Monday, November 9सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो केस में रद्द किया गुजरात सरकार का फैसला, पढ़िए पूरा मामला..

बड़ी खबर : सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो केस में रद्द किया गुजरात सरकार का फैसला, पढ़िए पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ (डेस्क) : सुप्रीम कोर्ट ने आज बिलकिस बानो केस में बड़ा फैसला सुनाया। 21 साल से भी ज्यादा पुराने बिलकिस बानो प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार के फैसले को रद्द कर दिया। यही वजह है कि मामला फिर सुर्खियों में है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने दोषी 11 लोगों की रिहाई के गुजरात सरकार के फैसले को रद्द कर दिया। अदालत ने दोषियों को दो हफ्ते अंदर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है। अयोध्या से लौट रहे 59 श्रद्धालुओं को गोधरा में ट्रेन में जिंदा जलाने के बाद भड़के थे दंगे सभी दोषी गुजरात के गोधरा कांड के बाद भड़के दंगों में बिलकिस बानो नाम की महिला से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या में जेल में सजा काट रहे थे। दंगों में बिलकिस बानो से गैंगरेप और उसके परिवार के 7 लोगों की हत्या कर दी गई थी। https://samarneetinews.com/up-weather-rain-fog-alert-in-bundelkhand-west-up-from-tonight/ ...
Weather News : कानपुर-बांदा और सीतापुर-अमरोहा, बिजनौर में हल्की बारिश-कोहरे का अलर्ट

Weather News : कानपुर-बांदा और सीतापुर-अमरोहा, बिजनौर में हल्की बारिश-कोहरे का अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कड़ाके की ठंड में सभी का हाल बेहाल है। कई इलाकों में पारा 5 डिग्री के आसपास है। वहीं गलन लोगों को सता रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह की माने तो 8 जनवरी की रात से यूपी के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। बांदा-महोबा, बिजनौर-अमरोहा-मुरादाबाद में.. वहीं 9 जनवरी को लखनऊ समेत मध्य उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं यूपी के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, https://samarneetinews.com/up-lucknow-ats-asp-booked-for-rape-of-student-wife-and-friend-also-accused/ प्रयागराज, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, बागपत, मुरादाबादा, अमरोहा, झांसी, महोब...
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, ‘हर व्यक्ति में मेरे प्रभु राम’

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, ‘हर व्यक्ति में मेरे प्रभु राम’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : 'पूरा भारत राममय हो गया है। न जाने किस रूप में आकर नारायण मिल जाएं, हर व्यक्ति में मुझे मेरे प्रभु राम दिखते हैं, जनमानस की सेवा प्रभु श्री राम की सेवा है।' ये बातें उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जनसेवा के दौरान कहीं। आज कड़ाके की ठंड के बीच लखनऊ में कैंट विधानसभा क्षेत्र में डिप्टी सीएम गरीब बेसहारों के बीच पहुंचे। उन्होंने कंबल वितरण के साथ जरूरत का अन्य सामान भी बांटा। लखनऊ कैंट क्षेत्र में गरीब-बेसहारों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम पाठक डिप्टी सीएम श्री पाठक ने जरूरतमंदों से कहा कि ठंड से बचाव करें। जरूरत पड़ने पर उनके घर के दरवाजे गरीबों के लिए खुले हैं। बताते चलें कि कोरोना काल में भी डिप्टी सीएम श्री पाठक ने जरूरतमंदों की बढ़-चढ़कर सेवा की थी। कोरोना संकट काल में भी जरूरतमंदों के बड़े मददगार बने थे डिप्टी सीएम लंच पैकेट और जरूरत का सामा...
Lucknow : एटीएस ASP के खिलाफ रेप का मुकदमा, पत्नी और दोस्त भी आरोपी..

Lucknow : एटीएस ASP के खिलाफ रेप का मुकदमा, पत्नी और दोस्त भी आरोपी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एटीएस में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक राहुल श्रीवास्तव के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने एएसपी, उनकी पत्नी और चार दोस्तों समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। आरोपों की पुलिस काफी समय से जांच कर रही थी, लेकिन शुक्रवार को युवती ने एक्स पर मामला पोस्ट किया तो अधिकारी एक्टिव हो गए। देर रात रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पूरा मामला राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र का है। Facebook पर हुई थी दोनों में जान-पहचान जानकारी के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही एक छात्रा का आरोप है कि फेसबुक के जरिये वर्ष 2018 में राहुल श्रीवास्तव से उसकी पहचान हुई थी। फिर मुलाकात हुई। तब वह नाबालिग थी। उसका कहना है कि राहुल ने भरोसा दिलाया था कि वह सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कराने में उसकी मदद करेगा। पु...
UP Politicss : अखिलेश बोले, मायावती की गारंटी कौन लेगा ? बसपा से गठबंधन के सवाल पर..

UP Politicss : अखिलेश बोले, मायावती की गारंटी कौन लेगा ? बसपा से गठबंधन के सवाल पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शनिवार को यूपी के बलिया में एक कार्यक्रम में बसपा से गठबंधन को लेकर बड़ी बात कह दी। अखिलेश ने इशारों-इशारों में मायावती पर बड़ा निशाना साधा। लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन के सवाल पर सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि चुनाव के बाद की उनकी गारंटी कौन लेगा? पाला बदलने को लेकर किया इशारा दरअसल, सपा मुखिया का इशारा मायावती के पाला बदलने को लेकर था। उनका कहना था कि गठबंधन तो कर लें, लेकिन अगर चुनाव बाद मायावती फिर से पाला बदलकर भाजपा से जा मिलीं तो क्या होगा? इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की https://samarneetinews.com/akhileshs-taunt-on-mayawati-said-bsp-tickets-are-decided-from-bjp-office/ न्याय यात्रा में शामिल होने पर भी जबाव दिया। उन्होंने कहा कि अभी यह कांग्रेस की यात्रा है, जब सीट बंटवारें को लेकर फैसला हो जाएगा, तो अपना सम...
यूपी के इन दो शहरों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू..

यूपी के इन दो शहरों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में बेहतर कार्य के लिए यूपी के दो शहरों को सम्मानित किया जाएगा। इन दो शहरों में वाराणसी और प्रयागराज को अवार्ड के लिए चुना गया है। यह पुरस्कार 11 जनवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिया जाएगा। सर्वेक्षण की रैंकिंग की घोषणा भी 11 जनवरी को होगी। बीते वर्ष वाराणसी की थी 21वीं रैंक बताते चलें कि बीते वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में वाराणसी की रैंकिंग 21 थी। हालांकि, इस बार अनुमान लगाया जा रहा है कि रैकिंग टाॅप-10 में होगी। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के दो शहर इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए हैं। इनमें वाराणसी और प्रयागराज शामिल हैं। संबंधित पत्र शहरी आवासन एवं कार्य मंत्रालय की https://samarneetinews.com/in-up-6-youths-blackmailed-girl-student-and-gang-raped-her-doing-this-arbitrarily-for-two-years-fir/ संयुक्त...
CM Yogi : हाथ में राइफल-टैंक की सवारी, नए अंदाज में मुख्यमंत्री योगी..

CM Yogi : हाथ में राइफल-टैंक की सवारी, नए अंदाज में मुख्यमंत्री योगी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Know Your Army Festival राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ का नया अंदाज देखने को मिला। सीएम योगी हाथ में राइफल लिए और टैंक की सवारी करते दिखाई दिए। मौका था सेना दिवस के मौके पर 'Know Your Army Festival-2024' के उद्घाटन कार्यक्रम का। लखनऊ में 3 दिन तक होने वाले इस कार्यक्रम का उद्घाटन भी सीएम योगी ने ही किया। मुख्यमंत्री बोले, युवाओं के लिए बड़ा अवसर सीएम योगी ने इस दौरान सेना के अधिकारियों से विभिन्न हथियारों और सैन्य सामानों को लेकर बातचीत की। उत्सुकता से सभी से जुड़ी जानकारी भी ली। हाथ में गन लेकर निशान भी साधा। इससे पहले उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। मुख्यमंत्री योगी ने भारतीय सेना को सहृदय बधाई दी। कहा कि इस आयोजन से हमारे युवाओं को भारतीय सेना को जानने और उनके शौर्य और पराक्रम के साक्षात्कार का अवसर प्राप्त होगा। सीएम योगी ने कहा कि भारतीय...
यूपी में एनकाउंटर : 1 लाख का ईनामी विनोद उपाध्याय ढेर, एसटीएफ ने..

यूपी में एनकाउंटर : 1 लाख का ईनामी विनोद उपाध्याय ढेर, एसटीएफ ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी एसटीफ ने गोरखपुर के कुख्यात माफिया विनोद उपाध्याय को बीती देर रात एनकाउंटर में मार गिराया। बताते हैं कि एसटीएफ टीम के साथ गुरुवार देर रात सुल्तानपुर जिले में 1 लाख के ईनामी कुख्यात बदमाश की मुठभेड़ हो गई। जबावी गोलीमारी में वह मारा गया। दरअसल, पुलिस को इस बदमाश की हत्या, हत्या के प्रयास और जमीनें कब्जाने जैसे कई मामलों में तलाश थी। बताते हैं कि डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व वाली टीम के साथ मुठभेड़ में वह मारा गया है। सुल्तानपुर में हुआ एनकाउंटर बताया जाता है कि मारा गया बदमाश मूलरूप से मयाबाजार थाना महाराजगंज, अयोध्या का था। बाद में गोरखपुर में उसने अपराध की दुनिया में अपना सिक्का जमाया। यूपी के टॉप 61 माफियाओं की सूची में https://samarneetinews.com/big-news-of-up-in-banda-rape-murder-case-against-9-including-banda-medical-college-principal/ ...
यूपी में 18 IPS के तबादले, चित्रकूट-अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर समेत 11 जिलों के SP बदले, वाराणसी के DIG बने ओपी सिंह..

यूपी में 18 IPS के तबादले, चित्रकूट-अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर समेत 11 जिलों के SP बदले, वाराणसी के DIG बने ओपी सिंह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : प्रदेश सरकार ने गुरूवार देर रात चित्रकूट, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक समेत 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों के इस क्रम में 11 जिलों के एसपी समेत 4 डीआईजी और 2 आईजी भी इधर-उधर किए गए हैं। बदायूं और रायबरेली बलिया, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बहराइच, कासगंज, सिद्धार्थनगर, फिरोजाबाद, चित्रकूट और श्रावस्ती जिलों में नए एसपी तैनात हुए हैं। बहराइच की SP बनीं वृंदा शुक्ला तबादलों के क्रम में एसपी रेलवे लखनऊ देवरंजन वर्मा को बलिया जिले के पुलिस कप्तान बना दिया गया है। एसपी एटीएस अभिषेक सिंह को एसपी मुजफ्फरनगर और एसपी मुजफ्फरनगर संजीव सुमन को अलीगढ़ का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक https://samarneetinews.com/big-news-of-up-in-banda-rape-murder-case-against-9-including-banda-medical-college-principal/ बनाकर भेजा गया है। वहीं एसपी चित्रकूट वृंदा शुक्ला को बहराइच का ...
UP : 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला, अब इतने बजे खुलेंगे..

UP : 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदला, अब इतने बजे खुलेंगे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। हाड़ कंपाऊ ठंड में कोहरा अलग कहर ढा रहा है। ऐसे में यूपी सरकार ने 12वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया है। अब प्रदेश में सभी कालेज-स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे। इनके बंद होने का समय 3 बजे होगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। बताते चलें कि अबतक सभी विद्यालय सुबह 8:50 बजे खुल रहे थे, लेकिन बीते कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी में स्कूली बच्चों के स्कूटी-बाइक चलाने पर रोक, पकड़ने पर 25 हजार जुर्माना-3 साल की सजा  ये भी पढ़ें : Lucknow : यूपी में उप चुनाव 29 जनवरी को, अधिसूचना जारी  ...