Sunday, June 14सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा में बाराती कर रहे थे छेड़छाड़ तो भाई ने बुला ली पुलिस, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी

बांदा में बाराती कर रहे थे छेड़छाड़ तो भाई ने बुला ली पुलिस, फिर हुआ कुछ ऐसा कि बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः हालात कब किस करवट बदल जाएं कुछ कहा नहीं जा सकता। बांदा में एक युवती की शादी के दौरान जहां मंगलगीत गूंज रहे थे और हर चेहरे पर खुशी छाई थी वहां चंद पलों में घटनाक्रम इतनी तेजी से बदला कि देखते ही देखते मातम छा गया। फिर बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी घर से उठी। यह मामला बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हांलाकि कुछ लोग इसे संदिग्ध घटना भी बताया रहे हैं लेकिन पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है और हर बिंदू पर जांच की जा रही है। बताया जाता है कि बबेरू थाना क्षेत्र के नहर कोठी निवासी राजकुमार की बेटी अंकिता की सोमवार रात फतेहपुर जिले के बिलारी गांव से बारात आई थी। बबेरू थाना क्षेत्र में ह्रदय विदारक घटना   इस दौरान ओरन कस्बे में स्थित एक मैरिज हाल में शादी की रश्में बड़ी खुशी-खुशी चल रही थीं...
बांदा में महिला सिपाही की थाने में मौत मामले में तत्कालीन एसपी, एएसपी तथा एसओ समेत 8 पुलिस वालों पर मुकदमे के आदेश

बांदा में महिला सिपाही की थाने में मौत मामले में तत्कालीन एसपी, एएसपी तथा एसओ समेत 8 पुलिस वालों पर मुकदमे के आदेश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते वर्ष बांदा जिले के कमासिन थाना के आवास में महिला सिपाही नीतू शुक्ला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। सितंबर माह में थाना परिसर में संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तत्कालीन एसपी, मौजूदा अपर एसपी, थानाध्यक्ष सहित आठ पुलिस कर्मियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। बताया जाता है कि मृतका नीतू के भाई राघवेंद्र शुक्ला ने धारा 156(3) के तहत एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। कमासिन थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश  बताते हैं कि स्थानीय अदालत ने इसे परिवाद के रूप में दर्ज किया था। इसके बाद राघवेंद्र ने हाईकोर्ट में रिवीजन याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने सीजेएम का आदेश खारिज करते हुए पुन: सुनवाई के आदेश दिए थे। इसी के बाद वादी द्वारा अधिवक्ता विनोद कुमार ...
बांदा में मतगणना की ऐसी हैं तैयारियां, विजयी जुलूस पर रोक, तो कितनी टेबल-कितने एजेंट, पढ़ें पूरी खबर..

बांदा में मतगणना की ऐसी हैं तैयारियां, विजयी जुलूस पर रोक, तो कितनी टेबल-कितने एजेंट, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लोकसभा चुनाव -2019
समरनीति न्यूज, बांदाः आज लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण संपन्न हो गया है और इसके साथ ही लोकसभा-2019 के चुनाव पूरे हो चुके हैं। बुंदेलखंड के बांदा में भी मतगणना की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है। 23 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। ईवीएम से पहले पोस्टर बैलेट पेपर से पड़े वोट गिने जाएंगे। इसके बाद ईवीएम मतगणना शुरू होगी। विधासभा क्षेत्रवार 14-14 टेबल लगाई जा रही हैं। एक चक्र में 70 बूथों पर गिनती होगी। चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 1485 ईवीएम से वोटों की गिनती होनी है। 23 मई को सुबह 8 बजे शुरू हो जाएगी मतगणना  बताया जाता है कि सभी मेजों पर एक-एक उम्मीदवार तैनात रहेगा। मतगणना के लिए सिर्फ कर्मचारी को ईवीएम का पावर बटन ऑन करने के बाद रिजल्ट बटन दबाने का काम करना होगा। इसके साथ ही रिजल्ट सामने आ जाएगा, इसके बाद रिजल्ट प्रत्येक चक्र में आता रहेगा। माना जा रहा है कि हर 8 स...
बांदा में महिला का घर में घुसकर अपहरण, पति ने लगाई पुलिस से कार्रवाई की गुहार

बांदा में महिला का घर में घुसकर अपहरण, पति ने लगाई पुलिस से कार्रवाई की गुहार

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले से एक सनसनीखेज खबर आ रही है। 3 बच्चों की माँ को तमंचे की नोक पर 5 दिन पहले 3 लोग घर से उठा ले गए हैं। पीड़ित पति ने तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह कहीं बाहर से लौटे पति को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित का कहना है कि उसने पुलिस को तीन आरोपियों के नाम भी बताए हैं। हांलाकि, इस संबंध में जब पुलिस से बात करने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो सका। पति ने पुलिस को दी लिखित शिकायत   बताया जाता है कि कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव के अंश धनेश्वर पुरवा निवासी महेश का कहना है कि उसने पुलिस को शिकायतीपत्र दिया है जिसमें कहा है कि उसकी शादी चार साल पहले प्रेमपुर गांव की रोशनी नाम की महिला से हुई थी। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। बताया कि आसपास के लोगों के 13 मई को बाहर से लौटने के बाद उसे जानकारी हुई कि तीन लोग उस...
बांदा में सड़क पर मिला भाजपा नेता का शव, पत्नी ने हत्या की आशंका जताई, छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में सड़क पर मिला भाजपा नेता का शव, पत्नी ने हत्या की आशंका जताई, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य की मौत हो गई। ग्रामीणों ने उनका शव और बाइक पड़ी देखने के बाद पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक की पत्नी ने पुरानी रंजिश के चलते मामले को हत्या बताया है। पुलिस का कहना है कि इन बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। जिला कार्यकारिणी के थे सदस्य   बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव निवासी दयाधर शुक्ला उर्फ मिश्री नन्ना (54) भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य थे। वह रोज की तरह शनिवार शाम बिसंडा से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात वहां से गुजरते समय ग्राम प्रधान ने बबेरू रोड स्थित सरकारी ट्यूबवेल के नजदीक उनका शव पड़ा देखा तो परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। साथ ही पुलिस को भी...

बांदा में गर्मी के मद्देनजर मार्निंग कोर्ट का समय हुआ निर्धारित, 27 मई से 7 से 1 बजे तक..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में भीषण गर्मी और तपन के चलते मार्निंग कोर्ट का समय निर्धारित हो गया है। अब 27 मई से सुबह 7 बजे से 1 बजे तक कोर्ट चलेंगी। बताते चलें कि इसे लेकर हाल ही में 16 मई को जिला अधिवक्ता संघ का एक प्रतिनिधि मंडल माननीय उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस से मिला था। साथ ही ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया था। जिला अधिवक्ता संघ ने उठाई थी मांग   साथ ही मार्निंग कोर्ट सुबह साढ़े 6 बजे से साढ़े 12 बजे तक करने का आग्रह किया था। ज्ञापन देने के दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुबीर सिंह ने बांदा की भौगोलिक स्थिति से चीफ जस्टिस को अवगत कराया था। इसको जस्टिस महोदय द्वारा स्वीकार कर लिया गया था। ये भी पढ़ेंः 16 से 18 उम्र के युवाओं के आपसी सहमति से सेक्स संबंधों के केस में पास्को एक्ट नहीं होना चाहिए- कोर्ट बार अध्यक्ष ने बताया कि जिले के न्यायालयों का समय 27 मई से सुबह 7 बजे से 1 बजे ...
बांदा में बेटी ने हेड मास्टर पिता को दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में उमड़े शिक्षक

बांदा में बेटी ने हेड मास्टर पिता को दी मुखाग्नि, अंतिम संस्कार में उमड़े शिक्षक

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर से सटे इलाके में एक बेटी ने बखूबी बेटे से बढ़कर फर्ज निभाया। हांलाकि, मामला दुख की घड़ी का है लेकिन इस दुख भरी घड़ी में बिन मां की इस बेटी ने जिस तरह धैर्यपूर्वक अपने पिता को मुखाग्नि दी, वह निश्चित रूप से एक बड़े हौंसले की बात है। शायद यही बात है कि हर किसी ने इस बेटी के हौंसले को सलाम किया। बताया जाता है कि शहर के परशुराम मुहल्ले के रहने वाले अश्वनी सिंह बोधिपुरवा प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर थे। वे बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और तीन से पहले हालत ज्यादा खराब होने के कारण उनको मेडिकल कालेज बांदा में भर्ती कराया गया था। बीती रात हो गया था पिता का देहांत   हेडमास्टर श्री सिंह की पत्नी का काफी पहले देहांत हो गया था। परिवार में  सिर्फ एक बेटी ज्योति है। ग्रेजुएट कर चुकी ज्योति ही पिता की देखभाल कर रही थी। बताते हैं कि बीती रात करीब 3 बजे हेडमास्टर श्री स...
..तो बांदा में इस वजह से डीएम आवास के सामने से भी बेरोक-टोक गुजरते हैं ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर

..तो बांदा में इस वजह से डीएम आवास के सामने से भी बेरोक-टोक गुजरते हैं ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अभी कुछ घंटे पहले ही जिले के डीएम हीरालाल और पुलिस अधीक्षक गणेश साहा ने छापेमारी करके रात के अंधेरे में 100 से ज्यादा ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा। इनसे बड़ी कीमत राजस्व की वसूली गई। इसके बावजूद शहर में ओवरलोडिंग को लेकर बालू कारोबारियों और इससे जुड़े लोगों में कानून का कोई डर नहीं है। शहर में बालू लदे ओवरलोड ट्रैक्टर खुलेआम काल बनकर दौड़ रहे हैं। बालू पहुंचाने की जल्द में इनकी रफ्तार इतनी ज्यादा होती है कि अगर जरा सा कोई चूक जाए तो फिर उसकी खैर नहीं है। अधिकारियों की सख्ती भी साबित हो रही बेअसर   चौंकाने वाली बात यह है कि उच्चाधिकारियों की सख्ती के बावजूद ये बालू ओवरलोड ट्रैक्टर एसपी-डीएम और डीआईजी तक के आवासों के सामने से फर्राटा भरते हुए निकलते हैं। स्थानीय पुलिस और अधिकारियों की छूट की वजह से इनपर कोई लगाम नहीं कसी जा रही है। शहर की आधा दर्जन पुलिस के सामने से बेर...
बांदा में पतंजलि योग समिति के बैनर तले कृषि विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसरों ने किया रक्तदान..

बांदा में पतंजलि योग समिति के बैनर तले कृषि विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसरों ने किया रक्तदान..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः आज भारत स्वाभिमान न्यास (बांदा) के बैनर तले पतंजलि योग समिति द्वारा कृषि विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसरों श्री डा. एशवर्य माहेश्वरी, असिस्टेंट प्रोफेसर वाइल्डलाइफ साइंस तथा डॉ कौशल सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर सिल्वीकल्चर एंड एग्रोफारेस्टी को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया। दोनों ही प्रोफेसरों द्वारा रक्तदान किया गया। इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ एसके बाजपेई ने रक्तदान संबंधित भ्रांतियों को दूर किया। दूसरों को भी किया रक्तदान के लिए प्रेरित   डॉक्टर बंसल ने रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। वहीं राज्य कार्यकारिणी सदस्य सजल कुमार रेंडर ने बताया कि आजकल बढ़ती सड़क दुघर्टनाओं में घायल मरीजों को रक्त की आवश्यकता ज्यादा होती है। ऐसे में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान करने हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। उधर, दोनों प्रोफेसरों ने पुनीत कार्य में सहभागी बनाने पर भा...
ओवरलोड बालू लदे ट्रकों की धर-पकड़ को उतरे डीएम-एसपी, 100 ट्रकों पर कार्रवाई

ओवरलोड बालू लदे ट्रकों की धर-पकड़ को उतरे डीएम-एसपी, 100 ट्रकों पर कार्रवाई

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में खनिज विभाग की मिलीभगत से चल रहे ओवरलोड बालू लदे ट्रकों को खुद जिले के डीएम और एसपी ने छापेमारी करके पकड़ा। इस दौरान करीब 100 ट्रकों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। यह धर-पकड़ इसलिए भी संभव हो सकी क्योंकि इसकी खबर खनिज विभाग को नहीं थी। खनिज विभाग को नहीं पता था कि जिलाधिकारी हीरा लाल और पुलिस अधीक्षक गणेश साहा, अचानक छापेमारी कर सकते हैं। गुरुवार रात हुई इस छापेमारी में दोनों आला अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ सौ ओवरलोड ट्रकों से पेनाल्टी वसूल कराई। यह छापेमारी बांदा शहर में अतर्रा चुंगी के साथ-साथ गिरवां, खप्टिहाकलां और नरैनी इलाकों में की गई। आला अधिकारियों की कार्रवाई से खनिज विभाग के होश उड़े  इस दौरान बड़ी तादाद में ट्रक ओवरलोड मिले। इस दौरान डीएम के तेवर देखकर जिले के खनिज विभाग के अधिकारी शैलेंद्र सिंह हक्के-बक्के रह गए। अधिकारियों ने कई ओवर...