Saturday, November 7सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ

लखनऊ आम महोत्सव, इस आम को देखकर मुस्कुराए सीएम योगी

लखनऊ आम महोत्सव, इस आम को देखकर मुस्कुराए सीएम योगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में आम महोत्सव का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने आम उत्पादकों से आम की विशेषताओं पर बातचीत भी की। एक आधा किलो के आम को देख सीएम योगी भी मुस्कुराने लगे। फिर दोनों हाथों में एक-एक आम उठाकर मुख्यमंत्री योगी ने फोटोज भी खिंचवाईं। किसानों को किया सम्मानित यह आम प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आम की विभिन्न प्रजातियों के विषय में मुख्यमंत्री योगी ने उत्पादकों से बात भी की। साथ ही आमों की विशेषताओं के बारे में भी जाना। आम उत्पादक किसानों को सम्मानित भी किया गया। ये भी पढ़ें: कानपुर से नहाते-नहाते इंदौर जाएगा सतीश, 20 हजार लीटर पानी.. कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस आम महोत्सव में लगभग 800 प्रजातियों के आमों को रखा गया है। बताया जाता ...
कौन हैं हापुड़ की डीएसओ सीमा चौधरी? मां के गंभीर आरोप-सहारनपुर में FIR

कौन हैं हापुड़ की डीएसओ सीमा चौधरी? मां के गंभीर आरोप-सहारनपुर में FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: हापुड़ में तैनात डीएसओ डा. सीमा चौधरी समेत 5 लोगों के खिलाफ सहारनपुर में धोखाधड़ी FIR हुई है। डीएसओ सीमा चौधरी (जिला पूर्ति अधिकारी) के खिलाफ FIR सहारनपुर के सरसावा थाने में हुई है। FIR खुद सीमा चौधरी की मां ने दर्ज कराई है। पुलिस ने सीमा समेत 5 के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट लिखी है। FIR में सीमा चौधरी के अलावा भी आरोपी जानकारी के अनुसार, मीरपुर सीतापुर निवासी मुकेश रानी का आरोप है कि उनकी बेटी सीमा ने उनके बैंक खाते का उपयोग किया। आरोप है कि आईसीआईसीआई बैंक के उनके खाते में सीमा ने 15 लाख जमा कराए। ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ी कार्रवाई, खनिज अधिकारी सस्पेंड-अवैध खनन परिवहन पर नपे इसकी कोई जानकारी बेटी ने उन्हें नहीं दी। उनके खाते में 15 लाख जमा कराए गए, लेकिन उन्हें नहीं बताया। एक दिन वह बैंक पहुंचीं तो उन्हें पता चला। डीआईजी के आदेश पर...
अखिलेश यादव ने जन्मदिन पर तलवार से काटा 53 किलो का केक

अखिलेश यादव ने जन्मदिन पर तलवार से काटा 53 किलो का केक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 1 जुलाई 2026 को 53 वर्ष के हो गए हैं। लखनऊ में सपा नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया। पार्टी कार्यालय में 53 किलो का विशेष केक सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। अखिलेश यादव ने इस 53 किलों के केक को तलवार से काटा। प्रदेशभर में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन अखिलेश यादव के जन्मदिन का पूरा आयोजन धूम-धाम से हुआ। सबसे खास आकर्षण अखिलेश यादव द्वारा 53 किलो का केक तलवार से काटने का नजारा रहा। ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव बोले, राम मंदिर चढ़ावा चोरी कर भाजपा ने किया महापाप केक काटने के लिए खास इंतजाम पार्टी नेताओं ने किए थे। अखिलेश यादव द्वारा तलवार से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये भी पढ़ें: ‘दो स्टूलों को मिलाने से कुर्सी नहीं..’, अखिलेश यादव के तंज से ...
यूपी मौसम: बरेली में रिकाॅर्ड बारिश-बांदा में बिजली गिरने का अलर्ट

यूपी मौसम: बरेली में रिकाॅर्ड बारिश-बांदा में बिजली गिरने का अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में मौसम विभाग ने बारिश का नया अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को जहां बरेली में रिकाॅर्ड बारिश दर्ज की गई। यूपी में मौसम विभाग के अलर्ट में बुधवार को बांदा समेत 30 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी हुई है। यह चेतावनी बांदा के अलावा प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर के भी है। मंगलवार को बरेली में 157 मिमी बारिश क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मानसून कई हिस्सों में पहुंच चुका है। उनका कहना है कि गोरखपुर, आजमगढ़, अयोध्या और सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, बलिया तक आमद हो चुकी है। अब पूर्वांचल व पूर्वी तराई के जिलों तक मानसून जल्द ही फैल जाएगा। ये भी पढ़ें: ‘3 दिन में अयोध्या छोड़ें चंपत राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम अगले 2 से 3 दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून फैल जाएगा। बुधवार को रामप...
कानपुर से नहाते-नहाते इंदौर जाएगा सतीश, 20 हजार लीटर पानी..

कानपुर से नहाते-नहाते इंदौर जाएगा सतीश, 20 हजार लीटर पानी..

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर जू से हिप्पो सतीशन एक यादगार यात्रा पर निकलने वाला है। हिप्पो सतीशन को जल्द ही नया घर मिलने वाला है। जी हां, कानपुर से हिप्पो सतीश को इंदौर भेजा जा रहा है। इसके लिए बेहद खास इंतजाम किए जा रहे हैं। हिप्पो सतीश का 700 किमी का यह सफर रास्तेभर नहाते-नहाते पूरा होगा। अनोखे सफर में 20 हजार लीटर पानी होगा खर्च इस पूरी यात्रा में हिप्पो सतीश को नहलाने में लगभग 20 हजार लीटर पानी खर्च होगा। सबकुछ एनिमल एक्सचेंज के तहत हो रहा है। कानपुर से इंदौर तक 700 किमी लंबे इस सफर में सतीश को नहलाने की खास व्यवस्था इसलिए की जा रही है। ये भी पढ़ें: UP में बर्ड फ्लू की दस्तक : कानपुर चिड़ियाघर के 1 किमी दायरे में मारे जाएंगे पक्षी, 10 किमी तक मांस बिक्री बंद ताकि हिप्पो सतीश के शरीर की नमी को बनाए रखा जा सके। रास्तेभर पानी की बौछार की जाएगी। कानपुर का जू प्रशासन तैयारियों...
‘3 दिन में अयोध्या छोड़ें चंपत राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम

‘3 दिन में अयोध्या छोड़ें चंपत राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अयोध्या बार एसोसिएशन ने अल्टीमेटम दिया है कि '3 दिन में चंपत राय अयोध्या छोड़ें' और चले जाएं। अधिवक्ताओं ने कहा है कि 3 दिन में चंपत राय और अनिल मिश्रा अयोध्या छोड़ दें। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर 3 दिन में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव ने अयोध्या नहीं छोड़ी तो शहर जाम कर देंगे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने यह भी कहा है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों की पैरवी नहीं की जाएगी। अधिवक्ता नहीं करेंगे आरोपियों की पैरवी कहा है कि अगर कोई अधिवक्ता आरोपियों की पैरवी करेगा तो उसपर 5 लाख का जुर्माना लगेगा। साथ ही उसका लाइसेंस भी रद्द किया जाएगा। ये भी पढ़ें: बना वर्ल्ड रिकार्ड: प्रभु श्रीराम की नगरी लाखों दीपों से जगमगाई, सीएम योगी ने भी जलाया दीप इसके साथ ही चंपत राय, गोपाल राव और अनिल मिश्रा के खिलाफ मामल...
बड़ी खबर-राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कंफर्म हुआ चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा

बड़ी खबर-राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कंफर्म हुआ चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे कंफर्म हो गए हैं। आज गोविंद देव गिरी के बयान से दोनों के इस्तीफा देने की खबर की पुष्टि हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को भी चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे की खबर आई थी, लेकिन पुष्टि नहीं हुई थी। मामले में पहली एफआईआर भी दर्ज हो गई है। इसमें चंपत और अनिल के करीबी आठ आरोपियों को पुलिस ने चुपचाप जेल भी भेज दिया है। उधर, विपक्ष लगातार मामले में सरकार पर हमलावर है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी में दोनों पर गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दिया है। अब इस मामले में ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी का बयान भी सामने आया है। ये भी पढ़ें: यूपी भाजपा की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिला पद..पढ़ें पूरी लिस्ट ...
यूपी में कल-परसों से बारिश का नया दौर-मौसम का यह अपडेट जरूर पढ़ें..

यूपी में कल-परसों से बारिश का नया दौर-मौसम का यह अपडेट जरूर पढ़ें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में कल-परसों से झमाझम बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने झमाझम बारिश को लेकर नया अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मानसून की एंट्री होने वाली है। पूरे यूपी में झमाझम बारिश का नया दौर आने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि 28 जून से पूरे यूपी में बारिश की संभावना है। बारिश जल्द ही पूरे प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत देने का काम करेगी। 28 से प्रदेश में जबरदस्त बारिश गुरुवार को जहां आसमान में बादल छाए रहे, वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में उमस और लू का असर भी देखने को मिला। ये भी पढ़ें: लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: CMYogi सख्त, चार अफसर सस्पेंड-चार गिरफ्तार आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले 3-4 दिनों में बारिश के आसार हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम मानसून के यूपी में आगे बढ़ने के लिए ...
अखिलेश यादव बोले, राम मंदिर चढ़ावा चोरी कर भाजपा ने किया महापाप

अखिलेश यादव बोले, राम मंदिर चढ़ावा चोरी कर भाजपा ने किया महापाप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में आज सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम ने बीजेपी वालों की पोल खोल दी। कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी 800 करोड़ से अधिक का मामला है। कहा चढ़ावा चोरी कर बीजेपी ने महापाप किया है। मंदिर में गुप्तदान भी होता है। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि भाजपा संविधान बदलने की साजिश रच रही है। संविधान बदलने की इस साजिश के तहत ही दूसरे दलों के सांसदों को जुटा रही है। दरअसल, सपा मुखिया लखनऊ पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर रहे थे। कहा-राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से दुनियाभर में गलत संदेश सपा मुखिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता ने अपने वोट अधिकार से भाजपा की संविधान बदलने की साजिश नाकाम की थी। इसलिए अब सांसदों को खरीदकर, डराकर भाजपा संविधान बदलने की साजिश रच रही है। ये भी पढ़ें: दुखद: लखनऊ में कोचिंग में आग-15 की मौत, 12 छात्र-3 छात्राएं, CM Yogi.. सप...
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: CMYogi सख्त, चार अफसर सस्पेंड-चार गिरफ्तार

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: CMYogi सख्त, चार अफसर सस्पेंड-चार गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले को लेकर देर रात तक सीएम योगी ने उच्चस्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही सख्त निर्देश दिए। चार अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद गिरफ्तार हुए लोगों में बिल्डिंग मालिक, कोचिंग संचालक शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल लिया। उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद भी मौजूद रहे। एसआईटी में ये अधिकारी करेंगे जांच, 7 दिन में देंगे रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी के निर्देशों पर कोचिंग अग्निकांड मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित की गई है। 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा हुआ है। इसमें से चार गिरफ्तार हैं। ये भी पढ़ें: यूपी: NRHM घोटाले के आरोपी पूर्व विधाय...