Thursday, September 3सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

बांदा निकाय चुनाव : बीजेपी में तीन नामों पर मुहर, बाकियों को यह लॉलीपॉप..

बांदा निकाय चुनाव : बीजेपी में तीन नामों पर मुहर, बाकियों को यह लॉलीपॉप..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी की आज पहली सूची जारी हो गई है। इसी के साथ बुंदेलखंड के दावेदारों के दिलों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं। खासकर बांदा जिले में इस समय काफी सरगर्मियां हैं। पार्टी के विश्वस्त्र सूत्रों का कहना है कि बांदा नगर पालिका के लिए बीजेपी में तीन नामों पर मुहर लगाकर ऊपर भेज दिया गया है। लोकसभा के चुनावी साल में जनप्रतिनिधि किसी की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहते हैं। इसलिए बाकियों को पैनल में नाम बढ़ाने की बात कहकर 'लॉलीपॉप' दे दिया गया है। रविवार को कानपुर में बांदा की कई वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता बांदा की कई वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता इसी चक्कर में रविवार को कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय में नजर आईं। सोमवार को कानपुर क्षेत्रीय कार्यालय में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक है। इस बैठक में नाम फाइनल करके ऊपर भेज दिया जाएगा। अभी कुछ कार्यकर्ताओं को पूरी उम्मीद है कि...
बांदा में विभत्स हत्याकांड : न मासूम पर दया, न बुजर्ग पर रहम, 4 लोगों को बेरहमी से काटा

बांदा में विभत्स हत्याकांड : न मासूम पर दया, न बुजर्ग पर रहम, 4 लोगों को बेरहमी से काटा

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र में बड़ोखर बुजुर्ग गांव में हुए विभत्स हत्याकांड ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। हत्यारे ने पूरी दरिंदगी के साथ हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया। आठ साल के मासूम को छत पर दौड़कर पकड़ा और फिर उसका गला रेत डाला। वहीं एक 70 साल की बुजुर्ग को भी दौड़ाकर उसका गला काटा। एक के बाद एक चार लोगों को बड़ी ही बेरहमी से काट डाला। हालांकि, पुलिस के शक की सुईं परिवार के ही व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूम रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बांदा SP अभिनंदन ने कहीं ये बातें पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मौके पर पहुंचकर डाॅग स्कवायड और फारेंसिक टीम को जांच में लगाया। पुलिस अधीक्षक ने खुद पूरी स्थिति की जांच की। पुलिस को जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए। एसपी अभिनंदन का कहना है कि हत्या की वारदात में परिवार का ही व्यक्ति और उसका स...
अतीक-अशरफ के हत्यारों में बांदा का लवलेश, बांदा पुलिस अलर्ट..

अतीक-अशरफ के हत्यारों में बांदा का लवलेश, बांदा पुलिस अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा : प्रयागराज में हुए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की हत्या में जिन तीन हमलावरों को पुलिस ने पकड़ा है। उनमें एक बांदा का रहने वाला लवलेश तिवारी भी है। इसके अलावा बाकी दो हमलवार हमीरपुर का सनी और कासगंज जिले का अरुण मौर्य हैं। लवलेश तिवारी बांदा के क्योटरा मोहल्ले का रहने वाला है। उसका पिता यज्ञ तिवारी एक निजी स्कूल का ड्राइवर है। उधर, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि बांदा पुलिस अलर्ट है। लवलेश को लेकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। बांदा के क्योटरा का रहने वाला है लवलेश बाकी दो हमलवार हमीरपुर और कासगंज के मूलरूप से वह लौमर थाना चिल्ला (बांदा) का रहने वाला है। 12वीं तक बांदा के जीआईसी स्कूल में पढ़ा है। एक लड़की को थप्पड़ मारने में जेल भी जा चुका है। दूसरा हमलावार सनी हमीरपुर के कुरारा का रहने वाला है। हमीरपुर पुलिस उसकी परिवार से डिटेल्स खंगाल रही है। ...
Breaking : बांदा में 4 लोगों की हत्या, पति-पत्नी और मासूम शामिल, SP मौके पर..

Breaking : बांदा में 4 लोगों की हत्या, पति-पत्नी और मासूम शामिल, SP मौके पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बड़ोखर बुजुर्ग गांव में आज एक परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मरने वालों में पति-पत्नी और बुजुर्ग महिला और एक 8 साल का उनका पोता शामिल है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन अधिकारियों और फोर्स के साथ मौके पर हैं। एसपी अभिनंदन ने बताया कि हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। बड़ोखर बुजुर्ग में वारदात से सनसनी मृतक के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार बड़ोखर बुजुर्ग चुन्नू कुशवाह (65) और उनकी पत्नी दौलतिया (62), उनकी भाभी तेजनिया उर्फ ब्रजरानी (76) पत्नी झंडू और उनके पोते 8 साल के प्रियांशु की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या की यह वारदात रविवार सुबह हुई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिाकरी मौके पर पहुंच गए। ये भी पढ़ें : Atiq : अतीक और अशरफ की हत्या में 3 गिरफ्तार, यूपी में अलर्ट पुलिस ...
Banda : नवविवाहिता मंजू ने फांसी लगाई, ससुराल पक्ष पर उठ रहे सवाल

Banda : नवविवाहिता मंजू ने फांसी लगाई, ससुराल पक्ष पर उठ रहे सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के कमासिन थाना क्षेत्र के दांदौं तिराहा पर रहने वाले निरंजन प्रजापति की पत्नी 21 साल की मंजू ने फांसी लगा ली। नवविवाहिता का शव कमरे में पंखे के सहारे लटकता दिखाई दिया। बताते हैं कि पति-पत्नी एक दिन पहले ही चित्रकूट दर्शन करके लौटे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 5 फरवरी को हुई थी शादी बताते हैं कि मंजू की शादी 5 फरवरी 2022 को हुई थी। मंजू के पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। उसके नाना शिवराम ने बताया कि परिवार में मां राजकुमारी के अलावा दो छोटे भाई और दो छोटी बहनें हैं। थाना प्रभारी संदीप सिंह पटेल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घटना से मायके पक्ष के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर कार्रवाई जाएगी। ये भी पढ़ें : खास खबर : BJP की लिस्ट में बाहरी-ठेकेद...
दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मालिक से 8 लाख रुपए ले उड़े बदमाश, हड़कंप मचा

दिनदहाड़े पेट्रोल पंप मालिक से 8 लाख रुपए ले उड़े बदमाश, हड़कंप मचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज दिनदहाड़े एक पेट्रोलपंप मालिक से फिल्मी अंदाज में लाखों रुपए की टप्पेबाजी हो गई। घटना उस समय हुई जब पेट्रोल पंप मालिक अपने कार से कैश जमा करने के लिए बैंक जा रहा था। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन समेत सभी अधिकारी और फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक ने कहा, CCTV से कर रहे पहचान पुलिस अधीक्षक का कहना है कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। बार्डर सील कर दिया गया है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। उनकी पहचान की जा रही है। घटना से इलाक में हड़कंप मच गया। ये भी पढ़ें : बांदा में एडी हेल्थ ने वार्ड ब्वाय को मारा थप्पड़, डाक्टर को दी चेतावनी, औचक निरीक्षण में एक्शन जानकारी के अनुसार एक पेट्रोल पंप मालिक शहर के अलीगंज इलाके में स्थित स्टेट बैंक की शाखा में कैश जमा करने के लिए अपनी कार से निकले। इसी दौरान रास्ते में उनके साथ यह घटना ह...
खास खबर : BJP की लिस्ट में बाहरी-ठेकेदार और धनाड्य सबसे आगे, जिला कमेटी आज फाइनल करेगी नाम

खास खबर : BJP की लिस्ट में बाहरी-ठेकेदार और धनाड्य सबसे आगे, जिला कमेटी आज फाइनल करेगी नाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बुंदेलखंड में निकाय चुनावों को लेकर सबसे ज्यादा बांदा नगर पालिका चर्चा में है। इसकी वजह बीजेपी से दावेदारों की लिस्ट है। इस लिस्ट में ठेकेदारों और धनाड्यों के नाम सबसे आगे चल रहे हैं। ये ऐसे नाम हैं जो कुछ महीने पहले ही पार्टी में शामिल हुए और असल कार्यकर्ताओं से आगे आ खड़े हुए। कुछ ऐसे नाम है जो पूर्व में पार्टी से घात कर चुके हैं। पार्टी हित से इनका कोई खास सरोकार नहीं है। ऐसे में संगठन के जिम्मेदार लोगों की साख भी दांव पर लगी है। सभी की इस बात पर नजर है कि संगठन किन नामों का चयन करके ऊपर भेजेगा। आज स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग में फाइनल होंगे नाम दरअसल, शुरुआती दौर में बांदा नगर पालिका से बीजेपी से लगभग 70 आवेदन आए। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसके बाद छंटकर 15 हो गए थे। आज स्क्रीनिंग कमेटी की मीटिंग होने जा रही है। इसी मीटिंग में 5 से 7 फाइनल नामों पर मुह...
अंबेडकर जयंती : डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, विशाल बाइक रैली..

अंबेडकर जयंती : डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, विशाल बाइक रैली..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : संविधान रचियता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती आज बांदा में पूरी धूमधाम से मनाई गई। जिलेभर में बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बाबा अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सभी प्रशासनिक अधिकारी और समस्त स्टाफ मौजूद रहा। बाबा साहब के आदर्शों से सीख लेने की बात कही जिलाधिकारी ने बाबा साहबे के आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही। जिलाधिकारी श्रीमति नागपाल ने कहा कि वह प्रसिद्ध दार्शनिक, लेखक, अर्थशास्त्री, न्यायविद्, बहु-भाषाविद् और एक सच्चे समाज सुधारक थे। कहा कि हम सभी को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर सभी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उधर, शहर में अंबेडकर जयंती के मौके पर धूमधाम से विशाल बाइक रैली निकाली गई। भीम आर्मी, आल शिक्षक, बहुजन सेवा संघ, संत...
एडी हेल्थ ने वार्ड ब्वाय को मारा थप्पड़, डाक्टर को दी चेतावनी, औचक निरीक्षण में एक्शन

एडी हेल्थ ने वार्ड ब्वाय को मारा थप्पड़, डाक्टर को दी चेतावनी, औचक निरीक्षण में एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में जुटी है। अपर निदेशक स्वास्थ्य विजयपति द्विवेदी और सीएमएस डाॅ. एसएन मिश्रा अचानक निरीक्षण के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। वहां ट्रामा सेंटर का निरीक्षण किया। सुबह 6 बजे ट्रामा सेंटर में तैनात संविदा चिकित्सक अभिषेक बाहर से दवा लिखते पकड़े गए। सीएमएस ने डाॅक्टर को अंतिम चेतावनी देकर छोड़ दिया। बाहर से दवा लिखते पकड़े गए डाॅक्टर उधर, जिला अस्पताल में रात में मरीज के कथेतर लगाने के बदले वार्ड ब्वाय राजकिशोर ने उससे 300 रुपए वसूल लिए। शिकायत मिलने पर एडी हेल्थ श्री द्िववेदी को मिली तो उन्होंने वार्ड ब्वाय को बुलाकर डांटा। फिर एक थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं गलती मनवाते हुए उठक-बैठक कराई। मरीज के 300 रुपए भी वापस करा दिए। ये भी पढ़ें : बांदा में भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल मोहन गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का आरोप सीए...
बांदा में भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल मोहन गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का आरोप

बांदा में भाजयुमो पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल मोहन गिरफ्तार, रंगदारी मांगने का आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अतुल मोहन द्विवेदी को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाद में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अतुल मोहन पर आरोप है कि एक खदान मैनेजर से रंगदारी वसूलने के लिए धमकी दी है। इस मामले में कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इनमें से अब तक तीन लोगों को जेल भेजा जा चुका है। बीते दिनों गिरवां थाना पुलिस ने अतुल मोहन समेत पांच लोगों के खिलाफ खदान मैनेजर से रंगदारी वसूलने और धमकी देने का मुकदमा लिखा था। इसमें दो अभियुक्तों, केके दीक्षित और अनित तिवारी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। दो अन्य की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें : UP : पत्रकार बताकर वसूली करने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार ये भी पढ़ें : अतीक अहमद बोला, मेरी वजह से मारा गया असद, बेटे के एन...