Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

मुरादाबाद : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने किया साफ, लोकसभा चुनाव से पहले बदलेंगे जिलाध्यक्ष, नए चेहरों..

BJP4UP : state president made it clear, district president will change

समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने साफ कर दिया है कि जिलास्तर पर पार्टी पदाधिकारी बदले जाएंगे। उन्होंने कहा कि नए चेहरों को जगह दी जाएगी। वहीं इस काम में संगठन की प्रक्रिया के अनुसार करीब 10 दिन का समय लगेगा। कहा कि पार्टी पदाधिकारियों से इस क्रम में बातचीत की जाएगी।

पीएम मोदी के मन की बात सुनने मुरादाबाद में प्रदेश अध्यक्ष

दरअसल, रविवार को प्रदेश अध्यक्ष चौधरी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए मुरादाबाद आए हुए थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा संगठन को गति देने के लिए 70 प्रतिशत जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों को बदलना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें : BJP4UP : कौन बनेगा नया जिलाध्यक्ष, सिफारिशों के घोड़ों पर सवार ऐसे नाम..

कहा कि जिलास्तर पर संगठन को नए सिरे से खड़ा करने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले बीजेपी नए चेहरों को मैदान में लाना चाहती है। कहा कि इस मामले में जिलों में पार्टी ने पर्यवेक्षकों को भेजा है।

पर्यवेक्षकों ने सौंपे 3-3 नामों वाले पैनल, अब होगा विचार

पर्यवेक्षकों ने नए पदाधिकारियों को बनाने के लिए 3-3 लोगों के नाम वाले पैनल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री को सौंप चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि पर्यवेक्षकों ने पदाधिकारियों के चयन के लिए 3-3 नाम का पैनल दिया है। अब इस मामले में पैनल कोर कमेटी, क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत तीन स्तर पर बैठकें होंगी। फिर इसे राष्ट्रीय नेतृत्व के पास भेजा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के अनुसार इसमें करीब 10 दिन लगेंगे।

ये भी पढ़ें : कानपुर : BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी नेताओं को दिया लोकसभा जीत का मंत्र

कानपुर : BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी नेताओं को दिया लोकसभा जीत का मंत्र