Thursday, May 16सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में भाजपा MLC प्रत्याशी जितेंद्र निर्विरोध जीते, सपा प्रत्याशी का सरेंडर

Breaking : BJP candidate Jitendra Singh Sengar wins unopposed in Banda, SP candidate surrenders

मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : बांदा में भारतीय जनता पार्टी के लिए आज अच्छी खबर आई है। सपा प्रत्याशी आनंद त्रिपाठी उर्फ पप्पू ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जानकारी होने पर बीजेपी कार्यालय में पार्टी नेता एकजुट हुए। एक-दूसरे को बधाई दी। भाजपा कार्यालय में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत अन्य नेताओं ने माला पहनाकर उनको बधाई दी।

अब बीजेपी प्रत्याशी जितेंद्र सिंह सेंगर का निर्विरोध चयनित हो गए हैं। सभी भाजपा नेता कलेक्ट्रेट भी पहुंचे। इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, बाल मुकुंद शुक्ला, दीपक सिंह गौर आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में बीए की छात्रा ने नदी में कूदकर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस