Monday, August 17सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

सीतापुर में दर्दनाक हादसा, पिता व दो बेटों समेत चार की मौत, अयोध्या..

सीतापुर में दर्दनाक हादसा, पिता व दो बेटों समेत चार की मौत, अयोध्या..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
  समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार को हाइवे पर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें पिता व दो बेटों और एक रिश्तेदार समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाइवे 24 पर समदेपारा मोड़ के पास हुआ। वहां कार सवार पेट्रोल डलवाने के लिए जा रहे थे। तभी ट्रक से टक्कर होने से हादसे का शिकार हो गए। रुद्रपुर से अयोध्या जा रहे थे कार सवार जानकारी के अनुसार डिवाइडर के कट के समीप कार उल्टी दिशा की ओर जा रही थी। तभी एक ट्रक से जा टकराई। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद ट्रक पर लदे सीमेंट के पाइप https://samarneetinews.com/encounter-in-up-nafees-biryani-wanted-in-umeshpal-murdercase-arrested-after-shot-prayagraj/ नीचे कार पर आ गिरे। इससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी चक्रेश मिश्र भी मौके पर पहुंचे।एसपी चक्रेश म...
UP : महिला अफसर से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी तहसीलदार सस्पेंड

UP : महिला अफसर से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी तहसीलदार सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : महिला अधिकारी के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास मामले में आरोपी अधिकारी सस्पेंड हो गया है। शासन ने कार्रवाई करते हुए बस्ती के आरोपी नायाब तहसीलदार को घनश्याम शुक्ला को निलंबित कर दिया है। आरोपित नायब तहसीलदार निलंबन अवधि में कानपुर मंडलायुक्त कार्यालय से संबंद्ध रहेगा। डीएम की रिपोर्ट पर शासन ने यह कदम उठाया है। यह है पूरा घटनाक्रम महिला अधिकारी ने 11 नवंबर की दीवाली की रात खुद से दुष्कर्म के प्रयास और नाकाम रहने पर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया था। इस संबंध में महिला अधिकारी ने 17 नवंबर को https://samarneetinews.com/in-up-former-dgp-sulkhan-singh-make-him-own-political-party/ पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में नायाब तहसील घनश्याम शुक्ला को आरोपी बनाया गया था। मामले में राजस्व परिषद अनुभाग 3 की आयुक्त एवं सचिव मनीषा त्रिघाटिया ने निलंबन का आदेश जारी किया गया ...
UP : डिप्टी सीएम मौर्य ने की पूर्व विधायक दलजीत के कार्यों की प्रशंसा, केंद्रीय मंत्री के आश्रम में दिग्गज..

UP : डिप्टी सीएम मौर्य ने की पूर्व विधायक दलजीत के कार्यों की प्रशंसा, केंद्रीय मंत्री के आश्रम में दिग्गज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर : केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के आश्रम मूसानगर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई दिग्गज पहुंचे। इनमें वरिष्ठ भाजपा नेता एवं तिंदवारी (बांदा) के पूर्व विधायक दलजीत सिंह भी शामिल रहे। उन्होंने संत जनों का आशीर्वाद ग्रहण कर कथा सुनी। डिप्टी सीएम मौर्य को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। डिप्टी सीएम ने पूर्व विधायक से कही यह बात.. डिप्टी सीएम ने पूर्व विधायक दलजीत को शुभकामनाएं देते हुए राजनैतिक क्षेत्र में और सक्रियता बढ़ाने को कहा। साथ ही पूर्व विधायक के समाजसेवा के कार्यों की प्रशंसा भी की। बताते चलें कि पूर्व विधायक लगातार तिंदवारी क्षेत्र में नेत्र शिविर, गरीब कन्याओं के विवाह जैसे तमाम सामाजिक कार्यों में सहभागिता करते रहते हैं। दरअसल, केंद्रीय मंत्री साध्वी के मूसानगर आश्रम पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। बुधवार को उसका समापन था। इ...
Breaking-यूपी में एनकाउंटर : उमेश पाल हत्या कांड का वांटेड नफीस बिरयानी गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Breaking-यूपी में एनकाउंटर : उमेश पाल हत्या कांड का वांटेड नफीस बिरयानी गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : प्रयागराज में हुए दुर्दांत उमेश पाल हत्याकांड में वांछित 50 हजार का ईनामी नफीस बिरयानी पकड़ा गया। पुलिस ने उसे एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। एनकाउंटर आज देर रात हुआ है। उसके पैर में गोली लगी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली थी कि नफीस प्रयागराज स्थित अपने खुल्दाबाद वाले घर पहुच रहा है। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर ली। कई जगहों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। उमेश पाल हत्या कांड में था वांछित प्रतापगढ़ और प्रयागराज बॉर्डर के पास भी पुलिस चेकिंग शुरू कर दी गई। पुलिस को देखते ही नफीस और उसके साथी ने पुलिस पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। पुलिस की जबावी गोलबारी में नफीस के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद https://samarneetinews.com/atiq-ashraf-stf-caught-saddam-carrying-a-reward-of-rs-1-lakh/ ...
Lucknow : एएसपी के इकलौते बेटे की हादसे में मौत, स्केटिंग कर लौट रहा था घर

Lucknow : एएसपी के इकलौते बेटे की हादसे में मौत, स्केटिंग कर लौट रहा था घर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज सुबह एडिशनल एसपी के इकलौते बेटे की एक सड़क हादसे में जान चली गई। बताते हैं कि एएसपी का 10 साल का बेटा लखनऊ में स्केटिंग प्रेक्टिस को गया था। वहां से लौटते समय कार ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। टक्कर मारने वाली सफेद कार चालक की पुलिस तलाश कर रही है। उसकी पहचान के लिए सीसीटीवी फुटैज खंगाल रही है। जनेश्वर मिश्रा पार्क से स्केटिंग कर लौट रहा था बच्चा डीसीपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि जनेश्वर मिश्रा पार्क के पास सुबह करीब 5 बजे यह दुर्घटना हुई। एएसपी श्वेता श्रीवास्तव का 10 साल का बेटा नैमिश स्केटिंग की प्रैक्टिस कर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में पिपराघाट रोड पर सफेद रंग की https://samarneetinews.com/big-new-in-unnao-four-brothers-sisters-died-due-to-electric-current/ एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थ...
UP : लखनऊ में महिला PCS अफसर से रेप की कोशिश, पीड़िता ने वीडियो जारी कर सीएम योगी से मांगी मदद

UP : लखनऊ में महिला PCS अफसर से रेप की कोशिश, पीड़िता ने वीडियो जारी कर सीएम योगी से मांगी मदद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के बस्ती जिले में एक अधिकारी ने ऐसा कांड कर डाला कि पूरी सरकारी मशीनरी शर्मसार हो गई। उसने महिला पीसीएस अधिकारी के आवास में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। नाकाम रहने पर उसकी हत्या करने की भी कोशिश की। इसके बाद फरार हो गया। पीड़ित महिला अधिकारी ने वीडियो जारी करते हुए सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है। मामले में बस्ती पुलिस की भूमिका शुरू से बेहद लचर रही। बता दें कि पुलिस ने अबतक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। पहले एफआईआर लिखने में हीला-हवाली की थी। महिला अधिकारी ने वीडियो में बताई पूरी घटना घटना दीवाली की रात की बताई जा रही है। उधर, पीड़ित महिला अधिकारी का सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था पर यूपी सरकार को घेरा है। जानकारी के अनुसार बस्ती सदर तहसील के https://samarneetinews.com/big-new-in-unnao-four-brot...
UP : भाजपा में बड़ा फेरबदल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने ली बैठक, 98 जिलों के प्रभारी बदले

UP : भाजपा में बड़ा फेरबदल, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने ली बैठक, 98 जिलों के प्रभारी बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। अब भाजपा की पूरी तैयारी लोकसभा चुनाव में उतरने की है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पार्टी ने यूपी में बड़ा फेरबदल किया है। सोमवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की अहम बैठक हुई। इसमें कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए 98 जिलों के प्रभारियों को बदला गया। प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की ली बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया है लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रभारियों को बदला गया है। उन्होंने कहा कि अवध क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री संजय राय, काशी क्षेत्र में अमरपाल मौर्य और गोरखपुर क्षेत्र में गोविंद नारायण शुक्ल तता कानपुर क्षेत्र में अनूप गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में https://samarneetinews.com/bundelkhand-bjp-many-mlas-and-former-...
यूपी में बेहद दर्दनाक हादसा, उन्नाव में करंट से चार भाई-बहनों की मौत, घर पर अकेले थे मासूम..

यूपी में बेहद दर्दनाक हादसा, उन्नाव में करंट से चार भाई-बहनों की मौत, घर पर अकेले थे मासूम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, उन्नाव : उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रविवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। उन्नाव के बारासगवर क्षेत्र के लालमन खेड़ा गांव में पंखे का करंट लगने से 4 मासूम भाई-बहनों की मौत हो गई। बताते हैं कि घटना के समय चारों घर पर अकेले थे और पंखा गिरने से यह हादसा हुआ। बच्चों के माता-पिता खेतों पर फसल काटने गए थे। उन्नाव में हुई घटना जानकारी के अनुसार लालमन खेड़ा गांव के रहने वाले किसान वीरेंद्र पासी अपनी पत्नी के साथ खेत में धान की फसल काटने निकले थे। घर में उनके बच्चों में मयंक (9), बेटी हिमांशी (8), हिमांशु (6) और मांशी (4) अकेले ही मौजूद थे। बताते हैं कि https://samarneetinews.com/lucknow-inspectors-murder-wifes-conspiracy-and-brother-in-law-shot-both-arrested/ देर शाम दंपती अपने खेतों से घर लौटे। माता-पिता ने देखा कि चारों बच्चे एक-दूसरे पर पड़े हैं। उनके ऊपर पंखा (टेबल ...
UP : लखनऊ में इंस्पेक्टर की हत्या-पत्नी की साजिश और साले ने बरसाईं गोलियां, दोनों गिरफ्तार

UP : लखनऊ में इंस्पेक्टर की हत्या-पत्नी की साजिश और साले ने बरसाईं गोलियां, दोनों गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में हुए पीएसी इंस्पेक्टर की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार इंस्पेक्टर की हत्या में उनकी पत्नी मुख्य साजिशकर्ता रही। वहीं साले ने गोलियां चलाकर हत्या कांड को अंजाम दिया। इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की हत्या की यह वारदात लखऩऊ के कृष्णानगर के मानस नगर में दीपावली की रात हुई थी। इंस्पेक्टर देवेंद्र की चप्पलों से हुई पहचान अब पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए इंस्पेक्टर की पत्नी भावना और साले देवेंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को जेल भेज रही है। जानकारी के अनुसार हत्याभियुक्त इंस्पेक्टर के साले हत्याभियुक्त देवेंद्र का दावा है कि मृतक इंस्पेक्टर के https://samarneetinews.com/lawyer-kidnapped-and-killed-in-unnao-from-lucknow-two-brothers-arrested/ एक नहीं बल्कि कई महिलाओं और युवतियों से अवैध संबंध थे। वह ऐसी महिलाओं को ...
वर्ल्ड कप 2023 में बड़ी चूक, फिलिस्तीनी समर्थक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुसा, कोहली को पीछे से पकड़ा-गिरफ्तार

वर्ल्ड कप 2023 में बड़ी चूक, फिलिस्तीनी समर्थक सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुसा, कोहली को पीछे से पकड़ा-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : World Cup 2023 अहमदाबाद में भारत की मेजबानी में खेला जा रहे वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज अचानक एक फिलिस्तीन समर्थक घुस गया। सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए कोहली के पास जा पहुंचा। सुरक्षा कर्मियों ने किया गिरफ्तार उसने कोहली को पकड़ लिया। यह देखकर कोहली भी हैरान रह गए। हालांकि, जल्द ही सुरक्षा कर्मियों ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलिस्तीन के इस समर्थक ने मुंह पर फिलिस्तीनी झंडे वाला माॅस्क लगा रखा था। हाथ में फिलिस्तीन का झंडा भी ले रखा था। ये भी पढ़ें : Lucknow : यूपी में हलाल सर्टिफाइड उत्पादों पर रोक, पकड़े जाने पर उम्रकैद, सीएम योगी के सख्त निर्देश यह चौंका देने वाला वाक्या उस समय सामने आया, जब भारतीय टीम 14वें ओवर की...