Wednesday, November 26सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

बांदा आवास विकास में बच्चों के खेल से घर में लगी आग, पुलिस सक्रियता से टली अनहोनी

बांदा आवास विकास में बच्चों के खेल से घर में लगी आग, पुलिस सक्रियता से टली अनहोनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज बड़ा हादसा टल गया। घर में खेल रहे बच्चों से खेल-खेल में आग लग गई। आग घर की एक भंडरिया में रखे गत्ते और दूसरे सामान में लगी। धीरे-धीरे सुलगी आग की जानकारी लोगों को तब हुई जब इसका तेज धुआं आसपास फैलने लगा। आवास विकास कालोनी में हुई घटना शहर कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे दमकल विभाग के अग्निशमन अधिकारी कुलदीप कुमार की सक्रियता से आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक गत्तों में आग सुलग रही है। फायर ब्रिगेट मौके पर है। बताया जाता है कि शहर के आवास विकास A ब्लाक में 150 नंबर में त्रिपुरारी पांडे का मकान है। श्री पांडे ने बताया कि आज घर में बच्चे मोमबत्ती लेकर खेल रहे थे। इसी बीच भंडरिया में रखे गत्तों व अन्य सामान में आग लग गई। डर में बच्चों ने बताया नहीं। इसके बाद आसपास धुआं फैला तो लोगों ने इसकी जानकारी दी। अफरा-तफरी मच...
यूपी से शुरू मुस्लिम लड़की-हिंदू लड़के की लव स्टोरी, मुंबई में दोनों का कत्ल, पढ़िए खबर..

यूपी से शुरू मुस्लिम लड़की-हिंदू लड़के की लव स्टोरी, मुंबई में दोनों का कत्ल, पढ़िए खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ : हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की की शादी से परिवार इतना बौखला गया कि उसने लड़के और लड़की को धोखे से बुलाकर कत्ल कर डाला। पहले लड़के को मारा, फिर लड़की से पोल खुलने के डर से उसे भी मौत के घाट उतार दिया। मरने वाले अलग-अलग धर्मों के इस प्रेमी जोड़े की प्रेम कहानी बांदा जिले के छोटे से चिल्ला कस्बे से शुरू हुई थी। मस्जिद के पास गुमटी से शुरू हुई लव स्टोरी बताते हैं कि कस्बे से करीब आधा किमी दूर मदनपुर गांव है। वहां मस्जिद के पास रमेश की गुमटी थी। वहां अक्सर गुलनाज आती-जाती थीं। इसी दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। परिवार के लोग अलग-अलग धर्म के होने की वजह से इसके खिलाफ थे। गुलनाज को डर था कि परिवार वाले कभी इसके लिए राजी नहीं होंगे। दोनों ने हिम्मत दिखाते हुए एक साल पहले चुपचाप कोर्ट मैरिज कर ली थी। https://samarneetinews.com/married-priya-gupta-dies-under-suspic...
मुंबई में डबल मर्डर, बांदा में सनसनी : मुस्लिम लड़की से शादी पर युवक की हत्या, फिर लड़की की भी ली जान, 5 गिरफ्तार

मुंबई में डबल मर्डर, बांदा में सनसनी : मुस्लिम लड़की से शादी पर युवक की हत्या, फिर लड़की की भी ली जान, 5 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : दो दिन पहले मुंबई में हुए डबल मर्डर से बांदा में भी सनसनी फैल गई है। दरअसल, इस दोहरे हत्या कांड की वजह मुस्लिम लड़की से हिंदू लड़के की शादी के रूप में सामने आई है। लड़का और लड़की दोनों ही बांदा के चिल्ला के रहने वाले थे। पुलिस ने हत्या के आरोप में लड़की के परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से तीन नाबालिग हैं। चिल्ला की रहने वाली थी लड़की और लड़का भी बताया जाता है कि मुंबई पुलिस से स्थानीय पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में चिल्ला थाना के कस्बा के रमेश उर्फ करन चौरसिया ने पड़ोसी गांव की गुलनाज से लव मैरिज की थी। इसे लेकर गुलनाज के परिवार के लोग खुश नहीं थे। लड़की के घर वाले हिंदू दामाद को बर्दाश्त नहीं कर पाए।  उधर, पति-पत्नी इन बातों से बेपरवाह होकर चिल्ला में ही पान की गुमटी चलाने लगे। इसके बाद अच्छी आमदनी के ...
बांदा शहर में युवती प्रिया गुप्ता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

बांदा शहर में युवती प्रिया गुप्ता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी मोहल्ले में बुधवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। परिवार के लोगों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। करीब 9 महीने पहले हुई थी शादी बताते हैं कि मृतका की करीब 9 महीने पहले शादी हुई थी। उधर, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। जानकारी के अनुसार छावनी के पवन गुप्ता की पत्नी प्रिया (28) का शव आज सुबह उसकी ससुराल में संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला। बताते हैं कि पति ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। मृतका के ससुर रमाशंकर गुप्ता का कहना है कि पति कमरे से निकल कर नहाने चला गया। प्रिया घर के ऊपर की मंजिल प...
बांदा में GST छापा, ज्वैलर्स की दुकान में टीम ने पकड़ी गड़बड़ी, पढ़िए पूरी खबर..

बांदा में GST छापा, ज्वैलर्स की दुकान में टीम ने पकड़ी गड़बड़ी, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक ज्वैलर्स की दुकान पर जीएसटी छापा पड़ा है। ज्वैलर्स की दुकान पर जीएसटी टीम ने पुलिस के साथ रेड मारी है। बताते हैं कि दुकान ने बिना बिल के सोना और चांदी बरामद हुआ है। मौके पर जांच चल रही है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार मौके से जीएसटी टीम ने 1,400 ग्राम सोना और 43 किलो चांदी पकड़ी है। अधिकारियों ने कहा, जांच लंबी चलेगी इससे जुड़ा रिकार्ड ज्वैलर्स के पास नहीं है। इसके अलावा बीते 1 माह से बिना जीएसटी बिक्री की बात भी सामने आई है। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि अभी जांच लंबी चलने वाली है। जानकारी के अनुसार बांदा बदौसा में एक ज्वैलर्स के यहां छापा पड़ा है। यह छापा विभाग के डिप्टी कमिश्नर बृजेंद्र प्रताप सिंह की टीम ने पुलिस के साथ मारा है। उधर, https://samarneetinews.com/encounter-in-lalitpur-3-miscreants-shot-by-police-lakhs-of-rupees-recovered-from-loo...
बांदा में मां की डाट पर बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, अब परिवार बेहाल..

बांदा में मां की डाट पर बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, अब परिवार बेहाल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बच्चों को अपने बड़ों की डाट भी बर्दाश्त नहीं हो रही। दो दिन पहले एक युवक ने अपनी मां से कहासुनी कर जान दे दी थी। अब बांदा के महोखर गांव में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एक 16 साल की लड़की ने मां की डाट से नाराज होकर खौफनाक कदम उठा लिया। अब परिवार के सभी लोग बेहाल हैं। महोखर में हुई घटना उधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार महोखर गांव के सरजू प्रसाद की बेटी राधा (16) ने शाम को घर में जहर खा लिया। उसे अस्पताल लाया गया। वहां से डाक्टरों ने मेडिकल कालेज https://samarneetinews.com/banda-village-head-injured-in-accident-narrowly-saved-life/ रेफर कर दिया। युवती ने वहां इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। मृतका के जीजा का कहना है कि घरेलू कामकाज को लेकर किशोरी को उसकी मां ने डाट दिया था। इसी से नाराज होकर उसने जहर खाकर जान दे दी। ये भी पढ़ें : ...
बांदा में अंधविश्वास ने छीना परिवार से मां का प्यार, पढ़िए पूरी खबर..

बांदा में अंधविश्वास ने छीना परिवार से मां का प्यार, पढ़िए पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : इतने सामाजिक प्रयासों के बावजूद लोग अंधविश्वास नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे ही एक अंधविश्वास ने बांदा में एक महिला की जान ले ली। दरअसल, बांदा के अतर्रा क्षेत्र में एक महिला को सांप ने काट लिया। परिवार के लोग उसे सीधे अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़फूंक कराने लगे। जबतक अस्पताल ले गए, महिला ने दम तोड़ दिया। डाक्टरों का कहना है कि https://samarneetinews.com/banda-cctv-revealed-secret-om-prakash-was-murdered-by-beating-banda-police-revealed-one-arrested/ मरीज को लाने में देरी के कारण उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अतर्रा थाना क्षेत्र के सेमरिया मिरदहा गांव के बाबादीन की पत्नी रेखा (35) सोमवार रात जमीन पर सो रही थीं। इसी दौरान सांप ने उनके पेट के पास काट लिया। महिला के शोर मचाने पर परिवार के लोग वहां पहुंचे। https://samarneetinews.com/actress-shreya-dhanwantris-hot...
बड़ी घटना : मेरठ में धमाके में चार की मौत-छह घायल, मकान धराशाई

बड़ी घटना : मेरठ में धमाके में चार की मौत-छह घायल, मकान धराशाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मेरठ में आज सुबह लोहियानगर में एक मकान में चल रही साबुन फैक्टरी में तेज धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। करीब 4 किलोमीटर तक धमाके की आवाज सुनाई दी और मकान हिल गए। साबुन फैक्ट्री के अलावा आसपास के तीन मकान भी धराशाई हो गए। कई मकानों के शीशे टूटने की भी खबर है। उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी घटना के बारे में पूरी जानकारी ली है। स्कूल के पास चल रही थी साबुन फैक्ट्री बताते हैं फैक्टरी क्षेत्र में स्थित सत्यकाम स्कूल के पास चल रही थी। इस धमाके में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए हैं। अच्छी बात यह रही कि घटना के समय स्कूल में बच्चे नहीं थे। जांच में सामने आया है कि फैक्टरी बिना अनुमति के चल रही थी। https://samarneetinews.com/had-they-found-me-they-raped-me-story-of-an-israeli-girl-renana-botzer-swissa/ जानकारी के अनुसार लोहियानगर में मंगलवार सुबह बेहद...
Banda : हादसे में ग्राम प्रधान घायल, बाल-बाल बची जान

Banda : हादसे में ग्राम प्रधान घायल, बाल-बाल बची जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक सड़क हादसे में ग्राम प्रधान घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने प्रबुद्धजनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज चल रहा है। बताते हैं कि हादसा उस समय हुआ जब प्रधान की बाइक अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। समाजसेवी प्रफुल्ल सिंह ने प्रधान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचवाया। गुरेह गांव के पास हादसा साथ ही जिला अस्पताल में भर्ती भी कराया। लोगों ने उनके कार्य की प्रशंसा की। जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान छनेहरा लियाकत खां मोटर साइकिल से बांदा से घर लौटते समय शाम 7 बजे के आसपास गुरेह के पास पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरे। ये भी पढ़ें : हद हो गई : बांदा में लाखों की ठगी मामले में पुलिस अबतक खाली हाथ, महिला कारोबारी से.. सिर में गंभीर चोट आने से वह बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। वहीं डा. प्रदीप गुप्ता ने ...
बांदा : CCTV ने खोला राज, पीट-पीटकर हुई थी ओम प्रकाश की हत्या, पुलिस का खुलासा- 1 गिरफ्तार

बांदा : CCTV ने खोला राज, पीट-पीटकर हुई थी ओम प्रकाश की हत्या, पुलिस का खुलासा- 1 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस ने शहर में जंगल दफ्तर के पास मिले ओमप्रकाश (37) के शव का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दरअसल, उसकी हत्या हुई थी। तीन लोगों उसे पीट-पीटकर मार डाला था। बाद में शव को लाकर जंगल दफ्तर के पास मंदिर में फेंक गए थे। पुलिस ने हत्याभियुक्त एक नशेबाज युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो की तलाश कर रही है। 2 अक्टूबर को जंगल दफ्तर में मिला था शव जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव का ओमप्रकाश (37) शहर के बिजलीखेड़ा में अपनी ससुराल में रहता था। वह और उसकी पत्नी उर्मिला सब्जी बेचने का काम करते थे। 2 अक्टूबर की रात वह घर से निकला तो वापस नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव मिला था। पुलिस मामले में जांच कर रही थी। https://samarneetinews.com/police-still-empty-handed-in-case-of-fraud-of-rs-44-lakh-from-female-businessman-in-banda/ इलाके के सीसीटीवी खंगालने ...