भाई को मोबाइल पर दर्द बताती रही बहन और हैवान ने पीट-पीटकर ले डाली जान
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते 24 घंटे के भीतर एक दिलदहला देने वाला महिला की हत्या का मामला सामने आया है। स्तब्ध करने वाली बात यह है कि जब इस महिला की पीट-पीटकर हत्या की जा रही थी तो उस वक्त वह मोबाइल पर अपने सगे भाई को काल करके अपना दर्द बयां कर रही थी। बाद में फोन बीच में कट गया और जब भाई मौके पर पहुंचा तो उसे बहन का शव पड़ा मिला। दरअसल, हत्यारा कोई और नहीं बल्कि महिला का पति ही है। अब पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश में जुटी है। यह पूरा मामला बांदा के तिंदवारी इलाके का है।
हत्या के बाद आरोपी पति मौके से फरार
बताया जाता है कि तिंदवारी क्षेत्र के ग्राम ग्राम धौसड़ निवासी अशोक कुमार सिंह पटेल की दो शादियां हुईं। दोनों पत्नियों से वह मारपीट करता था। दूसरी पत्नी उसे कुछ साल पहले ही छोड़कर चली गई। पहली वाली सरला देवी (30) उसके साथ रह रही थी लेकिन अशोक का दरिंदगी उसके साथ जारी थी। सोमवार को पति अशोक...









