Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

समलैंगिक : बांदा में बीएलएड छात्रा को BSC वाली सहेली से हुआ प्यार, शादी कर साथ रहने की जिद्द पर अड़ीं

B.L.Ed student falls in love with B.Sc student in Banda, insists on staying together in police station

समरनीति न्यूज, बांदा : समलैंगिक विवाह आज के समाज में कोई नई बात नहीं हैं। कुछ दिन पहले ही नोएडा की दो लड़कियों ने शादी की थी। इनमें से एक लड़की तो सर्जरी से अपना गुप्तांग बदलवाकर लड़का बन गई। अब समलैंगिक विवाह का नया मामला बुंदेलखंड के बांदा जिले से सामने आया है। एक बीएलएड की छात्रा को अपनी सहेली बीएससी की छात्रा से प्यार हो गया। दोनों ने घर से भागकर दिल्ली में शादी भी कर ली। एक के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई, तो मामला पुलिस के पास पहुंचा। हालांकि, गुरुवार को उनके कोर्ट में बयान कराए गए। बताते हैं कि उनको परिजनों के सिपुर्द किया जा सकता है।

लखनऊ में साथ-साथ पकड़ी गईं दोनों छात्राएं, पुलिस बांदा लाई

पुलिस सूत्रों का कहना है कि एसओजी ने दोनों को लखनऊ से पकड़ा है। वहां लड़कियों ने अपनी शादी का आर्यसमाज मंदिर से मिला सर्टिफिकेट दिखाया। फिलहाल दोनों लड़कियां बिसंडा थाने में हैं।

unique story of cutie : from girl to boy, married to a friend, got surgery done after calling doctor from Singapore

पति-पत्नी की तरह साथ रहने की जिद्द पर अड़ी हैं दोनों छात्राएं

उनसे पूछताछ हो रही है। दोनों के परिजन उनको मनाने में जुटे हैं। लड़कियां साथ रहने की जिद्द पर अड़ी हैं। बताया जाता है कि बिसंडा के एक मोहल्ले में रहने वाली 21 साल की युवती डीएलएड की छात्रा है। पड़ोस में उसकी एक सहेली रहती है जो उसी की उम्र की है और बीएससी कर रही है। दोनों बीते करीब 4 साल से एक दूसरे को जानती हैं। दोनों में गहरी दोस्ती भी है, लेकिन इतनी ज्यादा गहराई का लोगों को अंदाजा नहीं था। बताते हैं कि होलिका दहन वाली रात यानी 17 मार्च को दोनों अपने-अपने घरों से बिना बताए चली गईं।

B.L.Ed student falls in love with B.Sc student in Banda, insists on staying together in police station
सांकेतिक फोटो।

एक छात्रा के पिता ने लिखाई थी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट

परिवार के लोग उनको तलाशते रहे। लेकिन कुछ पता नहीं चला। उधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों लड़कियों ने दिल्ली जाकर आर्यसमाज मंदिर में वाकयदा शादी कर ली। उधर, बेटी के लापता होने के बाद अगले दिन डीएलएड छात्रा के पिता ने बिसंडा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। बताते हैं मामला लड़कियों के गायब होने का था। पहले तो पुलिस मामले को दबाए रही। बाद में जांच में एसओजी को लगाया गया। एसओजी ने अच्छा काम किया।

unique story of cutie : from girl to boy, married to a friend, got surgery done after calling doctor from Singapore
सांकेतिक फोटो।

जल्द ही पता कर लिया कि लड़कियां लखनऊ गोमती नगर में साथ-साथ हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि एसओजी व पुलिस टीमों ने गोमतीनगर से दोनों लड़कियों को पकड़ा। फिर बिसंडा थाने लाया गया है। वहां थाने में दोनों लड़कियां शादी करने की बात कह रही हैं। साथ रहने की जिद्द पर अड़ी हैं। थाने के एसएसआइ कन्हैयालाल का कहना है कि दोनों ने कोर्ट में शादी का कोई सर्टिफिकेट नहीं दिखाया है। लिहाजा पूछताछ जारी है। गुमशुदा लड़की का डाक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : UP : सेक्स रैकेट की सूचना पर छापा, स्कूल ड्रेस में मिली लड़की, बीयर-शराब..