Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

फोटोज : बांदा में बढ़ रहा केन नदी का जलस्तर, प्रशासन की करीबी नजर..

Water level of Ken river rising in Banda, close watch of administration

समरनीति न्यूज, बांदा : केन नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। कुछ नीचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। हालांकि, स्थिति खतरे वाली नहीं है। फिर भी प्रशासन बारीकि से स्थिति पर नजर रखे हुए है।

पैलानी थाना क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों ने हालात का जायजा लिया। बताते चलें कि बांदा के भूरागढ़, पैलानी, खप्टिहाकला और नदी किनारे के निचले हिस्सों में जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

Water level of Ken river rising in Banda, close watch of administration

लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। इसी क्रम में पैलानी के सिंधनकला के तुर्रा नाला पड़ोहरा शंकरपुरवा आदि इलाकों में पहुंचकर लोगों को सचेत किया। साथ ही नदी में नाव चलाने वालों नाविकों को भी सचेत किया।

Water level of Ken river rising in Banda, close watch of administration

हालांकि, कहा जा रहा है कि अभी यमुना नदी पानी ले रही है। इस कारण केन नदी में बाढ़ की आशंका नहीं है। यमुना नदी खतरे के निशान से काफी नीचे है। एसडीएम पैलानी शशिभूषण मिश्र ने आज पैलानी तहसील के इलाकों में निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें : Banda News : नए कप्तान के निर्देशन में बांदा पुलिस को बड़ी कामयाबी, 40 लाख की स्मैक-गांजा संग 4 पकड़े, कानपुर के दो..

पंचायत मित्र को लगा करंट, परिवार ने जबतक संभाला, सांसें..