Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

दिल्ली में दिल दहलाने वाली वारदात, दरिंदे साहिल ने नाबालिग साक्षी की चाकू से गोदकर की नृशंस हत्या

Heart-wrenching incident in Delhi, Sahil brutally murdered minor Sakshi by stabbing her

सुभाष शुक्ला, लखनऊ : देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। मोहम्मद साहिल नाम के एक दरिंदे ने नाबालिग लड़की साक्षी पर चाकुओं से 30 वार किए। इसके बाद पत्थरों से उसके सिर और चेहरा कूचा। हत्या के बाद दरिंदा सीना चोड़ा कर भीड़ के बीच से निकल गया। पुलिस ने दरिंदे हत्यारे साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है।

पहले चाकुओं से गोदा, फिर पत्थर से सिर कुचला

दरअसल, दिल्ली के शाहबाद डेरी के मोहम्मद साहिल नाम के दरिंदे युवक ने नाबालिग लड़की साक्षी पर चाकू लेकर हमला कर दिया। दरिंदे साहिल ने साक्षी पर चाकू से ताबड़तोड़ 30 बार उसके सिर, चेहरे और पेट में चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किए।

पुलिस ने हत्यारे को बुलंदशहर से किया गिरफ्तार

इसके बाद पास में पड़ा बड़ा पत्थर उठाकर उसके चेहरे पर दे मारा। फिर पत्थर उठाकर उसका सिर और चेहरा कुचलने लगा। हत्या की पुष्टि होने के बाद ही हत्यारा वहां से सीना चोड़ा करके भागा। शाहबाद डेयरी पुलिस थाना पुलिस ने हत्यारे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Heart-wrenching incident in Delhi, Sahil brutally murdered minor Sakshi by stabbing her

CCTV फुटैज में कैद रोंगटे खड़े करने वाली वारदात

हत्यारे की पहचान साहिल पुत्र सरफराज के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच दोस्ती थी। अब लड़की ने उससे बात करनी छोड़ दी थी। इसी बात को लेकर दोनों में गली में कहा सुनी हुई। फिर साहिल दरिंदा बन गया।

ये भी पढ़ें : UP : मां-बाप की बीच सड़क गोली मारकर हत्या, 4 बीघा ज़मीन के लिए बेटा बना दरिंदा

कुछ ही सेकेंड में दरिंदे ने लड़की पर चाकुओं से कई वार किए। हत्या की यह सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि हैवान साहिल किस तरह से लड़की को चाकुओं से गोद रहा है। उसकी हत्या कर रहा है।

भी़ड़ के बीच जघन्य वारदात, कोई बचाने नहीं आया

चौंकाने वाली बात यह है कि जिस समय दरिंदा साहिल लड़की की हत्या कर रहा था, उसे बचाने कोई आगे नहीं आया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका ई-36 जेजे कॉलोनी निवासी साक्षी के रूप में की। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चाकु से ताबड़तोड़ हत्या करनेके बाद जब हत्यारे का मन नहीं भरा तो उसने पत्थर उठाकर साक्षी के सिर पर दे मारा। फिर लात भी मारी। लड़की की मौत की पुष्टि की बाद वहां से निकला। जब इतने में भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने कई बार उस पर पत्थर उठाकर मारा। फिर लात भी मारी। देश की राजधानी में हुए इस जघन्य हत्याकांड ने एक बार फिर बेटियों की असुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें : दरिंदा आफताब : श्रद्धा की जांघ की हड्डी पर मिला आरी से काटने का निशान, एक और खौफनाक खुलासा..