Wednesday, August 26सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

यूपी बोर्ड 2023 : BJP के पूर्व विधायक ने पास की 12वीं की परीक्षा

यूपी बोर्ड 2023 : BJP के पूर्व विधायक ने पास की 12वीं की परीक्षा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी बोर्ड 2023 का 12वीं का रिजल्ट आ चुका है। बीजेपी के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने 12वीं की परीक्षा पास की है। हालांकि, नंबर कम आने से वह थोड़ा सा निराश हैं। इसके लिए दोबारा रिचेकिंग का आवेदन करेंगे। दरअसल, राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल बरेली के बिथरी चैनपुर से विधायक रहे हैं। बरेली बिथरी से विधायक रहे हैं पप्पू भरतौल उन्होंने 2 साल पहले हाई स्कूल की परीक्षा पास की थी। उनका कहना है कि पास होने से वह खुस हैं, लेकिन अभी 3 विषयों में उनके नंबर कम हैं। इसके लिए रिचेकिंग का आवेदन करेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि अब उनका सपना एलएलबी करने का है। वकील बनकर क्षेत्र के लोगों की मदद करेंगे। बताया जाता है कि 55 साल के भाजपा नेता राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल 2017 में विधायक चुने गए थे। ये भी पढ़ें : UP Board Result : 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी और 12व...
यूपी बोर्ड रिजल्ट : बस कुछ घंटों बांद इन वेबसाइट्स पर ऐसे करें चेक..

यूपी बोर्ड रिजल्ट : बस कुछ घंटों बांद इन वेबसाइट्स पर ऐसे करें चेक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : UP Board Result 2023 यूपी बोर्ड हाईस्कलू और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज 25 अप्रैल दोपहर 1.30 बजे आ रहा है। UPMSP UP Board Result 2023 रिजल्ट को देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर भी जा सकते हैं। वहां परीक्षार्थी अपना रोल नंबर और स्कूल कोड डालकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। यूपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in व upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पत्र जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है। बोर्ड सचिव दिव्यकान्त शुक्ला का कहना है कि बोर्ड का परिणाम 25 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे प्रयागराज स्थित मुख्यालय पर जारी होगा। अबकी बार बोर्ड परीक्षा में लगभग 58 लाख विद्यार्थीओं द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया था। जानकारी के अनुसार बोर्ड के छात्र रिजल्ट upresults.nic.in पर देख सकते हैं। ये भी पढ़ें : कानपुर-बुंदेलखंड का मौसम...
मशहूर लेखक तारिक फतेह का निधन, खुद को बताते थे हिंदुस्तान का बेटा..

मशहूर लेखक तारिक फतेह का निधन, खुद को बताते थे हिंदुस्तान का बेटा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क : पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक और स्तंभकार तारिक फतेह (Tarek Fatah) का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी बेटी नताशा ने पिता के निधन की पुष्टि की है। तारिक की बेटी नताशा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि पंजाब का शेर, हिंदुस्तान का बेटा, कनाडा का प्रेमी और सच्चाई का पैरोकार, न्याय के लिए लड़ने वाला, दबो कुचलों और शोषितों की आवाज उठाने वाला। कनाडा में परिवार संग रह रहे थे तारिक तारिक फतेह ने अपनी क्रांति का बैटन पास कर दिया है। बताते चलें कि तारिक फतेह का जन्म 20 नवंबर 1949 को पाकिस्तान के कराची शहर में हुआ था। उनका परिवार मुंबई का रहने वाला था। बंटवारे के बाद पूरा परिवार कराची शिफ्ट हो गया था। उन्होंने कराची विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री की पढ़ाई की। बाद में पत्रकार बने। तारिक के निधन की खबर से उन...
हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन गिरफ्तार, कई माॅडल रेस्क्यू

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन गिरफ्तार, कई माॅडल रेस्क्यू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ, डेस्क : मुंबई पुलिस ने एक भोजपुरी एक्ट्रेस सुमन कुमारी को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़ा है। 24 साल की एक्ट्रेस सुमन कुमारी नाम की यह भोजपुरी एक्ट्रेस लड़कियों को मॉडल्स बनाने के नाम उनको देह व्यापार के धंधे में धकेल देती थी। पुलिस ने इस एक्ट्रेस को गिरफ्तार करते हुए कई माडल्स को रेस्क्यू भी किया है। साथ ही एक बड़े हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फर्जी ग्राहक भेजकर पुलिस ने पकड़ा बताते हैं कि पुलिस को सेक्स रैकेट की गोपनीय सूचना मिली। इसके बाद मुंबई पुलिस की सोशल क्राइम ब्रांच ने खुलासे की पूरी योजना बनाई। आरे कॉलोनी इलाके में रॉयल पाम होटल में चल रहे इस सेक्स रैकेट के खुलासे के लिए पुलिस ने पूरा प्लान तैयार किया। ये भी पढ़ें : मुंबईः 5 स्टार होटल में सेक्स रैकेट चलातीं बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॅाडल अरेस्ट   ...
Twitter : ट्विटर ने ब्लू टिक हटाए, CM Yogi, अमिताभ बच्चन, विराट कोहली जैसी इन हस्तियों के..

Twitter : ट्विटर ने ब्लू टिक हटाए, CM Yogi, अमिताभ बच्चन, विराट कोहली जैसी इन हस्तियों के..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने अपने ऐलान के अनुसार वेरिफाइड अकाउंट्स से फ्री ब्लू टिक (Blue Tick) हटा दिए हैं। दरअसल, जिन लोगों ने ट्विटर को ब्लू प्लान (Blue Plan) के लिए हिसाब से पेमेंट नहीं किया है। उनके ब्लूक टिक हटा दिए गए हैं। ट्विटर के जिन एकाउंट से ब्लू टिक हटाए गए हैं, उनमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली, क्रिकेटर रोहित शर्मा, सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं। अब सिर्फ पेड सब्सक्रिप्शन वालों को ही Blue Tick आपको बताते चलें कि ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने इसकी घोषणा पहले ही कर चुके थे। मस्क ने कहा था कि 20 अप्रैल के बाद पेड सब्सक्रिप्शन न लेने वाले एकाउंट से ब्लू टिक हटा दिए जाएंगे। ये भी पढ़ें : यूपी के इन दो डीएम को पीएम मोदी करेंगे सम्मानित, दोनों की ...
राहुल गांधी को बड़ा झटका, सूरत कोर्ट से सजा पर रोक वाली याचिका खारिज

राहुल गांधी को बड़ा झटका, सूरत कोर्ट से सजा पर रोक वाली याचिका खारिज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : राहुल गांधी को सूरत कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने संबंधित उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। बताते चलें कि सूरत की निचली अदालत ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कर्नाटक की एक रैली में मोदी सरनेम को लेकर दिए बयान पर मानहानि मामले में दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। राहुल ने सूरत सेशन कोर्ट में दाखिल की थी याचिका राहुल ने निचली अदालत के इस फैसले को सूरत की सेशन कोर्ट में चुनौती थी। आज सेशन कोर्ट ने भी राहुल की याचिका को खारिज कर दिया है। ये भी पढ़ें : माफिया अतीक के लिए भारत रत्न मांगने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार बताते चलें कि बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी ने राहुल के खिलाफ मानहानि का मुकदमा लिखाया था। 4 साल बाद 23 मार्च को सूरत की निचली अदालत ने राहुल को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा दी थी। लोकसभा से खत्म ...
माफिया अतीक के लिए भारत रत्न मांगने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार

माफिया अतीक के लिए भारत रत्न मांगने वाला कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सिरफिरों की कमी नहीं है। ऐसे ही एक सिरफिरे ने माफिया अतीक अहमद को शहीद बताते हुए उसके लिए भारत रत्न की मांग कर दी। इतना ही नहीं बाद में अतीक की कब्र पर पहुंचकर उसपर तिरंगा रख दिया। इस व्यक्ति का नाम राजकुमार उर्फ रज्जू है जो कांग्रेस नेता है। वर्तमान में प्रयागराज के आजाद स्कवायर वार्ड संख्या 43 से कांग्रेस से पार्षद पद का प्रत्याशी भी है। इस प्रकरण से खलबली मच गई। पुलिस भी एक्शन में आ गई। कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला इस व्यक्ति का माफिया अतीक और अशरफ का गुणगान करते व अतीक की कब्र पर राष्ट्रीय ध्वज रखते वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने बिना देर किए 6 साल के लिए उसे पार्टी से निकाल दिया। वहीं पुलिस ने एक्शन लेते हुए हिरासत में ले लिया है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा का कहना है कि पार्षद प्रत्याशी राजकुमार उर्फ रज्जू को 6 ...
अतीक-अशरफ हत्याकांड पर विहिप का बड़ा बयान, पढ़िए ! क्या कहा..

अतीक-अशरफ हत्याकांड पर विहिप का बड़ा बयान, पढ़िए ! क्या कहा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोलियों से भूनकर हत्या की वारदात पर विहिप ने बयान जारी किया है। विश्व हिंदू परिषद ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा है कि अतीक और अशरफ के शूटरों से बजरंग दल का कोई संबध नहीं है। ट्वीट में लिखा है कि अतीक की हत्या में बजरंग दल का नाम लेकर अफवाहें उड़ाई जा रहीं हैं। उधर, तीनों शूटरों को आज नैनी जेल से प्रतापगढ़ जेल शिफ्ट कर दिया गया है। कहा- अफवाहें फैलाई जा रहीं, जांच में सत्य आएगा सामने भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं। हत्यारे कौन हैं, जांच के बाद सत्य सामने आ जाएगा। उधर, पुलिस का दावा है कि अतीक और अशरफ की हत्या में गिरफ्तार हुए तीनों शूटर लवलेश, सनी और अरुण असल में कॉन्ट्रैक्ट किलर हैं। तीनों एक-दूसरे को पहले से नहीं जानते थे। तीनों अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। उन्होंने एक समाचार वेबसाइट का फर्जी पहचानपत्र भी ब...
Atiq : अतीक और अशरफ की हत्या में 3 गिरफ्तार, यूपी में अलर्ट

Atiq : अतीक और अशरफ की हत्या में 3 गिरफ्तार, यूपी में अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात प्रयागराज मेडिकल कालेज के पास की गई। दोनों को पुलिस मेडिकल कराने के लिए लेकर पहुंची थी। उसी बीच तीन बदमाशों ने अतीक और अशरफ पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। दोनों मौके पर ही गिर गए और उनकी मौत हो गई। यूपी में अलर्ट, तीनों से पूछताछ जारी पुलिस ने अतीक और अशरफ की हत्या में तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया है। वहीं उत्तर प्रदेश में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। तीनों के नाम अरुण मौर्य, नवीन तिवारी और सोनू बताए जा रहे हैं। हत्या की यह वारदात कैमरे के सामने पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच हुई। इस दौरान एक पुलिस कर्मी को भी गोली लगने की बात कही जा रही है। पुलिस कर्मी का नाम मान सिंह है। कहा जा रहा है कि तीनों हमलावर पहले से अस्पताल में मौजूद थे। प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा...
अतीक अहमद और अशरफ की हत्या, गोली मारकर प्रयागराज में..

अतीक अहमद और अशरफ की हत्या, गोली मारकर प्रयागराज में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की यह वारदात प्रयागराज मेडिकल कालेज के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार माफिया अतीक और अशरफ को पुलिस मेडिकल के लिए ले गई थी। उसी समय अचानक दो-तीन लोगों ने अतीक और उसके भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताते हैं कि पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। ये भी पढ़ें : पढ़िए डिटेल : STF के एनकाउंटर में अतीक का बेटा असद व शूटर गुलाम ऐसे हुए ढेर.. ये भी पढ़ें : अतीक अहमद बोला, मेरी वजह से मारा गया असद, बेटे के एनकाउंटर की खबर सुनकर रोया    ...