Sunday, August 16सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

कानपुर : CM Yogi ने डिफेंस कॉरिडोर का किया उद्घाटन

कानपुर : CM Yogi ने डिफेंस कॉरिडोर का किया उद्घाटन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कानपुर में डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने कानपुर में नर्वल तहसील के साढ़ में डिफेंस कॉरिडोर में अदाणी समूह के स्माल कैलिबर एम्यूनेश मैनुफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। डिफेंस कॉरिडोर में सेना के लिए गोलियां बनाने के साथ भंडारगृह भी तैयार किया जाएगा। 2017 की सरकारों पर बोला हमला इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने बिना नाम लिए 2017 के पहले की सरकारों पर हमला भी बोला। सीएम ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में युवा तमंचे लहराते थे। आज यहां के युवाओं के हाथ में लैपटाप और टैबलेट हैं। कहा कि पहले यूपी में दंगे होते थे और आज युवा दंगल होते हैं। सीएम योगी ने कहा कि यूपी के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त हो रहे हैं। ये भी पढ़ें : यूपी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 74 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास  ...
यूपी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 74 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास

यूपी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 74 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वर्चुअली देशभर के 554 रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प और रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास का शिलान्यास-उद्घाटन किया। बताते हैं कि इसमें 41 हजार करोड़ की लागत आई है। इनमें 74 रेलवे स्टेशन और 267 रोड ओवर ब्रिज/अंडरपास उत्तर प्रदेश के भी शामिल हैं। इनका पुनर्विकास एवं निर्माण हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा, रफ्तार से बचेगा लोगों का समय प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि रेल की रफ्तार ज्यादा होगी तो लोगों का समय बचेगा। कहा कि भारतीय रेल यात्री सुविधा के लिए ही नहीं है, बल्कि यह देश की खेती और औद्योगिक प्रगति का भी सबसे बड़ा वाहक है। ये भी पढ़ें : भारत जोड़ो यात्रा : ‘राहुल तुमसे प्यार है, लेकिन दानिश फरार है…’ सांसद का हुआ विरोध उन्होंने कहा कि हमारी रेल, छोटे किसानों, छोटे कारीगरों, हमारे...
Loksabha 2024 : 29 को लखनऊ आ रही चुनाव आयोग की टीम

Loksabha 2024 : 29 को लखनऊ आ रही चुनाव आयोग की टीम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Lok Sabha Election 2024 भारत निर्वाचन आयोग की टीम 29 फरवरी को लखनऊ आ रही है। अपने 3 दिवसीय दौरे पर आयोग की यह टीम राजधानी पहुंचेगी। टीम में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त अरुण गोयल, वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त नितेश व्यास तथा चुनाव उपायुक्त हृदयेश कुमार सहित कई अधिकारी शामिल रहेंगे। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा व पुलिस के नोडल अधिकारियों और केंद्रीय सुरक्षा बलों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करेगा। चुनावी तैयारियों को परखेगा आयोग साथ ही आयोग प्रदेश में लोकसभा चुनावों को लेकर चल रही तैयारियों को भी परखेगा। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर विस्तृत समीक्षा भी करेगा। माना जा रहा है कि मार्च में ही चुनाव की अधिसूचना भी जारी होगी। बताया जा रहा है कि पहले दिन 29 फरवरी को शाम 5 बजे ...
यूपी में बड़ी घटना, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 की मौत-12 से ज्यादा झुलसे

यूपी में बड़ी घटना, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 8 की मौत-12 से ज्यादा झुलसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश आज एक बड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी कस्बे में आज एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। इससे 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। विस्फोट सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ। मौके पर दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर स्थिति को काबू में लिया। एसपी बृजेश श्रीवास्तव समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या 8 हो चुकी है। इनमें फैक्ट्री मालिक सादिक अली भी शामिल है। ये पढ़ें : अपडेट : यूपी के कासगंज में भीषण हादसा, 10 लोगों की मौत से मचा कोहराम  ...
पेपर लीक : 6 महीने के भीतर होगी यूपी पुलिस की रद्द हुई भर्ती परीक्षा

पेपर लीक : 6 महीने के भीतर होगी यूपी पुलिस की रद्द हुई भर्ती परीक्षा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पेपर लीक होने के कारण यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा रद्द हो गई है। इस परीक्षा को 6 महीने के भीतर दोबारा कराया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश में लखनऊ, प्रयागराज, झांसी समेत कई जिलों में लाखों युवा परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। सीएम योगी ने कहा, दोषियों पर होगा सख्त एक्शन इसी बीच शनिवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर इस संबंध में खुद ट्वीट कर जानकारी दी। ये भी पढ़ें : अपनी पार्टी के ‘स्वामी’ बने Mourya, यह रखा नाम.., केंद्र पर हमला राज्य सरकार की ओर से इस परीक्षा को छह माह के भीतर दोबारा कराने का फैसला लिया गया है। सीएम योगी ने यह भी कहा है कि युवाओं की मेहनत और शुचिता से ख...
UP : भीषण हादसे में 23 लोगों की मौत, तालाब में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हादसा

UP : भीषण हादसे में 23 लोगों की मौत, तालाब में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हादसा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कासगंज में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 23 लोगों की मौत हो गई। इनमें 9 बच्चे थे। बताते हैं ट्रैक्टर ट्राली पर कुल 54 लोग सवार थे। वहीं 10 लोग ऐसे हैं जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। लगभग 20 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा ट्रैक्टर की तेज रफ्तार के कारण हुआ। पीएम मोदी, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने जताया शोक वहीं हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शोक जताया है। जानकारी के अनुसार कासगंज जिले में आज शनिवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली से गंगा नदी में स्नान करने जा रहे थे। https://samarneetinews.com/paper-leak-priyanka-gandhi-raised-demand-for-cbi-investigation/ ये लोग एटा जिले के जैथरा से कासगंज में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। तभी पटियाली-दरियावगंज रोड ...
यूपी में MLC की 13 सीटों पर इस दिन मतदान, इनका पूरा हो रहा कार्यकाल..

यूपी में MLC की 13 सीटों पर इस दिन मतदान, इनका पूरा हो रहा कार्यकाल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों के लिए के लिए चुनाव होना है। भारत निर्वाचन आयोग ने आज इन चुनावों की तारीखें घोषित कर दी हैं। 5 मई को रिक्त होने वाली 13 सीटों के लिए 4 मार्च को नामांकन शुरू हो जाएंगे। 11 मार्च तक नामांकन और फिर 12 को नामांकन पत्रों की जांच तथा 14 तक नाम वापस का मौका मिलेगा। फिर 21 मार्च को मतदान होगा। 21 मार्च को ही मतगणना का परिणाम भी घोषित हो जाएगा। 5 मई को खाली होंगी विधान परिषद की 13 सीटें बताते चलें कि विधान परिषद की 13 सीटें 5 मई को खाली हो रही हैं। इनमें भाजपा के 10, सपा और बसपा व अपना दल (सोनेलाल) के 1-1 सदस्य शामिल हैं। सभी सीटें विधानसभा क्षेत्र की हैं और इनमें विधायक ही वोटिंग करते हैं। ये भी पढ़ें : पेपर लीक : प्रियंका गांधी ने CBI जांच की मांग उठाई, कहा-फ्री होने चाहिए परीक्षा फार्म  मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने श...
पेपर लीक : प्रियंका गांधी ने CBI जांच की मांग उठाई, कहा-फ्री होने चाहिए परीक्षा फार्म

पेपर लीक : प्रियंका गांधी ने CBI जांच की मांग उठाई, कहा-फ्री होने चाहिए परीक्षा फार्म

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पुलिस परीक्षा पेपर लीक को लेकर हो-हल्ला मचा है। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने कहा है कि सभी परीक्षाओं के फार्म फ्री किए जाने चाहिए। बताते चलें कि यूपी में पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। पेपर लीक मामले में युवा लखनऊ-प्रयागराज में कर रहे प्रदर्शन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। प्रियंका ने कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए। प्रियंका ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि 'कांग्रेस ने यूपी में भर्ती विधान पेश किया था। इसके तहत पेपर लीक और भर्तियों में भ्रष्टाचार को रोकने के सभी प्रावधानों को शामिल किया था। https:/...
यूपी में दर्दनाक घटना, लुका-छिपी खेल रहे 3 मासूमों की जिंदा जलकर मौत, एक की हालत गंभीर

यूपी में दर्दनाक घटना, लुका-छिपी खेल रहे 3 मासूमों की जिंदा जलकर मौत, एक की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बरेली में आज दोपहर एक दर्दनाक घटनाक्रम से कोहराम मच गया। एक झोपड़ी में आग लगने से 3 मासूम की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी होने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसा उस समय हुआ जब बच्चे लुका-छिपा खेलते समय एक झोपड़ी में छिपे थे। तभी वहां आग लग गई। छत से जलता पुआल गिरने से हादसा जानकारी के अनुसार बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के गांव नवादा बिलसंडी में दोपहर को एक झोपड़ी में आग लग गई। इससे झोपड़ी में तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। बताते हैं कि गांव में रामदास के मकान की छत पर पुआल रखे हैं। दोपहर के समय उसमें आग लग गई। तीनों आपस में चचेरे-तहेरे भाई-बहन जलता हुआ पुआल नीचे झोपड़ी पर...
काशी में पीएम मोदी, बोले-महादेव के आशीर्वाद से चारों ओर बज रहा विकास का डमरू

काशी में पीएम मोदी, बोले-महादेव के आशीर्वाद से चारों ओर बज रहा विकास का डमरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में हैं। पीएम मोदी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में काशी सांसद संस्कृत प्रतियोगिता के टाॅपर्स को प्रमाणपत्र दिए। साथ ही सांसद फोटोग्राफी, संगीत, ज्ञान समेत अन्य श्रेणियों में हुईं प्रतियोगिताओं में विजेताओं को भी मेडल-प्रमाणपत्र बांटे। करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास पीएम के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि महादेव के आशीर्वाद से काशी में चारों ओर विकास का डमरू बज रहा है। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार रात 10 बजे वाराणसी पहुंच गए थे। ये भी पढ़ें : सपा-कांग्रेस में गठबंधन फाइनल, 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, MP में सपा को..  उनका विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पर ...