Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

‘..तो दूंगी 50 हजार’, पत्नी का Whatsapp Status देख थाने पहुंचा पति, पढ़िए रौचक खबर..

in Agra Wife gave contract to kill husband on Whatsapp status

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पत्नी ने अपने पति की हत्या करने वाले को ईनाम देने का खुलेआम ऐलान कर दिया। इस महिला ने अपने व्हाट्सअप स्टेट्स पर लिखकर इस बात का ऐलान किया है। उसने लिखा है कि पति की हत्या करने वाले को 50 हजार रुपए ईनाम देगी। जब पति ने पत्नी का यह स्टेटस देखा तो आनन-फानन में भागकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस को स्क्रीनशॉट दिखाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।

2022 में हुई शादी, कुछ महीने बाद अनबन और अब..

पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल, यह प्रकरण आगरा के थाना बाह क्षेत्र से जुड़ा है। बताते हैं कि वहां अशोक नगर के रहने वाले शैलेश की शादी 2022 में भिंड की रहने वाली किरण के साथ हुई थी। कुछ महीने बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई। आपसी टकराव इतना बढ़ गया कि पत्नी अपने पति को छोड़ मायके जाकर रहने लगी।

आपसी टकराव के चलते दोनों रह रहे हैं अलग-अलग

इसके बाद मामला कोर्ट में जा पहुंचा। दोनों के बीच अब न्यायालय में भरण-पोषण भत्ते का मामला चल रहा है। पति का आरोप है कि उन्हें ससुराल पक्ष के लोगों ने कुछ दिन पहले ही जान से मारने की धमकी दी है।

ये भी पढ़ें : DJ से खुली इश्क की पोल, गाने की जगह बजी प्रेमिका से बातचीत की रिकार्डिंग, फिर चले लात-घूंसे

इतना ही नहीं पत्नी ने अपने मोबाइल के व्हाट्सअप स्टेटस पर पति की हत्या करने वाले को ₹50 हजार ईनाम देने का ऐलान किया है। स्टेटस में यह भी लिखा है कि उसकी शादी पिता ने बिना मर्जी की थी।

घटनाक्रम से पुलिस भी हैरान, FIR कर शुरू की जांच

अब वह पति को मारने वाले को 50 हजार रुपए ईनाम देगी। पुलिस ने पति की तहरीर पर पत्नी और बाकी परिजनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। उधर, संबंधित थाना बाह के एसएचओ श्याम सिंह का कहना है कि युवक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : बीएलएड छात्रा को BSC वाली सहेली से हुआ प्यार, शादी कर साथ रहने की जिद्द पर अड़ीं