Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में सपा की पूर्व पार्षद की बेटी का बेरहमी से कत्ल, बेटों व पति समेत एक अन्य पर हत्या का मुकदमा

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, कानपुरः बीती देर रात कानपुर में समाजवादी पार्टी की पूर्व पार्षद की बेटी का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। उसका शव घर में ही खून से लतपत हालत में पड़ा मिला। हत्या का संदेह उसी के पति पर जताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मौके पर फारेंसिक टीम सबूत जुटाने का काम कर रही है। वहीं महिला के कत्ल से इलाके में सनसनी फैल गई है। वर्तमान में महिला अपने पति से अलग रह रही थी। उधर, मामले में एसपी पूर्वी राजकुमार ने बताया है कि मामले में महिला के बेटों, पति समेत एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पूर्व पति के ईर्द-गिर्द ही घूम रही शक की सुईं   

बताया जाता है कि हत्या की इस वारदात को बड़ी ही बेरहमी से ईंटों से सिर पर प्रहारकर अंजाम दिया गया है। सपा की पूर्व पार्षद नफीसा बानो की 34 वर्षीय बेटी सैला परवीन का 1 साल पहले अपने पति शाकिर से तलाक हो गया था। बताते हैं कि तब से सैला अपनी मां नफीसा के साथ घर में रह रही थी। आसपास के लोगों ने बताया कि बीत देर रात सैला के घर से चीख-पुकार की आवाज सुनाई दी। कुछ देर बाद इलाके के लोग वहां पहुंचे तो देखा की घर के मुख्य गेट का दरवाजा बाहर से बंद है।

आसपास के लोगों के पहुंचने पर खुलासा 

शक होने पर लोगों ने ताला तोड़ा। इसके बाद अंदर पहुंचे तो देखा कि वहां सैला का खून से लतपत शव पड़ा है। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चानबीन शुरू कर दी। लोगों का कहना है कि सैला का पति दो बेटों के साथ अलग रहता था। लोगों ने दबी जुबान, नाम न छापने की शर्त पर कहा कि बीती रात उसका पति घर के आसपास देखा गया था। एसपी पूर्वी का कहना है कि हत्या का मुकदमा मृतका के भाई की ओर से दर्ज कराया गया है। बताया कि मृतका का उसके पति व बेटों से विवाद चल रहा था।

ये भी पढ़ेंः कानपुर में पत्नी संग बिस्तर पर मिलने के बाद पति ने किया था कत्ल, फिर पत्नी ने ठिकाने लगाया शव, गिरफ्तार