Sunday, May 12सही समय पर सच्ची खबर...

Lucknow : यूपी में 26 तक सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, ऐसे मिल सकेंगी..

Lucknow : Leaves of all officers and employees canceled in UP till January 26

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा की सभी तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा के लिहाज से 26 जनवरी तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसमें पुलिस और प्रशासन सभी अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्रा की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

26 जनवरी तक किसी को छुट्टी नहीं

अयोध्या में प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर ये आदेश हुए हैं। राजधानी लखनऊ से जारी इस आदेश में कहा गया है कि 26 जनवरी तक कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा। उधर, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने भी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है।

हमीरपुर : स्कूल प्रबंधक ने छात्रा को अश्लील मैसेज भेजे, फिर रख दी गंदी डिमांड, अब पुलिस पीछे..

हालांकि, विशेष परिस्थितियों में वरिष्ठ अधिकारी के अनुमोदन के बाद जरूरी होने पर छुट्टी की अनुमति होगी। इस संबंध में सभी पुलिस अधिकारियों और जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। अयोध्या धाम में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए ऐसा किया गया है।

ये भी पढ़ेंUP : अमरोहा के मंडी धनौरा में शिक्षक ने पत्नी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया, दरवाजा तोड़कर निकाले शव..