Thursday, November 27सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

Banda : महिला बाइकर्स का DM दुर्गाशक्ति ने जोशीले अंदाज में किया स्वागत..

Banda : महिला बाइकर्स का DM दुर्गाशक्ति ने जोशीले अंदाज में किया स्वागत..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : राजधानी लखनऊ से पर्यटन विभाग द्वारा बुंदेलखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महिला बाइक रैली को बीती 14 अगस्त को हरी झंडी दिखाई गई थी। यह शायद पहला मौका है जब महिला बाइकर्स रैली इस तरह से रवाना हुई है। इस रैली में सभी सदस्य महिलाएं हैं जो अपनी-अपनी बुलेट गाड़ियों से बुंदेलखंड पहुंची हैं। 14 अगस्त को लखनऊ से रवाना हुई थीं महिला बाइकर्स दरअसल, राज्य सरकार पर्यटन विभाग द्वारा बुंदेलखंड को उसकी अनूठी वास्तुकला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए यह पहल हुई है। आज इस रैली की पांच सदस्यीय महिला टीम बांदा पहुंची। यहां जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल से उनके कार्यालय में मुलाकात की। डीएम श्रीमति नागपाल ने भी महिला सदस्यों का बड़े ही जोशीले अंदाज में स्वागत किया। उन्हें प्रोत्साहित भी किया। ये भी पढ़ें : बांदा आर्य कन्या इंटर कालेज में स्वतंत्रत...
अखिलेश यादव बोले, अब भाजपाइयों से पूछो वो मिसाइलें कहां?

अखिलेश यादव बोले, अब भाजपाइयों से पूछो वो मिसाइलें कहां?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में बांदा पहुंचे अखिलेश यादव ने आज सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार को कई मौर्चों पर घेरने की कोशिश की। कहा कि प्रधानमंत्री ने आधे-अधूरे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद एक्सप्रेसवे धंस गया। लोगों ने खुद सबकुछ देखा। इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ। कहा, सपाइयों की जिम्मेदारी जनता को जगाना, नहीं तो अंधेरे में ले जाएगी भाजपा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के आखिरी दिन अपने संबोधन में अखिलेश ने कहा कि अगर समाजवादियों ने आम लोगों को नहीं जगाया तो भाजपा देश को अंधकार में ले जाएगी। इसलिए समाजवादियों की यह जिम्मेदारी बन जाती है कि जनता को भाजपा के झूठे प्रचार के प्रति सचेत करे। बोले, यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज कराएगा विपक्षी गठबंधन इंडिया अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कह...
बांदा आर्य कन्या इंटर कालेज में स्वतंत्रता दिवस की धूम, छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम..

बांदा आर्य कन्या इंटर कालेज में स्वतंत्रता दिवस की धूम, छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 77वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्या और प्रबंधक ने किया ध्वजारोहण विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम गुप्ता और प्रबंधक शमीम बानो ने सम्मलित रूप से ध्वजारोहण किया। साथ ही महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर फूल चढ़ाए। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्राओं की प्रस्तुति ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम के मौके पर भूतपूर्व प्रधानाचार्यों की भी उपस्थिति रही। इनमें श्रीमती मृदुला सिन्हा, भूतपूर्व प्रधानाचार्या श्रीमती उर्मिला देवी, सेवानिवृत शिक्षिका श्रीमती ज्योत्सना गुप्ता, श्रीमती विमला अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर गरिमा बढ़ाई। ये भी पढ़ें : Banda : धूमधाम से मना 77वां स्व...
बांदा पूर्व ब्लाक प्रमुख गोलीकांड में नया मोड़, CCTV फुटैज बता रहे कुछ और.., आरोपी की SP से गुहार

बांदा पूर्व ब्लाक प्रमुख गोलीकांड में नया मोड़, CCTV फुटैज बता रहे कुछ और.., आरोपी की SP से गुहार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीती 11 अगस्त को बांदा में पूर्व ब्लाक प्रमुख को गोली मारने की घटना में नया मोड़ आ गया है। मामले में दूसरे पक्ष का कहना है कि रुपए के लेन-देन में हेरफेर के बाद साजिशन उनको गोली कांड दिखाकर फंसाने की कोशिश की जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिन लोगों पर आरोप लगे हैं, वह घटना वाले दिन बाहर थे। एक बांदा के होटल में खाना खा रहा था। वहीं दूसरा व्यक्ति गोआ में मौजूद था। दोनों का कहनाहै कि उनके पास सीसीटीवी फुटैज भी मौजूद हैं। जिन पर आरोप-उनमें एक गोआ में दूसरा.. दूसरे पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है। दरअसल, गोली मारे जाने की घटना संदिग्ध बन गई है। जानकारी के अनुसार पैलानी के बड़ागांव मजरा पिपरवा डेरा के रहने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख मिश्रीलाल कश्यप को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी थी। ये भी पढ़ें : बांदा...
बांदा में अखिलेश यादव, जबरदस्त स्वागत-कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी

बांदा में अखिलेश यादव, जबरदस्त स्वागत-कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज बांदा पहुंचे। उनके साथ सपा के कद्दावर नेता शिवपाल यादव भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने स्थानीय नेताओं से मुलाकात की। बड़ी संख्या में अखिलेश के स्वागत को पहुंचे सपाई इस दौरान अखिलेश नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष मोहन साहू के घर भी पहुंचे। वहां उनके परिवार से हालचाल जाना। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष मदुसूदन कुशवाहा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा अखिलेश यादव ने पूर्व राज्यसभा सदस्य विशंभर निषाद से भी उनके घर पर मुलाकात की। अखिलेश यादव का आज बांदा में काफी जोरदारी से स्वागत किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह होर्डिंग्स से सड़कों को पाट दिया था। ये भी पढ़ें : UP Politics : क्या बुंदेलखंड में सपा की गुटबाजी खत्म कर पाएंगे अखिलेश? https://samarneetinews.com/will-akhilesh-be-able-to-end-sps-factionalism-in-bundelkhand/...
बांदा में 20 लाख के 101 मोबाइल बरामद, चोरी या खोए हुए हैं सभी..

बांदा में 20 लाख के 101 मोबाइल बरामद, चोरी या खोए हुए हैं सभी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में महकमे को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद चोरी हुए या खो चुके 101 मोबाइलों को बरामद किया है। इनकी कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। दरअसल, पुलिस का कहना है कि सभी मोबाइल कीमती हैं। इनके चोरी होने या गुम होने की रिपोर्ट लिखाई गई थी। बाद में सर्विलांस के जरिए एसओजी ने यह कामयाबी हासिल की है। एसपी ने खुद प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी है। SP ने प्रेसवार्ता में किया खुलासा पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि एसओजी टीम ने सर्विलासं के माध्यम से ऐसे 101 मोबाइल बरामद किए हैं जो या तो चोरी हो गए थे। या फिर खो गए थे। इनके मालिकों ने रिपार्ट दर्ज कराई थी। ये भी पढ़ें : बांदा मेडिकल कालेज में MBBS छात्रा ने फांसी लगाई, राजस्थान में था घर.. एसओजी टीम के द्वारा बरामद सभी मोबाइल फोन ...
Banda : धूमधाम से मना 77वां स्वतंत्रता दिवस, शान से लहराया तिरंगा

Banda : धूमधाम से मना 77वां स्वतंत्रता दिवस, शान से लहराया तिरंगा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर बांदा में 15 अगस्त धूमधाम से मनाया गया। चित्रकूटधाम मंडल बांदा में गरिमामयी ढंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। आयुक्त आरपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। फिर राष्ट्रगान हुआ। आयुक्त आरपी सिंह ने फहराया तिरंगा उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि देश को आजादी दिलाने में शहीद बलिदानियों एवं महापुरूषों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने जो महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उसके प्रति हम सभी को सदैव कृतज्ञ रहना चाहिए। DIG विपिन मिश्रा ने भी किया ध्वजारोहण हमें अपने राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए। इसी तरह डीआईजी विपिन मिश्रा ने भी अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इसके बाद जवानों को मिठाई बांटी। कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में भी हुआ ध्वजारोहण उधर, बांदा कलेक्ट्रेट में भी स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कलेक्ट्रेट सभाग...
मेडिकल कालेज में MBBS छात्रा ने फांसी लगाई, राजस्थान में था घर..

मेडिकल कालेज में MBBS छात्रा ने फांसी लगाई, राजस्थान में था घर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में बुधवार दोपहर एक दुखद घटना सामने आई। एक एमबीबीएस की छात्रा ने अपने हाॅस्टल कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। किसी तरह से उसे कमरे से निकालकर इमरजेंसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना से मचा मेडिकल कालेज में हड़कंप, कारण अबतक अज्ञात जानकारी के अनुसार छात्रा ऊषा भार्गव (23) पुत्री प्रभु राम भार्गव निवासी चुरु राजस्थान की रहने वाली थीं। वह 2020 बैच की एमबीबीएस छात्रा थीं। इस समय बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के छात्रावास के कमरा नंबर-18 में रह रही थीं। बुधवार को दोपहर कमरे में उन्होंने फांसी लगा ली। हालांकि, चर्चा है कि जब उनको फंदे से उतारा गया, तबतक कुछ सांसें चल रही थीं। एएसपी,...
अमरोहा : डीएम ने कलेक्ट्रेट, SP ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण

अमरोहा : डीएम ने कलेक्ट्रेट, SP ने पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, अमरोहा : अमरोहा के जिलाधिकारी राजेश त्यागी ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। वहीं एसपी अनुपम सिंह ने पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया। इसके बाद अधिकारियों ने पौधरोपण भी किया। इस मौके पर एडीएम सुरेंद्र सिंह, एसडीएम प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं। 77वां स्वतंत्रता दिवस 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीद परिवारों को माला पहनाकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। ये भी पढ़ें : CM Yogi ने लखनऊ में किया ध्वजारोहण, कहा-आज हम सभी नया भारत देख रहे..  https://samarneetinews.com/independence-day-2023-chief-minister-yogi-adityanath-hoisted-the-flag-in-lucknow-said-today-we-all-are-seeing-new-india/...
77वां स्वतंत्रता दिवस : PM Modi ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, पढ़िए-क्या बोले..

77वां स्वतंत्रता दिवस : PM Modi ने लाल किले पर फहराया तिरंगा, पढ़िए-क्या बोले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Independence Day 2023 आज देश ने आजादी के 76 साल पूरे किए हैं। आज इस 77वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न पूरे देश में पूरी धूमधाम से मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर लगातार 10वीं बार राष्ट्रीय धव्ज तिरंगा फहराया। साथ ही देश को संबोधित भी किया। 90 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने तोड़ा पिछला रिकार्ड आज पीएम मोदी ने 90 मिनट का भाषण दिया। पिछली बार 76वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने 83 मिनट का संबोधन किया था। पीएम मोदी ने आज अपने भाषण की शुरुआत मणिपुर के जिक्र के साथ की। पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर में हिंसा का जो दौर रहा, उसमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। साथ ही मां-बेटियों के सम्मान से भी खिलवाड़ हुआ। अब लगातार शांति की खबरें सामने आ रही हैं। कहा कि पूरा देश मणिपुर के लोगों के साथ है। प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को एक विकिसत र...