Thursday, August 6सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा विकास प्राधिकरण के सामने इस प्रायोजित अतिक्रमण का जिम्मेदार कौन..? बाजार में भी हालात बदतर

बांदा विकास प्राधिकरण के सामने इस प्रायोजित अतिक्रमण का जिम्मेदार कौन..? बाजार में भी हालात बदतर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में सिर्फ विकास प्राधिकरण के सामने ही बिना नक्शा बनीं दुकानों के लिए सड़क से लोहे की सीढ़ियां नहीं लगाई गई हैं, बल्कि बाजार में भी कई जगहों पर ऐसा है। इससे साफ है कि यह एक प्रायोजित अतिक्रमण है, जो बिना बीडीए की सहमति के नहीं हो सकता। ऐसे में एक तरफ शहर के सौंद्रीयकरण की बात चल रही है। वहीं दूसरी ओर बीडीए की रजामंदी से फैला अतिक्रमण इस पहल को ग्रहण लगा रहा है। विभाग की कारगुजारी इस समय सिर चढ़कर बोल रही हैं। बिना नक्शा पास कराए कई ऊंची बिल्डिंग खड़ी हैं। कई सील होने के बाद गुपचुप ढंग से खुल गई हैं। सील होने के बाद गुपचुप ढंग से खुल रहीं दुकानें और भवन कई ऐसी दुकानें हैं जिनको सील किया गया और फिर बिना कार्रवाई के खोल दिया गया। कुछ दुकानें बांदा विकास प्राधिकरण के ठीक सामने भी स्थित हैं, जो विभागीय हीलाहवाली का एक बड़ा जीता-जागता उदाहरण हैं। इन दुकान...
बांदा में मंत्री और डीएम ने साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बांदा में मंत्री और डीएम ने साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज सुबह बांदा के राइफल क्लब ग्राउण्ड से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। रैली को प्रदेश के जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री व बांदा जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाई। दोनों ने साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।  रैली में खुद राज्यमंत्री और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल साइकिल चलाकर सरदार बल्लभ भाई पटेल आक्सीजन पार्क तक पहुंचे। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश दिया गया। पौधरोपण के साथ प्लास्टिक के कम इस्तेमाल का संदेश भी दिया। इस मौके पर अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।  ये भी पढ़ें : बांदा में केदार स्मृति न्यास की मासिक गोष्ठी संपन्न  ये भी पढ़ें : यूपी बोर्ड मार्कशीट में सुधार के लिए लगाएगा 12 जून से कैंप    ...
बांदा में RTO विभाग की एंट्री का कमाल, बेरोकटोक दौड़ रहे बालू-गिट्टी के ओवरलोड ट्रक

बांदा में RTO विभाग की एंट्री का कमाल, बेरोकटोक दौड़ रहे बालू-गिट्टी के ओवरलोड ट्रक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : भले ही शासन-प्रशासन ओवरलोडिंग के खिलाफ एक्शन मोड पर हो। लेकिन बांदा में ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रदेश सरकार के आदेश दम तोड़ते नजर आ रहे हैं। इसकी वजह है बांदा में आरटीओ विभाग की एंट्री। जी हां, बांदा में आरटीओ विभाग की एंट्री का कमाल है कि जिलेभर में बालू-गिट्टी के ओवरलोड ट्रक-डंफर बेरोकटोक दौड़ रहे हैं। पिछली सरकारों के दौर वाला इंट्री का खेल फिर से चालू है। रात 9 बजे के बाद शहर के इन चौराहों पर देखें ओवरलोडिंग की सच्चाई खास बात यह है कि बांदा में ओवरलोडिंग की हकीकत देखने के लिए आपको दूर जाने की जरूरत नहीं है, आप रात 9 बजे के बाद शहर के कालूकुआं चौराहा या अतर्रा चुंगी चौकी या फिर बाबूलाल चौराहों पर जाकर खड़े हो जाइये। आपको पता चल जाएगा कि किस तरह खुलेआम ओवरलोड गाड़ियां पास हो रही हैं। क्या शहर से ओवरलोडिंग गाड़ियों का निकलना बिना आरटीओ विभाग के अधिकारियों की मर...
उलझी गुत्थी : बांदा में मिले कौशांबी के रहने वाले पति-पत्नी के शव, रहस्य गहराया

उलझी गुत्थी : बांदा में मिले कौशांबी के रहने वाले पति-पत्नी के शव, रहस्य गहराया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में कौशांबी जिले के रहने वाले पति-पत्नी के शव मिलने से गुत्थी उलझ गई है। दोनों के शवों के पास सल्फास के पाउच उनके सुसाइड करने की ओर इशारा कर रहे हैं। सवाल उठ रहा है कि दोनों बांदा के इस इलाके में कैसे पहुंचे। उन्होंने सुसाइड की है या किसी ने जहर देकर मारा है। पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। एसपी अभिनंदन ने जल्द से जल्द घटना की जांच करने के निर्देश दिए हैं। कमासिन क्षेत्र में मिले दोनों के शव जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम जग्ऊ टोला के नट बाबा नामक स्थान पर आज सुबह मिले अज्ञात शवों की पहचान हो गई है। दोनों पति-पत्नी थे। मरने वाले युवक का नाम रामबाबू (35) है। वहीं युवती का नाम लक्ष्मी (32) है जो मृतक की पत्नी हैं। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने भी मौके पर छानबीन की थी। शवों के पास सल्फास के पाउच पड़े मिले थे। इससे अंदेश...
Breaking : बांदा में पति-पत्नी ने जहर खाकर दी जान, SP मौके पर..

Breaking : बांदा में पति-पत्नी ने जहर खाकर दी जान, SP मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक दंपती ने जहर खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली है। यह सनसनीखेज मामला बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र का है। दोनों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक दंपती कौशांबी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनके पास से एक सुसाइड नोट की छोटी सी पर्ची भी मिली है। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटना की जानकारी ली। साथ ही जांच के निर्देश दिए है। एसपी ने बताया कि सुसाइड नोट की तरह एक छोटी सी पर्ची मिली है। उसको दिखवाया जा रहा है। मृतकों के परिवारों को सूचना भेजी गई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ये भी पढ़ें : बांदा में पत्नी की शर्मनाक हरकत, पहले पति को बंधक बनाया फिर प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा  ये भी पढ़ें : गड्ढे में फंसी यूपी के कैबिनेट मंत्री की गाड़ी, लोगों ने धक्का देकर निकाला     ...
पत्नी की शर्मनाक हरकत, पहले पति को बंधक बनाया और फिर..

पत्नी की शर्मनाक हरकत, पहले पति को बंधक बनाया और फिर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक विवाहित महिला की शर्मनाक हरकत सामने आई है। महिला ने पहले अपने साथियों के साथ मिलकर पति को बंधक बना लिया। उसे बुरी तरह से पीटा और फिर उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। पत्नी अपने ही पति के साथ दरिंदगी की हदें पार करती रही। पति के बेहोश होने पर नगदी-जेवर लेकर साथियों के साथ फरार हो गई। बताते हैं कि महिला साथ में बच्चों को भी ले गई है। पीड़ित ने गिरवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। होश आने पर दोस्तों को बुलाया जानकारी के अनुसार मसुरी खेरवा गांव के रहने वाले राजू (35) पंजाब में रहकर पेंटिग की ठेकेदारी करते हैं। चार दिन पहले उनका पत्नी से फोन पर विवाद हो गया था। इसके बाद वह वापस गांव लौटे। पत्नी से विवाद चल ही रहा था। बुधवार रात पत्नी ने मौका पाकर अपने दो साथियों को घर में बुला लिया। ये भी पढ़ें : 18 दिन बंधक बनाकर किशोरी से गैंगरेप, बांदा से सूरत ले जाक...
गड्ढे में फंसी यूपी के कैबिनेट मंत्री की गाड़ी, लोगों ने धक्का देकर निकाला

गड्ढे में फंसी यूपी के कैबिनेट मंत्री की गाड़ी, लोगों ने धक्का देकर निकाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यह विडंबना नहीं तो भला क्या है..! उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की गाड़ी गड्ढे में फंस गई। वह भी उनके गृह जनपद में शाहजहांपुर में। धक्का देकर लोगों ने गाड़ी को गड्ढे से निकाला। तब मंत्री जी गंतव्य के लिए रवाना हो सके। यह हाल तब है जब सरकार गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए अभियान चला रही है। लोगों ने धक्का देकर गाड़ी को बाहर निकाला दरअसल, शाहजहांपुर में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की गाड़ी शनिवार को सड़क पर एक गड्ढे में फंसी गई। काफी कोशिशों के बाद भी कैबिनेट मंत्री की कार गड्ढे से नहीं निकली तो उन्हें (कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना) गाड़ी से उतरना पड़ा। इसके बाद लोगों ने धक्का देकर उनकी गाड़ी को गड्ढे से निकाला। मंत्री की गाड़ी गड्ढे में फंसने से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। फजीते के बाद जागा विभाग, गड्ढे भरवाए हालांकि, कुछ ही देर में गड्ढे को भरवा दिया गय...
बांदा में चार बहनें डूबीं-दो की मौत, क्या अवैध खनन वजह ?

बांदा में चार बहनें डूबीं-दो की मौत, क्या अवैध खनन वजह ?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के बांदा जिले में एक हादसे में चार बहनें केन नदी में डूब गईं। दो की मौत हो गई। दो बहनों को बचा लिया गया। उठाने पहुंची तो परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि अवैध खनन के चलते नदी और किनारे गहरे गड्ढे हो गए हैं, यही हादसे की वजह है। पास की खदान संचालक इसके जिम्मेदार हैं। ग्रामीण और परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि वरना पहले भी लोग वहीं से निकलते रहे हैं। देर रात अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कर स्थिति को सामान्य किया। हंगामे के बाद शव उठाए जा सके। अवैध खनन से नदी-किनारों पर गहरे गड्ढे मौत का कारण जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां के सिमरन डेरा में भंडारा था। शुक्रवार शाम खप्टिहाकला की रहने वाली चार चचेरी बहनें यासमीन (10) पुत्री बल्लू, उसकी चचेरी बहन शफीना (14) पुत्री सिराजुल, शबाना (13) पुत्री अनीस, ...
बांदा पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक 

बांदा पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में वर्ष 2014 से पहले की स्थिति ठीक नहीं थी। ऐसा लग रहा था कि देश दोबारा गुलाम हो जाएगा। कहा कि जब से सीएम योगी ने देश की कमान संभाली है। देश विश्व गुरू बनने की राह पर है। इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद दीक्षित समेत सभी पार्टी नेता मौजूद रहे। देर शाम पूर्व सीएम पोखरियाल बांदा पहुंचे। बांदा सर्किट हाउस में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। ये भी पढ़ें : चित्रकूट : तंत्र-मंत्र के चक्कर में 3 साल से घर में कैद परिवार, चौंका देगी यह खबर..  ...
बांदा के एक होटल में शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस..

बांदा के एक होटल में शव मिलने से सनसनी, छानबीन में जुटी पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के स्टेशन रोड पर स्थित जैन लाज में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कर्वी में गेस्ट हाउस संचालक थे जितेंद्र जानकारी के अनुसार कर्वी के शत्रुघनपुरी मुहल्ले के रहने वाले जितेंद्र करवरिया (54) एक गेस्ट हाउस संचालक थे। बताते हैं कि बीती शाम घर से निकले थे। फिर बांदा आकर शहर के जैन लाज में कमरा बुक कराया। वह कमरा नंबर 103 में ठहरे थे। आज सुबह कमरे में उनका शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी उस समय हई जब सुबह होटल के सफाईकर्मी वहां सफाई को पहुंचे। ये भी पढ़ें : UP : 6 IAS के तबादले, कानपुर के नए कमिश्नर बने लोकेश एम, सहारनपुर के यशोद ऋषिकेश भास्कर.. दरवाजा काफी खटखटाने के...