Tuesday, November 3सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पीएम मोदी की मुलाकात

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और पीएम मोदी की मुलाकात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब उत्तर प्रदेश में मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चा चल रही है। बताते हैं कि डिप्टी सीएम ने 3 राज्यों में बीजेपी की शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एक्स पर इस मुलाकात की फोटोज शेयर की हैं। मुलाकात की जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम श्री पाठक ने लिखा है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, हम सभी के प्रेरणास्रोत, गरीब कल्याण के लिए समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंट कर 3 राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत की हार्दिक बधाई देते हुए गरीब कल्याण व संगठन के विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। ये भी पढ़ें : काशी में पीएम नरेंद्र मोदी, बोले-तमिलनाडु से काशी आना मतलब, महादेव के एक घर से दूसरे घर.....
क्या मारा गया दाऊद इब्राहिम..? पाकिस्तान के कराची में जहर देने की खबर..

क्या मारा गया दाऊद इब्राहिम..? पाकिस्तान के कराची में जहर देने की खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ (डेस्क) : Dawood Ibrahim Poisoned भारत का दुश्मन नंबर-1 माफिया डाॅन दरिंदा दाऊद इब्राहिम क्या मारा गया..? यह सवाल आज सोशल मीडिया से लेकर अंतरराष्ट्रीय मीडिया तक खूब उछल रहा है। मुंबई में 1993 के बम धमाकों के गुनाहगार दाऊद को पाकिस्तान में जहर दिए जाने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से चल रही है। पाकिस्तान के कराची में जहर देने की चर्चा बताया जा रहा कि कराची के आगा खान हॉस्पिटल में बीते कुछ समय से अंडरवर्ल्ड माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम किडनी की बीमारी के इलाज को भर्ती था। बताते हैं कि वहीं उसे किसी अंजान व्यक्ति ने जहर दिया है। पाकिस्तान के कराची में अंडरवर्ल्ड डॉन https://samarneetinews.com/in-hamirpur-sister-who-gave-her-heart-to-brother-cut-vein/ माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम की मौत की अटकलें हैं। चर्चा है कि शुक्रवार रात कराची के अस्पताल में दाऊद को जहर दिया गया है...
लखनऊ PGI में लगी आग, महिला मरीज व बच्चे की दर्दनाक मौत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

लखनऊ PGI में लगी आग, महिला मरीज व बच्चे की दर्दनाक मौत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इससे एक महिला मरीज और बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लेते हुए शोक प्रकट किया है। वहीं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने घटना को  दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात आ रही सामने जानकारी के अनुसार शहर के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) के ओटी में अपराह्न करीब साढ़े 12 बजे पर शार्ट सर्किट से आग लग गई। ओटी में धुआं भरने से मरीजों की हालत बिगड़ी देखते ही देखते आग वर्क स्टेशन और फिर पूरी ओटी में फैल गई। ओटी में धुआं भरने से महिला मरीज और एक बच्चे की मौत हो गई। महिला मरीज की एन्डोसर्जरी ओटी में सर्जरी हो रही थी। वहीं बच्चे की...
काशी में पीएम नरेंद्र मोदी, बोले-तमिलनाडु से काशी आना मतलब, महादेव के एक घर से दूसरे घर..

काशी में पीएम नरेंद्र मोदी, बोले-तमिलनाडु से काशी आना मतलब, महादेव के एक घर से दूसरे घर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। गुलाब की पंखुड़ियों से उनका भव्य स्वागत हुआ। पूरा काशी मोदीमय नजर आया। पीएम मोदी ने नमो घाट पर काशी तमिल संगमम 2.0 का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु से काशी आने का मतलब है, महादेव के एक घर से दूसरे घर आना। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु से काशी आने का मतलब मदुरै मीनाक्षी के यहां से काशी विशालाक्षी आना। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि तमिलनाडु और काशी के लोगों के बीच जो प्रेम है वह अद्वितीय है। उन्हें पूरा भरोसा है कि काशी के लोग आपकी सेवा में कोई कमी नहीं रखेंगे। आप यहां से काशी का स्वाद, संस्कृति और स्मृतियां भी ले जाएंगे। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि काशी-तमिल संगमम का आयोजन पीएम मोदी के विजन का ही परिणाम है। कहा कि ...
एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, बांदा की महिला जज के इच्छा मृत्यु वाले पत्र का CJI ने लिया संज्ञान

एक्शन में सुप्रीम कोर्ट, बांदा की महिला जज के इच्छा मृत्यु वाले पत्र का CJI ने लिया संज्ञान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के बांदा जिले की महिला जज के इच्छा मृत्यु वाले खुले पत्र के बाद सुप्रीम कोर्ट एक्शन में आ गया है। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ ने मामले का संज्ञान लिया है। सीजेआई ने मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी है। बताते चलें कि यूपी के बांदा जिले में तैनात सिविल जज अर्पिता साहू ने सीजेआई को खुला पत्र लिखा था। सोशल मीडिया पर वायरल महिला जज का पत्र उन्होंने अपने पत्र में बाराबंकी तैनाती के दौरान जिला जज पर प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। कार्रवाई न होने से महिला जज इतनी आहत और दुखी हैं कि उन्होंने सीजेआई से इच्छा मृत्यु की मांग की है। सोशल मीडिया पर महिला जज अर्पिता साहू का पत्र वायरल https://samarneetinews.com/banda-female-judge-asked-for-euthanasia-accused-district-judge-of-sexual-exploitation-wrote-open-letter-to-cji/ ...
UP : दुष्कर्म में भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को 25 साल की सजा, 10 लाख जुर्माना

UP : दुष्कर्म में भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को 25 साल की सजा, 10 लाख जुर्माना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
सुभाष शुक्ला, लखनऊ : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में भाजपा विधायक को अदालत ने 25 साल के कारावास और 10 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने बीती 12 दिसंबर को सोनभद्र के दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड को मामले में दोषी करार दिया था। आज सजा का ऐलान किया है। अब यह भी तय हो गया है कि गोंड की विधायकी भी जाएगी। दुद्धी सीट से भाजपा विधायक है रामदुलार गोंड जानकारी के अनुसार सोनभद्र की दुद्धी सीट से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड पर 2014 में प्रधानपति रहते हुए दुष्कर्म का आरोप लगा था। एक नाबालिग लड़की की ओर से आरोप लगाते हुए नवंबर 2014 में म्योरपुर थाने में मुकदमा लिखाया गया था। इसके बाद 8 साल तक मामले में https://samarneetinews.com/parliament-security-lapse-master-mind-lalita-jha-surrenders-in-police-station/ लंबी सुनवाई चली। पीड़ित पर तमाम तरह के दबाव डाले गए। लालच और धमकियां भी दी ...
संसद सुरक्षा में चूक : मास्टर माइंड ललित झा गिरफ्तार-खुद थाने पहुंचकर किया समर्पण

संसद सुरक्षा में चूक : मास्टर माइंड ललित झा गिरफ्तार-खुद थाने पहुंचकर किया समर्पण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ (डेस्क) : Lalit Jha Arrested संसद के भीतर और बाहर कोहराम मचाने वाले घटनाक्रम का मास्टर माइंड ललित झा आज पुलिस की गिरफ्त में आ गया। हालांकि, आरोपी मास्टर माइंड ने खुद ही गुरुवार रात नई दिल्ली के कर्तव्य पथ थाने में जाकर आत्मसमर्पण किया है। इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ललित से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना के बाद से ही इसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन कोई सुराग नहीं लग रहा था। बताते हैं कि घटना के बाद यह चारों गिरफ्तार लोगों के फोन लेकर फरार हो गया था। घटना के बाद से था फरार बताते चलें कि वह घटना के बाद से फरार था। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। जानकारी के अनुसार संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन इस मामले का मास्टर माइंड https://samarneetinews.com/another-lapse-i...
UP : बांदा की महिला जज ने मांगी इच्छा मृत्यु, जिला जज पर यौन शोषण के आरोप, सीजेआई को खुला पत्र..

UP : बांदा की महिला जज ने मांगी इच्छा मृत्यु, जिला जज पर यौन शोषण के आरोप, सीजेआई को खुला पत्र..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : उत्तर प्रदेश के बांदा की बबेरू तहसील में तैनात सिविल जज अर्पिता साहू ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को खुला पत्र लिखकर तूफान ला दिया है। महिला जज ने बाराबंकी के जिला जज पर शारीरिक शोषण के आरोप लगाते हुए सीजेआई से न्याय न मिलने पर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। बाराबंकी के जिला जज पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह पत्र वायरल होते ही बांदा से लेकर लखनऊ-दिल्ली तक हड़कंप मच गया। बाराबंकी में तैनात रहीं हैं पीड़ित महिला जज, अब बांदा में.. हालांकि, जिस जिला जज पर आरोप लगाया गया है, वह बाराबंकी में तैनात है। मामला वहीं का है। आज बांदा की बबेरू और जिला अदालत परिसर में भी इस मामले को लेकर चर्चाएं रहीं। जानकारी के अनुसार महिला जज अर्पिता साहू ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को खुला पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने लिखा है कि 'बाराबंकी में तैनाती के दौरान जिला...
संसद की सुरक्षा में फिर चूक, पढ़िए कौन हैं वे चारों जिन्होंने सदन से सड़क तक मचाया कोहराम..

संसद की सुरक्षा में फिर चूक, पढ़िए कौन हैं वे चारों जिन्होंने सदन से सड़क तक मचाया कोहराम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क (लखनऊ) : देश के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले संसद भवन की सुरक्षा में फिर बड़ी चूक हो गई। दो युवकों ने सदन में प्रवेश कर कोहराम मचा दिया। दर्शक दीर्घा से दोनों नीचे कूदे और फिर संसद की कार्यवाही के बीच टियर गैस का स्प्रे चलाया। दोनों युवकों को सांसदों ने पकड़कर उनकी धुनाई की। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा संसद के बाहर भी दो लोगों ने नारेबाजी करते हुए सुरक्षा तार-तार कर दी। इनमें एक महिला भी है। चिंता की बात यह है कि यह सबकुछ संसद पर हुए कायराना हमले की बरसी के दिन हुआ। इससे लग रहा है कि संसद आज भी सुरक्षित नहीं है। वीडियो में साफ दिख रहे युवक कूदते हुए संसद की कार्यवाही के वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों उत्पाद मचाने वाले युवक संसद भवन में मेज पर कूदते हुए भाग रहे हैं। इनमें से एक युवक ने जूते से स्प्रे निकाला और उसे चलाया। इससे सदन में पीला ...
UP : दुष्कर्म में भाजपा विधायक दोषी करार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल..

UP : दुष्कर्म में भाजपा विधायक दोषी करार, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायक को अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी पाया है। विधायक को उम्रकैद तक सजा हो सकती है। विधायकी जाना तय है। आज अदालत के फैसले के बाद पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है। सोनभद्र जिले में नाबालिग लड़की ने 4 नवंबर 2014 को तत्कालीन प्रधानपति और वर्तमान में दुद्धी का भाजपा विधायक रामदुलारे गोंड पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। सोनभद्र की दुद्धी से विधायक हैं रामदुलारे गोंड जानकारी के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। न्यायालय में मामला विचाराधीन था। बताते हैं कि इस बीच ने पीड़ित पक्ष को 40 लाख रुपए लेने का लालच दिया। धमकियां भी दीं, ताकि समझौता हो जाए। मगर पीड़ित परिवार अपने संकल्प पर अड़ा रहा। https://samarneetinews.com/in-banda-murder-of-bjp-leader-friend-and-his-wife-arrested-illicit-rela...