Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ PGI में लगी आग, महिला मरीज व बच्चे की दर्दनाक मौत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

PGI : Fire breaks out in Lucknow PGI, painful death of female patient and child

समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इससे एक महिला मरीज और बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए शोक प्रकट किया है। वहीं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना को  दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

शार्ट सर्किट से आग लगने की बात आ रही सामने

जानकारी के अनुसार शहर के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) के ओटी में अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे पर शार्ट सर्किट से आग लग गई।

PGI : Fire breaks out in Lucknow PGI, painful death of female patient and child

ओटी में धुआं भरने से मरीजों की हालत बिगड़ी

देखते ही देखते आग वर्क स्टेशन और फिर पूरी ओटी में फैल गई। ओटी में धुआं भरने से महिला मरीज और एक बच्चे की मौत हो गई। महिला मरीज की एन्डोसर्जरी ओटी में सर्जरी हो रही थी। वहीं बच्चे की भी सर्जरी जारी थी। हालांकि, मौके पर मौजूद स्टाफ ने बाकी मरीजों को तेजी से दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया।

PGI : Fire breaks out in Lucknow PGI, painful death of female patient and child

प्रदेश में उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश देते हुए विभागीय सचिव को मौके पर भेजा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे।

ये भी पढ़ें : संसद सुरक्षा में चूक : मास्टर माइंड ललित झा गिरफ्तार-खुद थाने पहुंचकर किया समर्पण