Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

हजारों करोड़ की मालकिन सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, PMModi ने दी जानकारी

हजारों करोड़ की मालकिन सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए मनोनीत, PMModi ने दी जानकारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : हजारों करोड़ रुपए की मालकिन और मशहूर उद्योगपति एनआर नारायणमूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए नामित किया है। यह जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (X) पर साझा की है। राज्यसभा के सदस्य के रूप में मनोनीत होने पर सुधा मूर्ति ने इसपर प्रतिक्रिया भी दी। सुधा मूर्ति ने दी यह प्रतिक्रिया उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर राज्यसभा के लिए नामांकन दोहरी खुशी की बात है। उधर, उनके राज्यसभा के लिए नामित होने की खबर आते ही हर कोई उनके बारे में जानने को उत्सुक दिखाई दिया। ये भी पढ़ें : पेपर लीक : योगी सरकार का बड़ा एक्शन, भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया बताते चलें कि सुधा मूर्ति प्रसिद्ध सोशल वर्कर और लेखिका भी हैं। उन्होंने 8 उपन्यास लिखे हैं। वह इंफोसिस फाउंडेशन के संस्थापक की पत्नी हैं। उनके दो बच्चे हैं। बेटी अक्षता और बेटा रो...
अगर उंगलियां चटकाते हैं आप भी तो तुरंत छोड़ें, वरना सेहत और आर्थिक स्थिति दोनों होंगी खराब..

अगर उंगलियां चटकाते हैं आप भी तो तुरंत छोड़ें, वरना सेहत और आर्थिक स्थिति दोनों होंगी खराब..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : Cracking Knuckles Side Effects उंगलियां चटकाने की आदत आज आम बात बन गई है। हो सकता है कि आप भी उन लोगों में शामिल हों, जो उंगलियां चटकाते हैं। तनाव और अकेलेपन में अक्सर लोग यह हरकत करते हैं। इससे थोड़ा आराम से महसूस होता है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो तुरंत यह आदत छोड़ दीजिए। क्योंकि उंगलियां चटकाने से आपकी सेहत और आर्थिक स्थिति दोनों खराब हो सकती है। उंगलियां चटकाने से नुकसान के धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों कारण हम इसलिए ऐसा कह रहे हैं, क्योंकि उंगलिया चटकाने से नुकसान होने के धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही तरह के कारण हैं। उंगलियां, गर्दन और पीठ को चटकाने से जोड़ों में ढीलेपन की समस्या के साथ गठिया की बीमारी हो सकती है। इससे आपके जोड़ कमजोर होते हैं। ऐसे हड्डियों की सेहत को होता है कि उंगलियां चटकाने से नुकसान दरअसल शरीर के जोड़ों में एक खास फ्लूड रहता है, ...
सहेली के घर से Actress ने चुराया 1 किलो सोना, पुलिस ने किया Arrest

सहेली के घर से Actress ने चुराया 1 किलो सोना, पुलिस ने किया Arrest

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : रील्स से सोशल मीडिया पर मशहूर होकर तेलुगु इंडस्ट्री में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस सौम्या शेट्टी सोना चोरी के मामले में फंस गई हैं। सौम्या को पुलिस ने उसके दोस्त के घर से 1 किलो सोना चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विशाखापत्तनम में एक दोस्त के घर से एक्ट्रेस ने 1 किलो सोना चोरी कर लिया। इस मामले पुलिस ने एक्ट्रेस सौम्या शेट्टी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि एक सेवानिवृत्त डाक कर्मचारी प्रसाद की बेटी से इस अभिनेत्री की दोस्ती हो गई। ये भी पढ़ें : Photos : ‘कांटा लगा’ गर्ल Shefali Jariwala का 40 की उम्र में किलर लुक, फैंस बोले.. वह समय-समय पर वहां जाकर उनके घर को पूरी तरह से समझती रही। फिर एक दिन योजना बनाकर उनके घर से 1 किलो सोने की चोरी कर ली। पुलिस को पता चला कि वह सोना लेकर गोवा भागी है। पुलिस ने...
गैंगस्टर दूल्हा और लेडी डॉन दूल्हन की शादी, कई राज्यों की पुलिस अलर्ट..

गैंगस्टर दूल्हा और लेडी डॉन दूल्हन की शादी, कई राज्यों की पुलिस अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा चौधरी से शादी करने जा रहा है। शादी के लिए दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को कस्टडी पैरोल भी दे दी है। उसकी शादी भी एक लेडी डान अनुरोधा चौधरी से हो रही है, जो अपराध की दुनिया का जाना-पहचाना नाम है। कोर्ट की अनुमति, 12 मार्च को दिल्ली में शादी-हरियाणा में गृह प्रवेश कोर्ट ने गैंगस्टर काला जठेड़ी को 12 मार्च को दिल्ली में शादी और 13 मार्च को हरियाणा के सोनीपत में गृहप्रवेश के लिए 6 घंटे की कस्टडी पैरोल दी है। वहीं उसकी पत्नी अनुराधा का कहना है कि अपराध की दुनिया से वह अब दूर हो चुकी है और साधारण जीवन जी रही है। बताते हैं कि कोर्ट ने 12 मार्च की सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच काला जठेड़ी को शादी के लिए जेल से हिरासत में साथ लेकर जाने की अनुमति दी है। गैंगस्टर की शादी में दिल्ली प...
Lucknow : योगी सरकार में 4 नए मंत्रियों ने ली शपथ, सीएम योगी ने दी बधाई

Lucknow : योगी सरकार में 4 नए मंत्रियों ने ली शपथ, सीएम योगी ने दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के दूसरे का कार्यकाल का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज मंगलवार को हुआ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने ओपी राजभर, दारा सिंह चौहान समेत 4 नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। राज्यपाल ने दिलाई शपथ उन्होंने सभी नए मंत्रियों को बधाई दी। मंत्री पद की शपथ लेने वालों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, भाजपा विधान परिषद सदस्य दारा सिंह चौहान, राष्ट्रीय लोकदल के विधायक अनिल कुमार और भाजपा के साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा शामिल रहे। बताते चलें कि योगी मंत्री मंडल के विस्तार को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही थीं। आज इन चर्चाओं पर विराम लग गया। ये भी पढ़ें : Loksabha Election : जयंत चौधरी का बड़ा दांव, बिजनौर-बागपत से RLD प्रत्याशियों का ऐलान, विधान परिषद और.. ...
Loksabha Election : जयंत चौधरी का बड़ा दांव, बिजनौर-बागपत से RLD प्रत्याशियों का ऐलान, विधान परिषद और..

Loksabha Election : जयंत चौधरी का बड़ा दांव, बिजनौर-बागपत से RLD प्रत्याशियों का ऐलान, विधान परिषद और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Loksabha Election 2024 इंडिया गठबंधन से छिटक कर एनडीए में शामिल हुए राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के मुखिया जयंत चौधरी ने आज सभी पत्ते खोल दिए हैं। उन्होंने बड़ा दांव चला है। सोमवार को आरएलडी के जयंत चौधरी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दो उम्मीदवारों की सूची जारी की। साथ ही विधान परिषद चुनाव 2024 के लिए एक उम्मीदवार का भी ऐलान किया। बिजनौर और बागपत में उतारे अपने प्रत्याशी आरएलडी ने लोकसभा चुनाव 2024 के अपने प्रत्याशियों के तौर बिजनौर से चंदन चौहान और बागपत से डॉ. राजकुमार सांगवान के नामों का ऐलान किया है। साथ ही उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए योगेश चौधरी के नाम की घोषणा की है। बताते चलें कि सोमवार सुबह तक अटकलें लगाई जा रही थीं कि बागपत लोकसभा सीट से खुद जयंत चौधरी ताल ठोक सकते हैं। या फिर उनकी पत्नी चारू चौधरी भी चुनाव लड़ सकती हैं। आज शाम होते-होते इन अटकलों पर विराम...
UP : BJP सांसद उपेंद्र रावत ने लौटाया टिकट, विदेशी महिला संग अश्लील वीडियो को बताया था झूठा

UP : BJP सांसद उपेंद्र रावत ने लौटाया टिकट, विदेशी महिला संग अश्लील वीडियो को बताया था झूठा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के बीजेपी सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने अपना कथित अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद आगामी लोकसभा चुनाव 2024 का टिकट लौटा दिया है। उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। इससे पहले उनका कथिततौर पर विदेशी महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल होने की खबर आई थी। इससे यूपी की राजनीति में खलबली मच गई थी। हालांकि, सांसद उपेंद्र रावत ने इस अश्लील वीडियो को AI से बना हुआ फर्जी वीडियो बताया था। इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने बाराबंकी से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। पहले भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने लौटाया था आसनसोल से बीजेपी टिकट बताते चलें कि इससे पहले भोजपुरी के सुपर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह भी बीजेपी के टिकट पर आसनसोल से चुनाव लड़ने से इंकार कर चुके हैं। कथित अश्लील वीडियो के संबंध में सांसद के प्रतिनिधि दिनेश चंद्र रावत ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कर...
UP : BJP सांसद का अश्लील MMS वायरल, सांसद बोले-AI से बना-विरोधियों की साजिश

UP : BJP सांसद का अश्लील MMS वायरल, सांसद बोले-AI से बना-विरोधियों की साजिश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इसी बीच राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी (Barabanki Loksabha) जिले की राजनीति में उस समय हड़कंप मच गया, जब बीजेपी सांसद उपेंद्र सिंह रावत का कथिततौर पर विदेशी महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल हो गया। वहीं सांसद का कहना है कि यह AI से बना वीडियो है। दरअसल, उपेंद्र रावत को बीजेपी ने दूसरी बार लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टिकट दिया है। हालांकि, 'समरनीति न्यूज' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पार्टी ने दूसरी बार लगाया है उपेंद्र रावत पर दांव पहली लिस्ट में उनके नाम का ऐलान हो चुका है। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने लगा। कुछ लोगों का यहां तक कहना है कि एक से ज्यादा वीडियो हैं। ये भी पढ़ें : BJP की पहली लिस्ट : PM Modi, राजनाथ सिंह और हेमा समेत इन 51 प्रत्याशियों का ऐलान, 4 नए चेहरे.. ...
BJP की पहली लिस्ट : PM Modi, राजनाथ सिंह और हेमा समेत इन 51 प्रत्याशियों का ऐलान, 4 नए चेहरे..

BJP की पहली लिस्ट : PM Modi, राजनाथ सिंह और हेमा समेत इन 51 प्रत्याशियों का ऐलान, 4 नए चेहरे..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों की पहले सूची जारी कर दी है। इनमें सबसे बड़ा नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है। पीएम मोदी देश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं लखनऊ से रक्षामंत्री राजनाथ फिर मैदान में होंगे। बीजेपी की इस पहली लिस्ट में 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। खास बात यह है कि यूपी में सभी मंत्रियों को टिकट दिया गया है। किसी का टिकट नहीं काटा गया है। ज्यादातर सांसदों को भी टिकट दिया गया है। जौनपुर से केपी सिंह समेत ये 4 नए चेहरे शामिल वहीं यूपी की कुल 51 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। इनमें 4 नए चेहरे भी शामिल हैं। नए चेहरों में श्रावस्ती से साकेत मिश्रा, अंबेडकरनगर से रितेश पांडे, जौनपुर से कृपा शंकर सिंह और बिजनौर की नगीना सीट से ओम कुमार को टिकट दिया गया है। मथुरा से हेमा मालिनी तीसरी...
BJP से टिकट-शत्रुघ्न सिन्हा से टक्कर-इसलिए भोजपुरी सुपर स्टार ने छोड़ा आसनसोल का मैदान ! नेहा ने..

BJP से टिकट-शत्रुघ्न सिन्हा से टक्कर-इसलिए भोजपुरी सुपर स्टार ने छोड़ा आसनसोल का मैदान ! नेहा ने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने शनिवार को जिन 195 प्रत्याशियों की सूची जारी की। उनमें चर्चित नामों में एक भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह का नाम भी था। बीजेपी ने पवन को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लोकसभा प्रत्याशी बनाया। टिकट घोषित होने के 24 घंटे के भीतर ही भोजपुरी सुपरस्टार ने हाथ खड़े करते हुए मैदान छोड़ दिया। पवन सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर दी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर एक्स पर इसकी जानकारी शेयर की। सोशल मीडिया पर उनकी खूब मजाक बन रही है। गायिका नेहा सिंह राठौर ने भी चुटकी ली है। https://twitter.com/PawanSingh909/status/1764191816738587029 भोजपुरी स्टार पवन ने 3 मार्च को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि वह किन्हीं कारणों से आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को टैग भी किया। अब पवन के मैदान छोड़ने...