Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : नए SP अंकुर हैं चित्रकूट की SP वृंदा शुक्ला के पति, पढ़िए पूरी खबर..

Banda's new SP Ankur Agarwal is Chitrakoot's SP Vrinda Shukla's husband, read full news

समरनीति न्यूज, बांदा : रविवार देर शाम यूपी सरकार ने 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। बांदा के नए पुलिस कप्तान अंकुर अग्रवाल बनाए गए हैं। अबतक वह चंदौली जिले के

पुलिस अधीक्षक थे। 2016 बैंच के आईपीएस अधिकारी अंकुर इस समय चित्रकूट तैनात एसपी वृंदा शुक्ला के पति हैं।

Banda's new SP Ankur Agarwal is Chitrakoot's SP Vrinda Shukla's husband, read full news

वह हरियाणा के अंबाला के रहने वाले हैं। हालांकि, वृंदा शुक्ला 2-014 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और दो साल अपने पति से सीनियर हैं। वहीं अंकुर चंदौली के एसपी रहने से पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में एडिशनल डीसीपी के पद पर तैनात रहे हैं।

ये भी पढ़ें : 14 IPS के तबादले : अमरोहा-बांदा, सीतापुर-बरेली समेत कई जिलों में नए SP, पढ़िए पूरी लिस्ट.. 

 

BJP4UP : कौन बनेगा नया जिलाध्यक्ष, सिफारिशों के घोड़ों पर सवार ऐसे नाम..