Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी के पीलीभीत में ईद पर दर्दनाक दुर्घटना, महिला समेत 5 को डंपर ने रौंदा, सभी की मौत

Horrific accident on Eid in Pilibhit

समरनीति न्यूज, लखनऊ : ईद के दिन यूपी के पीलीभीत में एक बेहद दर्दनाक दुर्घटना हो गई। बरेली-हरिद्वार हाइवे डंपर ने पांच लोगों को रौंद दिया। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना बरेली-हरिद्वार हाइवे पर जहानाबाद थाना क्षेत्र में निसरा गांव के पास हुई। वहां दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। दोनों पर सवार महिला समेत पांच लोग नीचे गिर गए।

दो बाइकों की टक्कर, पीछे से आए डंपर ने कुचला

तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनको रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने हंगामा किया। जाम लगाने का प्रयास भी किया। हालांकि, पुलिस ने समझा-बुझाकर स्थिति को संभाल लिया। जानकारी के अनुसार आज गुरुवार सुबह 10:30 बजे निसरा के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई।

ये भी पढ़ें : UP : घर में आग लगने से दो मासूम बहनों की मौत, मां-बेटे की हालत गंभीर 

तभी पीछे से आए डंपर ने एक बाइक पर सवार आकिब (21) निवासी विलाई पसियापुर, साहब अली (25), अरबाज निवासीगण ग्राम परेवा वैश्य को कुचल किया। दूसरी बाइक सवार अडोली गांव के ओवैस और उनकी पत्नी सकरा बेगम (30) को भी डंपर ने रौंद दिया।

डंपर चालक की तलाश में जुटी पुलिस

पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। सीओ सदर डॉक्टर प्रतीक दहिया, प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद मुकेश शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मृतक तीनों युवक ईद की नमाज पढ़ने के लिए निकले थे। वहीं दंपती ईद मिलने जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : ‘..तो दूंगी 50 हजार’, पत्नी का Whatsapp Status देख थाने पहुंचा पति, पढ़िए रौचक खबर..