Thursday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

देवरिया हत्याकांड : पढ़िए क्यों और कैसे हुईं एक-एक कर 6 हत्याएं, फोटोज..

Deoria murder case : 5 murders in revenge of one murder, read how 6 murders happened one after other

समरनीति न्यूज, लखनऊ : देवरिया में सोमवार सुबह को हुए विभत्स हत्या कांड से पूरा इलाका कांप उठा। हत्याओं का यह खौफनाक का सिलसिला प्रेम यादव की हत्या से शुरू हुआ। इसके बदा दूसरे पक्ष ने प्रतिशोध में एक के बाद एक 5 लोगों को मार डाला। वहीं एक बच्चा अभी मौत से जूझ रहा है। दरअसल, दूसरे पक्ष में प्रतिशोध की भावना इतनी बढ़ गई कि मारते समय यह भी नहीं देखा कि कौन बच्चा है और कौन महिलाएं।

प्रतिशोध में अंधे हुए हत्यारे

मरने वालों में दो पुरुष, एक महिला, दो बच्चियां और एक मासूम बच्चा शामिल है। सभी एक ही परिवार के हैं।

Deoria murder case : 5 murders in revenge of one murder, read how 6 murders happened one after other

हत्याकांड का खौफनाक मंजर गांव के लोगों की आंखों में ठहर सा गया। जानकारी होने पर पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। अब पढ़िए कि हत्याकांड की शुरूआत कैसे हुई।

जमीन को लेकर विवाद बना कारण

जानकारी के अनुसार देवरिया जिले में रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर के लेहड़ा टोला पर जमीन को लेकर एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव का गांव के सत्य प्रकाश दुबे से विवाद चल रहा था। आज इसी मामले में प्रेम कुमार मिलने के लिए सत्य प्रकाश दुबे के घर पहुंचे। वहां दोनों में बहस हो गई। फिर सत्य प्रकाश दुबे और उनके परिजनों ने ईंट और धारदार हथियारों से हमला कर प्रेम की वहीं हत्या कर दी।

Deoria murder case : 5 murders in revenge of one murder, read how 6 murders happened one after other

हत्या की जानकारी जब मृतक के परिजनों को हुई तो बौखला गए। परिवार और करीबियों की उमड़ी भीड़ ने दूसरे पक्ष सत्य प्रकाश के घर पर हमला बोल दिया। घर के लोग दरवाजा बंद करके छिपे थे। भीड़ ने दरवाजा तोड़ा और अंदर घुस गए। फिर जो मिला उसी को काट डाला।

पहले एक हत्या, बदले में पांच लोगों का कत्ल

धारदार हथियार और असलहों से लैस इन लोगों ने घर में छिपे सत्य प्रकाश और उसकी पत्नी, दो बेटियों और बेटे को मार डाला। उधर, जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें : पापी पापा : बेटियों से दबवाता पांव और करता है अश्लीलता, पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, रिपोर्ट

पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाया है।

6 people including former ZIP member murdered in Deoria UP

हत्याकांड की पूरी जड़ जमीन का यह टुकड़ा

बताया जा रहा है कि रुद्रपुर कोतवली के अभयपुर टोला के रहने वाले पूर्व जिपं सदस्य प्रेम यादव की एक जमीन लेहड़ा टोला के सत्य प्रकाश दुबे के दरवाजे के पास है। यह जमीन दुबे के भाई साधू दुबे की थी, जिसे उसने प्रेम को बेच दिया था।

ये भी पढ़ें : UP Politics : अखिलेश का बड़ा बयान, नवरात्र में कई VIP सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा..

फिर वह गुजरात चला गया। इसके बाद जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ गई। मृतकों में प्रेम यादव और सत्य प्रकाश दुबे, उसकी पत्नी किरण, बेटी शलोनी (18), नंदनी (10) और बेटा गांधी (15) शामिल हैं। वहीं अनमोल (8) गंभीर रुप से घायल है।

मरने वालों के नाम और पहचान यह हुई

हत्याकांड के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। चीख-पुकार मच गई। स्पेशल डीजी कानून व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार का कहना है कि देवरिया के रुद्रपुर तहसील के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोले में आपसी रंजिश में एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है। वहीं दूसरे पक्ष के 6 लोगों को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज भेजा गया है। पांच की मौत हो गई है।

‘हम मंत्री हैं यहां के ! बांदा में बीमार नर्स को कुर्सी से न उठना पड़ा भारी, संबद्धता गई-अब नौकरी जाने वाली..