Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

UP News : संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संत प्रेमानंद से की मुलाकात

UP News : संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संत प्रेमानंद से की मुलाकात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मथुरा के वृंदावन में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वामी प्रेमानंद से मुलाकात की। संघ प्रमुख आज बुधवार को स्वामी प्रेमानंद महाराज से मिलने उनके आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने संत को पीले रंग का पटका भेंट करते हुए पुष्प माला और फलों की टोकरी दी। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संत प्रेमानंद का वीडियो सोशल मीडिया पर देखने उनसे मिलने की इच्छा हुई। करीब 30 मिनट दोनों के बीच हुई बातचीत संत प्रेमानंद ने कहा कि लोगों का बौद्धिक स्तर गिरता चला जा रहा है, यह वाकई चिंता का विषय है। कहा कि हमारा देश तो धार्मिक देश रहा है। उन्होंने कहा कि भारतवासी तभी सुखी होगा जब मन से हिंसात्मकता, मलीनता और अपवित्र बुद्धि दूर हो जाएगी। दोनों के बीच करीब 30 मिनट तक मुलाकात हुई। इस मौके पर अन्य लोग भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : 554वां प्रकाश पर्व : सीएम योगी बोले- सिख दुनियाभर में छाए, मुगलों का ...
UP : 25 IPS अधिकारियों के तबादले, यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल..

UP : 25 IPS अधिकारियों के तबादले, यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : पीपीएस से आईपीएस बने अधिकारियों को नई तैनाती मिल गई है। उनके पद के अनुरूप तैनाती देते हुए 25 आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया है। बताते चलें कि सितंबर माह में 26 पीपीएस अधिकारियों को आईपीएस के पद पर प्रोन्नति दी गई थी। इनमें से 25 अधिकारियों को एसपी के पद पर बुधवार को तैनाती मिली। सुरेंद्र नाथ तिवारी एसपी CBCID बने डीजीपी मुख्यालय में एडीजी कार्मिक राजा श्रीवास्तव ने आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार बुलंदशहर में तैनात सुरेंद्र नाथ तिवारी को सीबीसीआईडी, लखनऊ में एसपी के पद पर नियुक्ति मिली है। केस्को में तैनात प्रदीप कुमार को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में एसपी बनाया गया है। राम सुरेश को 27वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर से विशेष सुरक्षा बल, मथुरा का सेनानायक बना दिया गया है। ये भी पढ़ें : यूपी : शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, लखनऊ समेत 4 जिलों के बीएसए के त...
यूपी : शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, लखनऊ समेत 4 जिलों के बीएसए के तबादले

यूपी : शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, लखनऊ समेत 4 जिलों के बीएसए के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग में मंगलवार को फेरबदल किया है। लखनऊ समेत 4 जिलों के बीएसए और एक शिक्षा अधिकारी का तबादला किया गया है। तबादलों के क्रम में डायट हरदोई के वरिष्ठ प्रवक्ता राम प्रवेश को लखनऊ का बेसिक शिक्षा अधिकारी बना दिया गया है। वहीं डायट गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ प्रवक्ता राहुल पवार को गौतमबुद्ध नगर में ही बीएसए के पद पर तैनाती दी गई है। ललितपुर के बीएसए बने हरिकेश यादव राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कमलानगर बहरिया, प्रयागराज की प्रधानाचार्य उपासना रानी वर्मा को कन्नौज जिले का बेसिक शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। डायट बाराबंकी के वरिष्ठ प्रवक्ता हरिकेश यादव को https://samarneetinews.com/who-is-this-plus-size-model-deepika-garrett-which-is-discussed-all-over-world/ ललितपुर जिले के बीएसए पद पर नियुक्त किया गया है। तबादलों का आदेश बेसिक शिक्षा विभाग के ...
Lucknow : पहले दिन सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे सपा नेता, यूपी विधान मंडल का शीतकालीन सत्र

Lucknow : पहले दिन सदन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे सपा नेता, यूपी विधान मंडल का शीतकालीन सत्र

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी विधान मंडल का चार दिवसीय सत्र आज मंगलवार से शुरू हो गया। यह सत्र नई नियमावली के साथ शुरू हुआ। इसमें सदस्यों के मोबाइल फोन और बैनर ले जाने पर रोक लगा दी गई है। इस नई नियमावली का विरोध करते हुए सपा नेता आज पहले दिन काले कपड़ों में सदन में पहुंचे। सपा नेताओं का कहना है कि अब विरोध का यही एक तरीका बचा है। मुख्यमंत्री ने स्व. आशुतोष टंडन को दी श्रद्धांजलि जानकारी के अनुसार यूपी विधानमंडल का चार दिवसीय शीतकालीनी सत्र आज मंगलवार से शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत नेता आशुतोष टंडन को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि श्री टंडन के निधन से वे सभी दुखी हैं। https://samarneetinews.com/554th-prakash-parv-cm-yogi-said-sikhs-dominate-world-mughals-are-unknown/ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं...
UP : ईनामी सस्पेंड नायब तहसीलदार गिरफ्तार, महिला अधिकारी से रेप-हत्या के प्रयास का मामला

UP : ईनामी सस्पेंड नायब तहसीलदार गिरफ्तार, महिला अधिकारी से रेप-हत्या के प्रयास का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : महिला पीसीएस अधिकारी से रेप और हत्या के प्रयास के आरोपी नायाब तहसीलदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। शासन द्वारा उसे निलंबित किया जा चुका था। पुलिस का कहना है कि आरोपी नायाब तहसीलदार घनश्याम शुक्ला को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा जेल उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। वहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होनी है। आरोपी नायाब तहसीलदार पर आरोप है कि अपने समकालीन महिला पीसीएस अधिकारी के आवास में घुसकर आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। नाकाम रहने पर उसकी हत्या की कोशिश की। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। ये भी पढ़ें : UP : बुर्के में कैटवॉक पर भड़के उलमा, अभिनेत्री मंदाकिनी भी.. ये भी पढ़ें : बांदा - '50 हजार दो नहीं ...
UP : बुर्के में कैटवॉक पर भड़के उलमा, अभिनेत्री मंदाकिनी भी..

UP : बुर्के में कैटवॉक पर भड़के उलमा, अभिनेत्री मंदाकिनी भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज में फैशन शो 'स्पलैश 2023' के आखिरी दिन बुर्के में रैंप पर कैटवाक हुआ था। मुस्लिम समाज के संगठनों ने एतराज जताते हुए इसकी निंदा की है। जमीयत उलमा का कहना है कि बच्चों को शिक्षा के बजाए गलत चीजों में उलझाना गलत है। मुजफ्फरनगर के श्रीराम ग्रुप आफ कालेज में हुआ था फैशन शो साथ ही उलमा ने भविष्य के लिए चेतावनी भी दी है। रविवार रात को हुए इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सानिया बिंदल, सतीश गोयल, विशिष्ट अतिथि राकेश बिंदल, डा. एससी कुलश्रेष्ठ, संकल्प कुलश्रेष्ठ, डा. प्रगति सक्सेना आदि अतिथियों ने किया था। इस अवसर पर अभिनेत्री मंदाकिनी https://samarneetinews.com/kanpur-husband-gets-upset-after-seeing-wifes-eyebrows-than-say-3-talak-on-video-call-from-saudi/ और टीवी कलाकार राधिका गौतम भी मुख्य अतिथि रहीं।  'बेटी ब...
554वां प्रकाश पर्व : सीएम योगी बोले- सिख दुनियाभर में छाए, मुगलों का अता-पता नहीं

554वां प्रकाश पर्व : सीएम योगी बोले- सिख दुनियाभर में छाए, मुगलों का अता-पता नहीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज पूरे देश-दुनिया में गुरु नानक देव जी महाराज का 554वें प्रकाश पर्व पर मनाया जा रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गुरु प्रकाश पर्व के मौके पर लखनऊ के आशियाना स्थित गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका। साथ ही संबोधन भी किया। सीएम योगी ने आशियाना गुरुद्वारा पहुंचकर टेका मत्था मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सिख गुरुओं का बलिदान सिर्फ खालसा पंथ के लिए नहीं, बल्कि यह बलिदान हिन्दुस्तान और धर्म को बचाने के लिए था। सीएम योगी ने कहा कि उस दौर में जब बड़े-बड़े राजा-महाराजा मुगल सत्ता की अधीनता को स्वीकार रहे थे, तब सिख गुरुओं अपने दम पर देश और धर्म की रक्षा की। कहा कि जिस देश और परंपरा में ये भी पढ़ें : UP Encounter : जिहादी नारे-बस कंड्कटर पर चापड़ से हमला, लारैब हाशमी एनकाउंटर में गिरफ्तार, आतंकी कनेक्शन.. इस प्रकार का जुझारूपन हो,...
UP Encounter : जिहादी नारे-बस कंड्कटर पर चापड़ से हमला, लारैब हाशमी एनकाउंटर में गिरफ्तार, आतंकी कनेक्शन..

UP Encounter : जिहादी नारे-बस कंड्कटर पर चापड़ से हमला, लारैब हाशमी एनकाउंटर में गिरफ्तार, आतंकी कनेक्शन..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रयागराग में बस कंडक्टर पर चापड़ से हमला करने वाला आरोपी लारैब हाशमी एनकाउंटर में गिरफ्तार हो गया है। पुलिस उसके आतंकी कनेक्शन तलाश रही है। पुलिस ने हाशमी के चचेरे भाई को पूछताछ को उठाया है। जानकारी के अनुसार सिटी इलेक्ट्रिक बस में शुक्रवार सुबह कंडक्टर हरिकेश की गर्दन पर बीटेक छात्र लारैब हाशमी ने चापड़ से हमला कर दिया था। इसके बाद वह चापड़ लेकर पैदल ही भाग निकला था। पुलिस ने करीब दो किमी दूर उसे पकड़ लिया था। यह है पूरा मामला वह पुलिस के कब्जे में तब आया था जब उसपर राइफल तानकर चेतावनी दी गई। इसके बाद उसने सरेंडर किया था। बाद में पुलिस जब उसकी बताई जगह पर छिपाई पिस्टल बरामद करने पहुंची। तब आरोपी ने पुलिस से उसी छिपाई पिस्टल से गोली चला दी। पुलिस ने जवाब में गोली चलाई तो उसके पैर में लगी और फिर पकड़ा गया। https://samarneetinews.com/up-inspector-committed-sui...
UP : शाहजहांपुर में दरोगा ने फांसी लगाकर दी जान, वजह तलाश रही पुलिस

UP : शाहजहांपुर में दरोगा ने फांसी लगाकर दी जान, वजह तलाश रही पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी पुलिस के एक दरोगा ने थाना परिसर में बने आवास में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी उस समय हुई जब आज सुबह काफी देर तक दरोगा के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। पुलिस कर्मियों ने आवाज दी तो कोई जवाब नहीं आया। आखिरकार दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर दरोगा फंदे पर लटके हुए थे। शामली के रहने वाले थे मृतक दरोगा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के परौर थाने में तैनात दरोगा वरुण चौहान ने फांसी लगा ली। इसकी जानकारी होने पर महकमे में https://samarneetinews.com/lucknow-meeting-of-dharmendra-and-cm-yogi-chief-minister-yogi-looked-very-happy/ खलबली मच गई। मृतक दरोगा शामली जिले के थाना झिंझाना के गांव चौदहहाड़ी के रहने वाले थे। उनके पिता पुष्पेंद्र चौहान पुलिस विभाग में थे। बाद में उनकी मृत्यु हो...
अयोध्या में सीएम योगी बोले, पहले हिंदू बोलने में होता था संकोच, अब धर्म के प्रति आया सम्मान भाव

अयोध्या में सीएम योगी बोले, पहले हिंदू बोलने में होता था संकोच, अब धर्म के प्रति आया सम्मान भाव

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्या : भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान सीएम योगी ने बड़ा भक्तमाल में विराजमान भगवान सीता वल्लभ को सोने का मुकुट और छत्र धारण कराया। फिर वहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित भी किया। सीएम बोले, 500 साल के संघर्ष के बाद 22 नवंबर को विराजमान होंगे रामलला सीएम योगी ने कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद मंदिर आंदोलन सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि अयोध्या कैसी होनी चाहिए, अब इसकी शुरुआत हो रही है। कहा कि 500 साल तक चले लंबे संघर्ष के बाद रामलला 22 जनवरी को विराजमान होंगे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मंदिर का उद्घाटन करने आ रहे हैं। इसलिए ऐसे वक्त में अयोध्या के लोगों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। सीएम ने कहा कि दीपोत्सव में 52 देश के राजदूत शामिल होने आए थे। इस तरह दीपोत्सव का प्रचार 52 देश...