Saturday, June 1सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में बीए की छात्रा ने नदी में कूदकर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking : BA student committed suicide by jumping into river in Banda, police engaged in investigation

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक छात्रा ने यमुना नदी में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने आज उसके शव को नदी से बरामद किया। घटना के बारे में परिवार के लोग कोई वजह नहीं बता सके हैं। तिंदवारी कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा है। घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के सेमरी गांव से जुड़ी है। बताया जाता है कि सेमरी गांव के रहने वाले अवधेश त्रिपाठी की बेटी श्वेता (19) 21 मार्च को घर से कालेज जाने को निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। मामले में छात्रा का सुसाइड नोट मिलने की बात भी कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

21 को घर से कालेज को निकली थी छात्रा

इसके बाद बेंदाघाट के पास जाकर यमुना नदी में उसने छलांग लगा दी। लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस बीते 24 घंटे से शव की तलाश कर रही थी। इसके बाद भी शव का पता नहीं चला।

आज शव खुद ही नदी में उतराया हुआ दिखा तो पुलिस ने बाहर निकलवाया। मृतका की पहचान सेमरी की रहने वाली बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा श्वेता त्रिपाठी के रूप में हुई। सूचना पर परिवार के लोग भी वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की वजह तलाशने में जुटी है।

ये भी पढ़ें : ब्रेकिंग : बांदा विद्युत विभाग में करोड़ों का घोटाला, आयुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप