Monday, August 10सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में कल-परसों से बारिश का नया दौर-मौसम का यह अपडेट जरूर पढ़ें..

rain-in-up-within-two-days-

समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में कल-परसों से झमाझम बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने झमाझम बारिश को लेकर नया अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में मानसून की एंट्री होने वाली है। पूरे यूपी में झमाझम बारिश का नया दौर आने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि 28 जून से पूरे यूपी में बारिश की संभावना है। बारिश जल्द ही पूरे प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत देने का काम करेगी।

28 से प्रदेश में जबरदस्त बारिश

गुरुवार को जहां आसमान में बादल छाए रहे, वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में उमस और लू का असर भी देखने को मिला।

ये भी पढ़ें: लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: CMYogi सख्त, चार अफसर सस्पेंड-चार गिरफ्तार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले 3-4 दिनों में बारिश के आसार हैं।

Rain likely in UP over next two days

उन्होंने कहा कि पश्चिम मानसून के यूपी में आगे बढ़ने के लिए स्थिति बदलेगी। 28 जून से बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें: जरूरी खबर: यूपी पुलिस दरोगा भर्ती की शारीरिक परीक्षा 29 जून से..पढ़ें पूरी खबर

दक्षिण पश्चिम मानसून के आगामी 2-3 दिनों में प्रदेश में एंट्री करेगा। इसके बाद बारिश लोगों को गर्मी से राहत देगी। बताते चलें कि यूपी के लोगों को अबकी बार भीषण गर्मी ने काफी सताया है।

ये भी पढ़ें: यूपी: रेप आरोपी कथावाचक पवन देव महाराज पर 15 हजार का ईनाम

ऐसे में हर किसी को मानसून का इंतजार है। बता दें कि आज गुरुवार को भी बुंदेलखंड के ज्यादातर हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ी। लू से भी लोग बचते नजर आए। भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल है।

ये भी पढ़ें: यूपी भाजपा की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिला पद..पढ़ें पूरी लिस्ट

यूपी भाजपा की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिला पद..पढ़ें पूरी लिस्ट

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: CMYogi सख्त, चार अफसर सस्पेंड-चार गिरफ्तार

यूपी: रेप आरोपी कथावाचक पवन देव महाराज पर 15 हजार का ईनाम