Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह

UP : भाजपा दिग्गजों संग प्रत्याशी ने कराया नामांकन, यूपी विधान परिषद उपचुनाव..

UP : भाजपा दिग्गजों संग प्रत्याशी ने कराया नामांकन, यूपी विधान परिषद उपचुनाव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी विधान परिषद उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में दारा नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : UP : रेल में TT की गुंडागर्दी, यात्री पर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल हुआ तो सस्पेंड    ये भी पढ़ें : UP : भाजपा ने दारा सिंह चौहान को बनाया प्रत्याशी, 18 को नामांकन   ये भी पढ़ें : मायावती का ऐलान : अकेले लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश गिरगिट, EVM में धांधली.., पढ़िए पूरी खबर...
BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सांसद देवेंद्र भोले के कार्यक्रम में विपक्ष पर कसा तगड़ा तंज

BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सांसद देवेंद्र भोले के कार्यक्रम में विपक्ष पर कसा तगड़ा तंज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आज विपक्ष पर तगड़ा तंज कसा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर उनकी तैयारियां पूरी हैं। सपने देखने का अधिकार सबको (विपक्ष) है, लेकिन यूपी में सभी लोकसभा सीटें बीजेपी ही जीतेगी। दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी आज कानपुर देहात में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यह कार्यक्रम अकबरपुर से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने अपने स्वर्गीय माता-पिता के 7वें निर्वाण दिवस पर उनकी याद में आयोजित कराया था। सांसद ने कराया अनोखा कार्यक्रम कानपुर देहात की अकबरपुर सीट से सांसद भोले ने अनोखा एवं सराहनीय कार्यक्रम किया। उन्होंने कार्यक्रम में 11 हजार बुजुर्गों का सम्मान किया। बताते हैं कि कार्यक्रम में 98 से लेकर 102 वर्ष तक के बुजुर्ग पहुंचे। ये भी पढ़ें : पीएम मोदी ने वाराणसी में किया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास, बोले : ज...
मुरादाबाद : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया साफ, लोकसभा चुनाव से पहले बदलेंगे जिलाध्यक्ष, नए चेहरों..

मुरादाबाद : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया साफ, लोकसभा चुनाव से पहले बदलेंगे जिलाध्यक्ष, नए चेहरों..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने साफ कर दिया है कि जिलास्तर पर पार्टी पदाधिकारी बदले जाएंगे। उन्होंने कहा कि नए चेहरों को जगह दी जाएगी। वहीं इस काम में संगठन की प्रक्रिया के अनुसार करीब 10 दिन का समय लगेगा। कहा कि पार्टी पदाधिकारियों से इस क्रम में बातचीत की जाएगी। पीएम मोदी के मन की बात सुनने मुरादाबाद में प्रदेश अध्यक्ष दरअसल, रविवार को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए मुरादाबाद आए हुए थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन को गति देने के लिए 70 प्रतिशत जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों को बदलना चाहते हैं। ये भी पढ़ें : BJP4UP : कौन बनेगा नया जिलाध्यक्ष, सिफारिशों के घोड़ों पर सवार ऐसे नाम.. कहा कि जिलास्तर पर संगठन को नए सिरे से खड़ा करने के लिए कवायद ...
कानपुर : BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी नेताओं को दिया लोकसभा जीत का मंत्र

कानपुर : BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी नेताओं को दिया लोकसभा जीत का मंत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज कानपुर में मौजूद रहे। दरअसल, नगर निकाय चुनाव में शानदार परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब 2024 लोकसभा की तैयारियों में जुट गई है। शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने कानपुर के साकेत नगर स्थित एक होटल में भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड की क्षेत्रीय कार्य समिति की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी नेता रहे मौजूद प्रदेश अध्यक्ष श्री चौधरी ने पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों को संबोधित किया। साथ ही लोकसभा चुनावों में जीत का मंत्र दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनावों में जीत के लिए जुट जाएं। साथ ही पन्ना कमेटियों को सक्रिय और सजग करते हुए कार्य करने को भी कहा। इससे पहले पार्टी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत भी किया। बैठक में सभी के कार्यों की समीक्षा भी हुई, जो शाम...
Lucknow : मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रियों के साथ देखी “द केरल स्टोरी”

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी ने मंत्रियों के साथ देखी “द केरल स्टोरी”

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन में चर्चित फिल्म 'द केरल स्टोरी' देखी। सीएम योगी के साथ मंत्रिमंडल के लगभग सभी सदस्य मौजूद रहे। बताते चलें कि द केरल स्टोरी को यूपी में टैक्स फ्री कर दिया गया है। यह फिल्म केरल में हिंदू लड़कियों के धर्मांतरण विषय पर बनी है। फिल्म के विषय को लेकर देशभर में विवाद चल रहा है। सीएम योगी का मंत्रियों के साथ इस फिल्म को देखने का कार्यक्रम पहले ही तय हो चुका था। लोकभवन में हुआ फिल्म का प्रदर्शन एमपी और यूपी में फिल्म को टैक्स फ्री किया जा चुका है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में इस फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यूपी-एमपी में टैक्स फ्री हो चुकी फिल्म आज मुख्यमंत्री योगी के साथ फिल्म देखने वालों में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, मंत्...
आज आ रहे PM Modi, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने व्यवस्थाएं देखीं

आज आ रहे PM Modi, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने व्यवस्थाएं देखीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी की सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट पर अगवानी के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जबरदस्त व्यवस्थाएं की गई हैं। व्यवस्थाओं को लेकर ली जानकारी इन व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गुरुवार देर शाम डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी वाराणसी पहुंचे। डिप्टी सीएम के साथ दोनों पार्टी नेताओं ने व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। बताते चलें कि तय कार्यक्रम के अनुसार पीएम मोदी सुबह 10 बजे वाराणसी पहुंच जाएंगे। ये भी पढ़ें : Weather in UP : मौसम विभाग ने अचानक जारी किया अलर्ट, लखनऊ में तेज बारिश के साथ गिरे ओले.. प्रधानमंत्री रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अंतरर...