Friday, July 3सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ आम महोत्सव, इस आम को देखकर मुस्कुराए सीएम योगी

आधा किलो के आम लेकर मुस्कुराते सीएम योगी।
लखनऊ आम महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में आम महोत्सव का उद्घाटन किया। सीएम योगी ने आम उत्पादकों से आम की विशेषताओं पर बातचीत भी की। एक आधा किलो के आम को देख सीएम योगी भी मुस्कुराने लगे। फिर दोनों हाथों में एक-एक आम उठाकर मुख्यमंत्री योगी ने फोटोज भी खिंचवाईं।

किसानों को किया सम्मानित

आम महोत्सव का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी।
आम महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी।

यह आम प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। आम की विभिन्न प्रजातियों के विषय में मुख्यमंत्री योगी ने उत्पादकों से बात भी की। साथ ही आमों की विशेषताओं के बारे में भी जाना। आम उत्पादक किसानों को सम्मानित भी किया गया।

ये भी पढ़ें: कानपुर से नहाते-नहाते इंदौर जाएगा सतीश, 20 हजार लीटर पानी..

कार्यक्रम में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, मंत्री दिनेश प्रताप सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस आम महोत्सव में लगभग 800 प्रजातियों के आमों को रखा गया है।

लखनऊ आम महोत्सव कार्यक्रम में मौजूद किसान।
लखनऊ आम महोत्सव में सम्मानित हुए किसान।

बताया जाता है कि यूपी का आम विदेशों में ब्रिटेन, यूएई, कुवैत, मलेशिया समेत कई देशों में निर्यात हो रहा है। बताते हैं कि आम महोत्सव 5 जुलाई तक चलेगा।

ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा एनकाउंटर, STF ने मार गिराया 1.25 लाख का ईनामी लल्लन सिंह

कानपुर से नहाते-नहाते इंदौर जाएगा सतीश, 20 हजार लीटर पानी..