समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद सनसनीखेज चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अवैध संबंधों की गंदी कहानी में युवक की जान पर बन आई। बताते हैं कि बीती रात एक युवक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। प्रेमिका ने सहेली को भी बुला रखा था। बताया जा रहा है कि प्रेमी-प्रेमिका जिस समय आपत्तिजनक स्थिति में थे, तभी सहेली भी आ गई। सहेली युवक पर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगी। युवक ने मना किया।
प्रेमिका ने बुला रखा था सहेली को भी
दोनों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का विरोध किया। इसपर सहेली ने भड़़क गई। उसने युवक का प्राइवेट पार्ट काट डाला। युवक का इलाज कानपुर के हैलट अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है।
ये भी पढ़ें : प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से कट लगाओ : दरिंदे ने प्रेमिका की ली क्रूर परीक्षा, फिर वीडियो बनाकर पिता को भेजा
जानकारी के अनुसार कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित रौतापुरकला गांव में रहने वाले युवक का गांव की ही एक महिला से अवैध शारीरिक संबंध थे। दोनों के बीच लंबे समय से यह खेल चल रहा था।
शादीशुदा हैं प्रेमी और प्रेमिका, सहेली..
महिला की शादी हो चुकी थी, लेकिन पति से विवाद होने के बाद अलग रहने लगी थी। बीती रात उसने देर रात प्रेमी युवक को रोज की तरह घर पर बुलाया। साथ ही अपनी सहेली को भी घर पर बुला लिया था। इसकी जानकारी महिला के प्रेमी को नहीं थी।
सहेली ने संबंध बनाने का दबाव बनाया, विरोध पर काटा..
कहा जा रहा है कि युवक और उसकी प्रेमिका जिस समय आपत्तिजनक हालत में थे, तभी सहेली भी वहां आकर युवक पर खुद के साथ भी संबंध बनाने का दबाव डालने लगी।
ये भी पढ़ें : पति का अफेयर, पत्नी ने प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट में भरा मिर्ची पाउडर
युवक इसके लिए राजी नहीं हुआ, उसने विरोध किया। इसपर प्रेमिकी की सहेली ने भड़कते हुए युवक का गुप्तांग काट लिया। खून से लतपत होकर युवक चिल्लाता हुआ भागा।
शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
शोर-शराबा सुनकर गांव के लोग वहां पहुंचने लगे। इससे पहले ही युवक भागकर घर पहुंचा और पत्नी को पूरी बात बताई। फिर पुलिस को बदनामी के डर से सूचना न देने को कहा। हालांकि, किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए युवक की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने बोली, अबतक तहरीर नहीं मिली-विवाद का मामला
वहां से उसे गंभीर हालत होने की वजह से हैलट रेफर कर दिया गया। उधर, चौबेपुर थाना प्रभारी संजय पांडे का कहना है कि युवक ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है। अगर युवक की ओर से मामले में तहरीर मिलती है तो दोषियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। जांच की जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दो युवकों के बीच विवाद का मामला है।
ये भी पढ़ें : लखनऊ : अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट, 3 विदेशी लड़कियां-दो पुरुष पकड़े गए, ब्यूटी-पार्लर..