Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

फतेहपुर में ललौली के पास घर में घुसा मौरंग ट्रक, पति-पत्नी घायल

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, फतेहपुरः बांदा से बालू लोड करने के लिए अनियंत्रित होकर दौड़ने वाले ट्रक लोगों के लिए काल बनते जा रहे हैं। ऐसा ही एक ट्रक ललौली के पास तड़के सुबह अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया। इससे वहां सो रहे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक मौके से भागने में कामयाब रहा, जबकि खलासी को लोगों ने पकड़ लिया। खलासी की भीड़ ने जमकर पिटाई की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने खलासी को छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया है।

सुबह 4 बजे करीब हुआ हादस, पति-पत्नी अस्पताल में भर्ती 

बताया जाता है कि फतेहपुर के ललौली थाना क्षेत्र के बस्तापुर गांव में बांदा-टांडा हाइवे के किनारे बने मकान में सुबह लगभग 4 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक घुस गया। इससे गृहस्वामी धर्मराज लोधी (52) और उनकी पत्नी तेजिया देवी (48) गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे की तेज आवाज के साथ लोगों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।

पुुलिस ने खलासी को भीड़ से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया  

वही खलासी रवि कुमार (20) को लाठियों से बुरी तरह से पीटा। वह बाराबंकी के जैतपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खलासी को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष केशव वर्मा व बहुआ चौकी इंचार्ज किशन सिंह ने राहत कार्य शुरू कराया।

ये भी पढ़ेंः बांदा के अतरहट में घर की दीवार तो़ड़कर घुसा ट्रक, दो बच्चे घायल