Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सांसद देवेंद्र भोले के कार्यक्रम में विपक्ष पर कसा तगड़ा तंज

BJP State President Bhupendra Chaudhary took strong dig at opposition in program of MP Devendra Bhole

समरनीति न्यूज, कानपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आज विपक्ष पर तगड़ा तंज कसा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर उनकी तैयारियां पूरी हैं। सपने देखने का अधिकार सबको (विपक्ष) है, लेकिन यूपी में सभी लोकसभा सीटें बीजेपी ही जीतेगी। दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी आज कानपुर देहात में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यह कार्यक्रम अकबरपुर से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने अपने स्वर्गीय माता-पिता के 7वें निर्वाण दिवस पर उनकी याद में आयोजित कराया था।

सांसद ने कराया अनोखा कार्यक्रम

कानपुर देहात की अकबरपुर सीट से सांसद भोले ने अनोखा एवं सराहनीय कार्यक्रम किया। उन्होंने कार्यक्रम में 11 हजार बुजुर्गों का सम्मान किया। बताते हैं कि कार्यक्रम में 98 से लेकर 102 वर्ष तक के बुजुर्ग पहुंचे।

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी ने वाराणसी में किया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास, बोले : जो खेलेगा-वही खिलेगा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी पहुंचे। सांसद भोले ने उनका स्वागत किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भी बुजुर्गों का सम्मान किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए हमारी तैयारियां पूरी हैं। बाकी सपने देखने का अधिकार तो सभी को है। बाकी सारी सीटें हम ही जीतेंगे। कार्यक्रम दर्शन सिंह महाविद्यालय में आयोजित हुआ। बताते चलें कि लोकसभा चुनावों को लेकर हाल में ही प्रदेशभर में कई जगहों पर पार्टी जिलाध्यक्षों की अदला-बदली की गई है।

UP : 2 IPS के तबादले, रवीना त्यागी बनीं SP महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन