Saturday, July 4सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा डीएम ने ‘पौधों की बारात’ को दिखाई हरी झंडी

बांदा डीएम अमित आसेरी और अन्य अधिकारी।
‘पौधो की बारात’ को हरी झंडी दिखाते डीएम।

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा डीएम अमित आसेरी ने ‘पौधों की बारात’ को हरी झंडी दिखाई। ‘पौधों की बारात’ कार्यक्रम का आयोजन वन महोत्सव के तहत हुआ। शहर के महाराणा प्रताप चौक पर जिलाधिकारी श्री आसेरी ने इसे हरी झंडी दिखाई। इसके बाद अधिकारी हाथों में पौधों को लेकर कुछ दूर पैदल भी चले।

बांदा को हरा-भरा बनाने की पहल

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

पौधों की बारात में डीएम अमित आसेरी व अन्य अधिकारी।
पौधों की बारात में डीएम अमित आसेरी।

बताते हैं कि प्रशासन एवं वन विभाग अन्य विभागों के परस्पर समन्वय से बांदा को हराभरा बनाने की पहल कर रहा है।

डीएम ने अन्य लोगों से भी अपील की है कि हरित बांदा के इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं।

ये भी पढ़ें: बांदा वन विभाग की चालबाजी, कागजों में दौड़ता-मगर हकीकत में दम तोड़ता वृक्षारोपण अभियान

बताते चलें कि इस समय बांदा जिला पर्यावरण असंतुलन जैसे हालातों से गुजर रहा है। अप्रैल माह में ही बांदा का तापमान 45 डिग्री पार कर चुका था। यह बेहद चिंताजनक रहा।

ये भी पढ़ें: बुंदेलखंडः वनविभाग की मिलीभगत से बांदा के वनक्षेत्र में अवैध कटान

बांदा वन विभाग की चालबाजी, कागजों में दौड़ता-मगर हकीकत में दम तोड़ता वृक्षारोपण अभियान