Wednesday, March 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा में लेखपाल समेत शहर के कई धन्ना सेठों पर धोखाधड़ी और जालसाजी की FIR, जमीन हड़पने का आरोप

बांदा में लेखपाल समेत शहर के कई धन्ना सेठों पर धोखाधड़ी और जालसाजी की FIR, जमीन हड़पने का आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में लेखपालों की मिलीभगत से धन्नासेठों द्वारा जालसाजी करके गरीब की जमीन हड़पने का एक सनसनीखेज आरोप का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की गुहार पर अदालत के आदेश पर शहर कोतवाली में कई बड़ी पहुंच वाले लोगों के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में FIR दर्ज हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर दर्ज होने के बाद शहर में खलबली मची हुई है। शहर के लड़ाकापुरवा का मामला    बताया जाता है कि शहर के ईदगाह रोड निवासी यूसुफ खां पुत्र मोहब्बत अली का कहना है कि लड़ाका पुरवा में उसकी भूमिधरी की जमीन है। इस जमीन पर वह काबिज और दाखिल है। कहा कि 1993 में तत्कालीन लेखपाल ने दस्तावेजों में संशोधन करके गाटा संख्या में तीन खातेदार अंकित कर दिए। साथ ही खातेदारों का एक से पांच बटे तक का कब्जा दर्ज कर दिया था। उसका कहना है कि यह बंटवारा 2016 तक ठीक रहा। ये भी ...
पहलः बांदा में इनोवेटर्स को सूचीबद्ध कर स्टार्टअप के रूप में सामने लाएगा प्रशासन

पहलः बांदा में इनोवेटर्स को सूचीबद्ध कर स्टार्टअप के रूप में सामने लाएगा प्रशासन

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में जल्द ही इनोवेटर्स एंड स्टार्टअप सम्मिट का आयोजन होगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। यह बात जिलाधिकारी हीरा लाल ने कही। इस संबंध में जिलाधिकारी ने जिला विज्ञान क्लब के शनि कुमार आदि लोगों के साथ बुधवार को एक बैठक भी की। जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय में हुई बैठक के दौरान क्लब की वैज्ञानिक गतिविधियों की जानकारी ली। जिला विज्ञान क्लब के सदस्यों संग अधिकारियों ने किया विचार-विमर्श  साथ ही पूर्व में हुए कार्यों की समीक्षा व कृषक जागरुकता कार्यक्रम जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में लोग काफी इनोवेशन कर रहे हैं चाहे कृषि का क्षेत्र हो या आयुर्वेद का। कहा कि इन इनोवेटर्स को सूचीबद्ध करके स्टार्टअप के रूप में सामने लाने की जरूरत है। ये भी पढ़ेंः .. तो क्या गुनाह था इस बेटी का, ठीक से आंख भी न खोल सकी और पिता ने ले ड...
हमीरपुर सड़क हादसे में शिक्षक की मौत व दो घायल कानपुर रेफर, बोलेरो-ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर बनी वजह

हमीरपुर सड़क हादसे में शिक्षक की मौत व दो घायल कानपुर रेफर, बोलेरो-ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर बनी वजह

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः मंगलवार देर रात ट्रैक्टर और बोलेरो की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की सीधी भिडंत में बोलेरो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हमीरपुर जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वाला व्यक्ति शिक्षक बताया जाता है। सदर कोतवाली क्षेत्र में एनएच-34 पर हुआ हादसा  बताया जाता है कि हादसा हमीरपुर सदर कोतवाली इलाके के एनएच-34 पर हुआ। वहां चंदौखी मोड़ पर रात करीब 11.00 बजे ट्रैक्टर ट्राली और बोलेरो की भिड़ंत हो गई। भिडंत में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। ये भी पढ़ेंः बांदा में शिक्षक बना राक्षस- पीट-पीटकर कक्षा-3 के बच्चे की पसलियां और पैर तोड़ा, मौत बोलेरो सवार कौशल कुमार की मौके पर मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक कौशल युग चेतना महाविद्यालय हमीरपुर में अध्यापक थे। घटना के बाद आस...
डकैतों से 7 अगवा लोगों को छुड़ाने अत्याधुनिक हथियारों के साथ मैदान में उतरीं यूपी पुलिस की दो टीमें

डकैतों से 7 अगवा लोगों को छुड़ाने अत्याधुनिक हथियारों के साथ मैदान में उतरीं यूपी पुलिस की दो टीमें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः सतना मार्ग में बगदरा घाटी से अगवा हुए लोगों को बमदाशों के चंगुल से छुड़ाने के लिए अब यूपी के चित्रकूट की पुलिस भी जंगलों में उतर पड़ी है। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट मनोज कुमार झा ने इसके लिए जांबाज पुलिस कर्मियों की दो टीमें बनाई हैं। टीमें शामिल पुलिसकर्मी  मानिकपुर बहिलपुरवा मारकुंडी और मध्यप्रदेश की सीमा से सटे जंगलों मे सघन कांबिंग कर रहे हैं। ये भी पढ़ेंः बीएचयूः छात्राओं से अश्लील बाते करने वाला प्रोफेसर सस्पेंड, जांच जारी रहेगी एसपी मनोज झा के मुताबिक पहली टीम में एसओ मानिकपुर केपी दुबे, और एसओ मारकुंडी रामेन्द्र तिवारी को कमान सौंपी गई है। वहीं दूसरी टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीछक सादिक अली और एडी टीम प्रभारी मो अकरम को दिया गया है। मध्यप्रदेश में लूटपाट के बाद 7 राहगीरों को अगवाकर साथ ले गए थे डकैत   जानकारी के अनुसार दूसरी तरफ सतना एसपी संतोष सिं...
जबलपुरः 6वीं प्रशिक्षण वाहिनी, विसबल में शहीदों को याद कर दी गई श्रद्धांजलि

जबलपुरः 6वीं प्रशिक्षण वाहिनी, विसबल में शहीदों को याद कर दी गई श्रद्धांजलि

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्कः छठी प्रशिक्षण बटालियन जबलपुर में आज 'पुलिस शहीद दिवस' की स्मृति और विगत वर्ष के शहीदों के सम्मान में शहीद दिवस परेड का आयोजन हुआ। परेड का आयोजन के श्री राजेश चावला अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक होमगार्ड के मुख्य आतिथ्य में शहीदों कों श्रद्धांजलि दी गई। मौजूदा अफसरों के साथ शामिल हुए सेवानिवृत्त अधिकारी भी  इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर अनंत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक विसबल जबलपुर राजाबाबू सिंह, उप पुलिस महानिरीक्षक महिला अपराध आर.के. अरूसिया, उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर बी.एस. चौहान की उपस्थिति में हुआ। ये भी पढ़ेंः पोस्टमार्टम रिपोर्टः स्वभाविक मौत नहीं, बल्कि हत्या है सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत की मौत  इनके साथ सेनानी छठी वाहिनी ललित शाक्यवार, पुलिस अधीक्षक जबलपुर अमित सिंह मौजूद रहे। आयोजन में वाहिनी और जबलपुर के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और लगभग 50 से अ...
बुंदेलखंडः एक और मौत की वजह बनी एंबुलेंस 108 की देरी, इंतजार करते-करते युवती ने तोड़ा दम

बुंदेलखंडः एक और मौत की वजह बनी एंबुलेंस 108 की देरी, इंतजार करते-करते युवती ने तोड़ा दम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी एंबुलेंस सेवा 108 की लापरवाही ने एक और युवती की जान ले ली। गिरवां थाना क्षेत्र के एक सुदूर गांव में एंबुलेंस बार-बार फोन करने के बावजूद नहीं पहुंची। परिवार के लोग युवती को इलाज को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजार ही करते रह गए। फोन पर बार-बार यही बताया जाता रहा कि बस एंबुलेंस आ रही है लेकिन पहुंची नहीं। ये भी पढ़ेंः पोस्टमार्टम रिपोर्टः स्वभाविक मौत नहीं, बल्कि हत्या है सभापति रमेश यादव के बेटे अभिजीत की मौत बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के बनसखा गांव की रहने वाली विवाहिता मिथलेश देवी (35) पत्नी शिवकुमार ने घरेलू कलह के चलते जहर खा लिया। उनके पति कर्नाटक में रहकर मजदूरी करते हैं जबकि परिवार में केवल एक छह साल का बेटा है। बुंदेलखंड में ध्वस्त हो चुकी है एंबुलेंस सेवा 108  पास में रहने वाले जेठ राजकुम...
बुंदेलखंडः एक गांव ऐसा भी जहां सोते बच्चों को उठा ले जाते हैं बंदर

बुंदेलखंडः एक गांव ऐसा भी जहां सोते बच्चों को उठा ले जाते हैं बंदर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के बांदा जिले का एक गांव आजकल बंदरों के आतंक की वजह से चर्चा में है। गांव के लोग बंदरों के आतंक से बुरी तरह से डरे और समहे से हैं। डरे होने की वजह भी मुनासिफ है। बंदरों कब सोते हुए बच्चे को उठा ले जाएं। कब स्कूल जाते बच्चों को खदेड़ते हुए काट खाएं। इसका कोई भरोसा नहीं है। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि वनविभाग को सूचना देकर जल्द बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा। बंदरों के खौफ से स्कूल नही जाते बच्चे   सादी मदनपुर गांव और चिल्ला कस्बे के ज्यादातर बच्चों ने कटखने बंदरों के खौफ से स्कूल जाना और घरों से निकलना बंद कर दिया है। गांव और कस्बे के लोगों के मुताबिक पिछले तीन महीने के दौरान करीब 150 बच्चों को बंदर काटकर लहूलुहान कर चुके हैं। कई बच्चे ऐसे भी हैं जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ये भी पढ़ेंः कानपुरः जन्म के बाद ठीक से आखं भी ना खोल ...
बांदा में शिक्षक बना राक्षस- पीट-पीटकर कक्षा-3 के बच्चे की पसलियां और पैर तोड़ा, मौत

बांदा में शिक्षक बना राक्षस- पीट-पीटकर कक्षा-3 के बच्चे की पसलियां और पैर तोड़ा, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः कभी भगवान से बड़ा दर्जा रखने वाले शिक्षक अपने गिरते अमर्यादित आचरण के चलते जमकर कोसे जा रहे हैं। बांदा में एक शिक्षक ने एक बच्चे को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि टीचर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बांदा के चिल्ला के शादी मदनपुर गांव की घटना   बताया जाता है कि जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के शादी मदनपुर गांव में रहवासी बशीम अहमद का बेटा अरबाज गांव के ही एक निजी स्कूल सहयोग आश्रम में पढ़ता है। वह कक्षा 3 का छात्र था। परिजनों का कहना है कि 16 अक्टूबर को जब अरबाज स्कूल पहुंचा। ये भी पढ़ेंः सभापति रमेश यादव के बेटे की संदिग्ध मौत, आनन-फानन में अंतिम संस्कार करने जा रहे परिजनों को पुलिस ने रोका वहां किसी बात को लेकर उसका एक साथी बच्चे से मामूली झगड़ा हो गया। इसकी जानकारी ...
व्यवसाई अपहरणकांडः उत्तराखंड पुलिस बांदा ले जाएगी अपहरण में प्रयुक्त काली स्कार्पियों के असली ड्राइवर को

व्यवसाई अपहरणकांडः उत्तराखंड पुलिस बांदा ले जाएगी अपहरण में प्रयुक्त काली स्कार्पियों के असली ड्राइवर को

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, हल्द्वानी/बांदाः बीते दिनों बांदा से अपह्रत हुए टाइल्स व्यवसाई प्रदीप सिंह उर्फ नीलू को पुलिस ने अपहरणकर्ताओं से मुक्त करा लिया था लेकिन इस अपहरणकांड में इस्तेमाल की गई काले रंग की स्कार्पियों गाड़ी के असली चालक को अब उतराखंड पुलिस अपने साथ बांदा लेकर पहुंचेगी। दरअसल, यह स्कार्पियों उतराखंड की है और वहां बदमाशों ने इसे बुक कराने के नाम पर लूट लिया था। इसके बाद इसी स्कार्पियों से बदमाशों ने बांदा में व्यवसाई का अपहरण करने में इस्तेमाल किया। 12 सितंबर को उतराखंड के भोटिया पड़ाव से लूटी थी स्कार्पियों, फिर बांदा में किया अपहरण  एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कहा है कि बीती 12 सितंबर को तीन लुटेरों ने भोटिया पड़ाव वाहन स्टैंड से रामनगर जाने के लिए सिर्फ 2000 रुपए में इस स्कार्पियों को बुक किया था। चालक तीनों को लेकर चल पड़ा। रास्ते में चालक राजेंद्र राणा को बांधकर लुटेरों ने फें...
भक्त बाबा ने मंदिर में काटा गुप्तांग, गंभीर हालत में रेफर

भक्त बाबा ने मंदिर में काटा गुप्तांग, गंभीर हालत में रेफर

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में एक पूजा-पाठ करने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति ने अपने गुप्तांग काट दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि इस बाबा को मैदानी बाबा के नाम से जाना जाता है। नौ दिन व्रत रहने के बाद आज बाबा ने यह कदम उठाया। ये भी पढ़ेंः उन्नावः नहर में कार मिलने के मामले में 3 के शव मिले और 2 का पता नहीं, परिजनों ने लगया जाम, हत्या का आरोप मैदानी बाबा कमासिन में दांदौ मार्ग पर डिग्री कालेज के पास गुरू समाधि स्थल पर कुटिया बनाकर रहते हैं। इससे पहले बाबा अपनी जीभ काटकर मंदिर में चढ़ा चुके हैं। बाबा की हालत गंभीर है और आसपास मौजूद लोग बाबा को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बाबा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  ...