Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP : सरकारी शिक्षिका ने गले में सांप लटकाकर खिंचाई फोटो, अब होगी कार्रवाई..

UP : सरकारी शिक्षिका ने गले में सांप लटकाकर खिंचाई फोटो, अब होगी कार्रवाई..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के अमरोहा जिले के गजरौला क्षेत्र में सरकारी स्कूल की शिक्षिका को गले में सांप लपेटकर बहादुरी दिखाना भारी पड़ गया। शिक्षिका ने सांप के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर शेयर कीं। अब शिक्षिका की यह हरकत उन्हें भारी पड़ने वाली है। अब शिक्षा अधिकारी ने मामला संज्ञान में आने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया है। गजरौला के सुल्तानठेर का मामला जानकारी के मामला गजरौला क्षेत्र के सुल्तानठेर के प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा है। सोमवार को यहां कार्यरत महिला शिक्षक के तीन फोटो इंटरनेट मीडिया पर शेयर किए। इनमें से एक फोटो में उनके गले में सांप पड़ा है। वहीं दूसरी 2 फोटोज में भी सांप के साथ शिक्षिका दिखाई दे रही हैं। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले स्कूलों में इस तरह की हरकतें प्रतिबंधित हैं। खासकर सरकारी स्कूलों में https://samarneetinews.com/was-dawood-ibrahim-kille...
लखनऊ PGI में लगी आग, महिला मरीज व बच्चे की दर्दनाक मौत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

लखनऊ PGI में लगी आग, महिला मरीज व बच्चे की दर्दनाक मौत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इससे एक महिला मरीज और बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए शोक प्रकट किया है। वहीं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना को  दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात आ रही सामने जानकारी के अनुसार शहर के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) के ओटी में अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे पर शार्ट सर्किट से आग लग गई। ओटी में धुआं भरने से मरीजों की हालत बिगड़ी देखते ही देखते आग वर्क स्टेशन और फिर पूरी ओटी में फैल गई। ओटी में धुआं भरने से महिला मरीज और एक बच्चे की मौत हो गई। महिला मरीज की एन्डोसर्जरी ओटी में सर्जरी हो रही थी। वहीं बच्चे की...
उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी नफीस बिरयानी की हार्ट अटैक से मौत

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी नफीस बिरयानी की हार्ट अटैक से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : माफिया अतीक अहमद और अशरफ के करीबी रहे उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी नफीस बिरयानी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह प्रयागराज में नैनी सेंट्रल जेल में बंद था। बताते हैं कि उसे दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसने दम तोड़ दिया। 22 नवंबर को एनकाउंटर में हुआ था गिरफ्तार जानकारी के अनुसार उमेश पाल हत्याकांड के बाद नफीस फरार हो गया था। उसपर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित हुआ। फिर 22 नवंबर को नवाबगंज के पास पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने पर पकड़ा गया था। 9 दिसंबर को उसे नैनी सेंट्रल जेल में https://samarneetinews.com/major-incident-in-up-witness-of-rajupal-murder-case-shot-dead-in-broad-daylight-in-prayagraj-gunner-also-killed/ बंद किया गया। बताते हैं कि उमेशपाल हत्याकांड में इस्तेमाल क्रेटा कार इसी नफीस की थी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहा...
काशी में पीएम नरेंद्र मोदी, बोले-तमिलनाडु से काशी आना मतलब, महादेव के एक घर से दूसरे घर..

काशी में पीएम नरेंद्र मोदी, बोले-तमिलनाडु से काशी आना मतलब, महादेव के एक घर से दूसरे घर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। गुलाब की पंखुड़ियों से उनका भव्य स्वागत हुआ। पूरा काशी मोदीमय नजर आया। पीएम मोदी ने नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2.0 का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु से काशी आने का मतलब है, महादेव के एक घर से दूसरे घर आना। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु से काशी आने का मतलब मदुरै मीनाक्षी के यहां से काशी विशालाक्षी आना। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि तमिलनाडु और काशी के लोगों के बीच जो प्रेम है वह अद्वितीय है। उन्हें पूरा भरोसा है कि काशी के लोग आपकी सेवा में कोई कमी नहीं रखेंगे। आप यहां से काशी का स्वाद, संस्कृति और स्मृतियां भी ले जाएंगे। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि काशी-तमिल संगमम का आयोजन पीएम मोदी के विजन का ही परिणाम है। कहा कि ...
Lucknow : यूपी में IPS के तबादले, गोंडा के एसपी हटे..

Lucknow : यूपी में IPS के तबादले, गोंडा के एसपी हटे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों के क्रम में गोंडा के एसपी को हटाया गया है। वहां नए एसपी की तैनाती की गई है। विनीत जायसवाल को बनाया गोंडा का नया कप्तान जानकारी के अनुसार सरकार ने गोंडा के एसपी अंकित मित्तल को शनिवार देर रात हटा दिया। उन्हें मिर्जापुर स्थित आरटीसी चुनार भेज दिया गया है। वहीं लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त विनीत जायसवाल को गोंडा का नया एसपी नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अभी कुछ और अधिकारियों के तबादले संभव हैं। ये भी पढ़ें : UP : प्रभारी मंत्री के सामने अफसरों की नासमझी ने बिगाड़ी बात, खुली पोल..  ...
UP : मुख्तार अंसारी को साढ़े 5 साल की सजा, व्यापारी को धमकाने का मामला

UP : मुख्तार अंसारी को साढ़े 5 साल की सजा, व्यापारी को धमकाने का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बांदा की जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी को अदालत ने एक और मामले में सजा दी है। वाराणसी की एक अदालत ने कोयला व्यवसाई नंदकिशोर रूंगटा के भाई महावीर प्रसाद रूंगटा को धमकाने के मामले में मुख्तार को दोषी पाते हुए साढ़े 5 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार का जुर्माना भी ठोका है। वाराणसी की कोर्ट ने सुनाया फैसाल बताया जाता है कि मामले में 1 दिसंबर 1997 में वाराणसी के भेलूपुर में एफआईआर दर्ज हुई थी। जानकारी के अनुसार वाराणसी के अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन प्रथम/एमपी एमएलए अदालत ने यह फैसला सुनाया है। बांदा की जेल में बंद मुख्तार मामले में वर्चुअली पेश हुआ था। बताते चलें कि मुख्तार पर कानून का डंडा लगातार चल रहा है। उसे लगातार सजाएं मिल रही हैं। ये भी पढ़ें : UP : दुष्कर्म में भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को 25 साल की सजा, 10 लाख जुर्माना  ...
एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, बांदा की महिला जज के इच्छा मृत्यु वाले पत्र का CJI ने लिया संज्ञान

एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, बांदा की महिला जज के इच्छा मृत्यु वाले पत्र का CJI ने लिया संज्ञान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के बांदा जिले की महिला जज के इच्छा मृत्यु वाले खुले पत्र के बाद सुप्रीम कोर्ट एक्शन में आ गया है। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने मामले का संज्ञान लिया है। सीजेआई ने मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है। बताते चलें कि यूपी के बांदा जिले में तैनात सिविल जज अर्पिता साहू ने सीजेआई को खुला पत्र लिखा था। सोशल मीडिया पर वायरल महिला जज का पत्र उन्होंने अपने पत्र में बाराबंकी तैनाती के दौरान जिला जज पर प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। कार्रवाई न होने से महिला जज इतनी आहत और दुखी हैं कि उन्होंने सीजेआई से इच्छा मृत्यु की मांग की है। सोशल मीडिया पर महिला जज अर्पिता साहू का पत्र वायरल https://samarneetinews.com/banda-female-judge-asked-for-euthanasia-accused-district-judge-of-sexual-exploitation-wrote-open-letter-to-cji/ ...
UP : दुष्कर्म में भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को 25 साल की सजा, 10 लाख जुर्माना

UP : दुष्कर्म में भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को 25 साल की सजा, 10 लाख जुर्माना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में भाजपा विधायक को अदालत ने 25 साल के कारावास और 10 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने बीती 12 दिसंबर को सोनभद्र के दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड को मामले में दोषी करार दिया था। आज सजा का ऐलान किया है। अब यह भी तय हो गया है कि गोंड की विधायकी भी जाएगी। दुद्धी सीट से भाजपा विधायक है रामदुलार गोंड जानकारी के अनुसार सोनभद्र की दुद्धी सीट से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड पर 2014 में प्रधानपति रहते हुए दुष्कर्म का आरोप लगा था। एक नाबालिग लड़की की ओर से आरोप लगाते हुए नवंबर 2014 में म्योरपुर थाने में मुकदमा लिखाया गया था। इसके बाद 8 साल तक मामले में https://samarneetinews.com/parliament-security-lapse-master-mind-lalita-jha-surrenders-in-police-station/ लंबी सुनवाई चली। पीड़ित पर तमाम तरह के दबाव डाले गए। लालच और धमकियां भी दी ...
संसद सुरक्षा में चूक : मास्टर माइंड ललित झा गिरफ्तार-खुद थाने पहुंचकर किया समर्पण

संसद सुरक्षा में चूक : मास्टर माइंड ललित झा गिरफ्तार-खुद थाने पहुंचकर किया समर्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ (डेस्क) : Lalit Jha Arrested संसद के भीतर और बाहर कोहराम मचाने वाले घटनाक्रम का मास्टर माइंड ललित झा आज पुलिस की गिरफ्त में आ गया। हालांकि, आरोपी मास्टर माइंड ने खुद ही गुरुवार रात नई दिल्ली के कर्तव्य पथ थाने में जाकर आत्मसमर्पण किया है। इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ललित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के बाद से ही इसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग रहा था। बताते हैं कि घटना के बाद यह चारों गिरफ्तार लोगों के फोन लेकर फरार हो गया था। घटना के बाद से था फरार बताते चलें कि वह घटना के बाद से फरार था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। जानकारी के अनुसार संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन इस मामले का मास्टर माइंड https://samarneetinews.com/another-lapse-i...
संसद की सुरक्षा में फिर चूक, पढ़िए कौन हैं वे चारों जिन्होंने सदन से सड़क तक मचाया कोहराम..

संसद की सुरक्षा में फिर चूक, पढ़िए कौन हैं वे चारों जिन्होंने सदन से सड़क तक मचाया कोहराम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क (लखनऊ) : देश के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले संसद भवन की सुरक्षा में फिर बड़ी चूक हो गई। दो युवकों ने सदन में प्रवेश कर कोहराम मचा दिया। दर्शक दीर्घा से दोनों नीचे कूदे और फिर संसद की कार्यवाही के बीच टियर गैस का स्प्रे चलाया। दोनों युवकों को सांसदों ने पकड़कर उनकी धुनाई की। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा संसद के बाहर भी दो लोगों ने नारेबाजी करते हुए सुरक्षा तार-तार कर दी। इनमें एक महिला भी है। चिंता की बात यह है कि यह सबकुछ संसद पर हुए कायराना हमले की बरसी के दिन हुआ। इससे लग रहा है कि संसद आज भी सुरक्षित नहीं है। वीडियो में साफ दिख रहे युवक कूदते हुए संसद की कार्यवाही के वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों उत्पाद मचाने वाले युवक संसद भवन में मेज पर कूदते हुए भाग रहे हैं। इनमें से एक युवक ने जूते से स्प्रे निकाला और उसे चलाया। इससे सदन में पीला ...