Thursday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में फोन पर पत्नी से बात के बाद युवक ने लगाई फांसी, घर में मचा कोहराम

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः एक युवक ने पत्नी से फोन पर विवाद के बाद फांसी लगाकर जान दे दी। बताते हैं कि पति-पत्नी के बीच बीते कुछ समय से विवाद चल रहा है और इस पत्नी अपने मायके में रह रही है। सूरत में नौकरी करने वाला पति घर लौटकर आया था। बीती रात फोन पर दोनों के बीच बातचीत भी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव छोटा पुरवा निवासी चुन्नू का पुत्र अमित (21) सूरत में रहकर मजदूरी करता है।

नाराज पत्नी मायके में थी इस वक्त  

लगभग 7 रोज पहले वह सूरत से लौटकर घर आया था। इस बीच दोनों में विवाद के कारण उसकी पत्नी मायके चली गई। अमित के पिता बहू को लेकर सोमवार को मायके गए, लेकिन बात नहीं बनी और बहू आने को तैयार नहीं हुई। पत्नी के न लौटने के बाद भी पति ने मोबाइल पर उससे बातचीत की। बताते हैं कि दोनों में फोन पर भी कहासुनी हुई। देर रात अमित अपने कमरे में सोने चला गया। आज मंगलवार सुबह उसका शव घर के कमरे में लटका मिला। इससे घर में कोहराम मच गया। उधर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांचकर रही है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः दिनदहाड़े महिला होमगार्ड को केरोसिन डालकर जिंदा जलाया, वारदात से फैली दहशत..