Thursday, July 2सही समय पर सच्ची खबर...

कौन हैं हापुड़ की डीएसओ सीमा चौधरी? मां के गंभीर आरोप-सहारनपुर में FIR

हापुड़ डीएसओ सीमा चौधरी की फाइल फोटो।
सीमा चौधरी, डीएसओ हापुड़।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: हापुड़ में तैनात डीएसओ डा. सीमा चौधरी समेत 5 लोगों के खिलाफ सहारनपुर में धोखाधड़ी FIR हुई है। डीएसओ सीमा चौधरी (जिला पूर्ति अधिकारी) के खिलाफ FIR सहारनपुर के सरसावा थाने में हुई है। FIR खुद सीमा चौधरी की मां ने दर्ज कराई है। पुलिस ने सीमा समेत 5 के खिलाफ धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट लिखी है।

FIR में सीमा चौधरी के अलावा भी आरोपी

जानकारी के अनुसार, मीरपुर सीतापुर निवासी मुकेश रानी का आरोप है कि उनकी बेटी सीमा ने उनके बैंक खाते का उपयोग किया। आरोप है कि आईसीआईसीआई बैंक के उनके खाते में सीमा ने 15 लाख जमा कराए।

ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ी कार्रवाई, खनिज अधिकारी सस्पेंड-अवैध खनन परिवहन पर नपे

इसकी कोई जानकारी बेटी ने उन्हें नहीं दी। उनके खाते में 15 लाख जमा कराए गए, लेकिन उन्हें नहीं बताया। एक दिन वह बैंक पहुंचीं तो उन्हें पता चला।

डीआईजी के आदेश पर हुई एफआईआर

हापुड़ डीएसओ सीमा चौधरी की फाइल फोटो
सीमा चौधरी, डीएसओ हापुड़।

मुनेश रानी का आरोप है कि बेटी ने अपनी अवैध कमाई उनके खाते में जमा कराई। दरअसल, महिला का आरोप है कि बेटी उनकी जमीन हड़पने के लिए साजिश कर रही है।

ये भी पढ़ें: UP : शराब पीकर महिला अधिकारी को सड़क पर ड्रामा करना पड़ा भारी, सस्पेंड

इसमें कुछ अन्य लोग भी मिले हुए हैं।

जान से मारने की धमकी का भी आरोप

महिला ने यह भी आरोप लगाया जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें धमकी दी गई। डीआईजी के आदेश पर डॉ. सीमा चौधरी समेत पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

2017 बैच की PCS अफसर हैं सीमा

बताते हैं कि सीमा चौधरी 2017 बैच की पीसीएस अफसर हैं। हापुड़ में जिला पूर्ति अधिकारी के पद पर तैनात हैं। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर रही हैं।

ये भी पढ़ें: UP: रिटायरमेंट से 1 दिन पहले बर्खास्त, गबन के आरोपी अधिकारी पर बड़ा एक्शन 

उधर, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीमा चौधरी ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार ठहराया है। उनका कहना है कि फिलहाल उन्हें इस एफआईआर की जानकारी नहीं है। उनके अपनी मां से संबंध अच्छे हैं।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का मुखौटा पहन चोरों ने लाखों के मोबाइल किए चोरी 

पीएम मोदी का मुखौटा पहन चोरों ने लाखों के मोबाइल किए चोरी

UP: रिटायरमेंट से 1 दिन पहले बर्खास्त, गबन के आरोपी अधिकारी पर बड़ा एक्शन

UP : शराब पीकर महिला अधिकारी को सड़क पर ड्रामा करना पड़ा भारी, सस्पेंड

कानपुर से नहाते-नहाते इंदौर जाएगा सतीश, 20 हजार लीटर पानी..