Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

सीतापुर में दरोगा ने खुद को गोली से उड़ाया, जेब में मिला सुसाइड नोट..

Inspector commits suicide in Sitapur

समरनीति न्यूज, सीतापुर : सीतापुर में यूपी पुलिस के दरोगा ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। दरोगा की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि, पुलिस ने उसके बारे में किसी बात का खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जानकारी के अनुसार सीतापुर के मछरेहटा थाने में तैनात यूपी के फतेहपुर जिले के कल्याणपुर के जलाल गांव के रहने वाले मनोज कुमार पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे। वह वर्तमान में सीतापुर जिले के मछरेहटा थाने में तैनात थे।

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, फतेहपुर के थे मूल निवासी

शुक्रवार सुबह लगभग 10.15 बजे उन्होंने थाना परिसर में मुख्य भवन के पीछे सर्विस रिवाल्वर से अपने सीने में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर थाने के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। वहां दारोगा मनोज कुमार खून से लथपथ पड़े थे। पुलिसकर्मी उठाकर पास के अस्पताल ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें : UP : सिंचाई विभाग की जमीन पर बना डाला रेस्टोरेंट, सिटी मजिस्ट्रेट ने चलाया कार्रवाई का डंडा 

चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्रेश्वर वर्मा का कहना है कि अस्पताल आने से पहले ही उनकी सांसें थम चुकी थीं। एसपी चक्रेश मिश्र, एएसपी डा. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ राजेश कुमार अस्पताल पहुंचे। मृतक दरोगा की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। हालांकि, पुलिस ने सुसाइड नोट के बारे में ज्यादा नहीं लिखा है। सिपाही से दरोगा बने मनोज बीते 5 माह से मछरेहटा में तैनात थे। उधर, एसपी का कहना है कि जांच की जा रही है। घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

ये भी पढ़ें : सीतापुर : दर्दनाक हादसे में बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत, परिवारों में कोहराम