Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में EVM सुरक्षा पर बवाल में 4 गिरफ्तार, लेकिन नामजद पकड़ से बाहर

Rs 1.20 lakh scuffled by gas agency worker in broad daylight in Banda, FIR

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में मतगणना से एक दिन पहले ईवीएम सुरक्षा की आड़ में बवाल करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, मामले में मुख्य आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। कोतवाली पुलिस की कार्रवाई पर यह अपने आप में बड़ा सवाल है। बताया जा रहा है कि आज जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि मामला काफी चर्चा में रहा था। यहां तक कुछ सपा नेताओं ने जिलाधिकारी अनुराग पटेल और एएसपी की गाड़ी भी रोककर चेकिंग की बात करी थी।

मतगणना से एक दिन पहले हुआ था बवाल

हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बताते चलें कि मतगणा से ठीक एक दिन पहले सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ईवीएस सुरक्षा को लेकर हंगामा किया था। डीएम और एएसपी की गाड़ियों को रोककर चेक किया था। इतना ही नहीं पत्थरबाजी भी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए खदेड़ा था।

पुलिस पर मुख्य आरोपियों को बचाने का आरोप 

पुलिस ने सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली राजू समेत 7 लोगों के खिलाफ नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा था। आज पुलिस ने मामले में रवि गुप्ता, मुश्ताक, अंकुर यादव, मिनहाज अली को गिरफ्तार कर लिया है। हांलाकि, पुलिस अबतक किसी मुख्य नामजद आरोपी को अबतक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उधर, कुछ लोग मामले में पुलिस पर मुख्य आरोपियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जल्द उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : बांदा पुलिस ने लिखी पूर्व सपा जिलाध्यक्ष समेत 7 नामजद व 40 अज्ञात सपाइयों के खिलाफ FIR