहा था न, ले अब मार के दिखा। फिलहाल हत्या करने वाला छात्र पुलिस की हिरासत में है। वहीं मृतक छात्र का परिवार बेहाल है। क्लास रूम में हुई वारदात से बाकी छात्र-छात्राओं में फैली दहशत यह पूरी घटना कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र की गंगापुर कालोनी के प्रयाग विद्या मंदिर इंटर कालेज में सोमवार की है। बताया जा रहा है कि 10वीं के इन छात्रों के बीच एक छात्रा को लेकर झगड़ा चल रहा था। किसी छात्रा को लेकर दोनों छात्रों के बीच चल रहा था झगड़ा बताते हैं कि चार दिन पहले भी दोनों छात्रों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद सोमवार को इंटरवल से पहले दोनों मे...