बांदा में महिला दिवस के मौके पर विशेष कार्यक्रम में सम्मानित हुईं महिलाएं..
समरनीति न्यूज, बांदाः आज महिला दिवस के अवसर पर आर्ट क्राफ्ट डांस स्टूडियो में गीतों व नृत्यों के बीच भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान महिलाओं नें विश्व महिला दिवस के संदर्भ में महिला स्वावलंबन, महिला शिक्षा, महिला उत्पीड़न, महिला जागरण तथा महिलाओ से संबंधित अनेक विषयों पर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर महिलाओं ने कहा कि भारत वर्ष की महिलाओं ने ना सिर्फ समय के साथ-साथ खुद को ऊंचा उठाया है, बल्कि विश्व पटल पर भी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। ऐसा करके अपने साथ-साथ देश का भी मान बढ़ाया है।
स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
इस अवसर पर स्टूडियो की संरक्षक व समाज सेविका डा शबाना रफीक व निदेशक निशा गुप्ता ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रीती शर्मा, सुष्मा सैनी तथा शालिनी को सम्मानित किया। इन सभी महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही रानी दु...









