Saturday, April 20सही समय पर सच्ची खबर...

नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूंस गोद में उठा ले गया दरिंदा, पड़ोसी के घर में किया दुष्कर्म, FIR..

समरनीति न्यूज, बांदा : नाबालिग 14 साल की किशोरी को एक दरिंदा सोते समय मुंह में कपड़ा ठूंसकर उठा ले गया। फिर पड़ोसी के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दरिंदे से छूककर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा लिखा है। घटना से गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

घर से सोते समय उठा ले गया दरिंदा

मामले में नरैनी कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय घटना हुई, पीड़िता और उसका 80 साल का दादा ही घर में मौजूद था।

ये भी पढ़ें : STF को इस इंजीनियर की सरगर्मी से तलाश, बुंदेलखंड के कई जिलों में आपरेशन, पढ़िए पूरी खबर..

लड़की के माता-पिता मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे। लड़की घर लौटी तो गांव के लोगों को भी इसकी जानकारी हुई। तब ग्रामीणों ने ही पीड़िता के माता-पिता को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर का कहना है कि आरोपी सुमित नाम का व्यक्ति है। उसके खिलाफ मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है। घटना से गांव के लोगों में आक्रोश है। गांव के लोगों का कहना है कि घटना दुस्साहसिक है। बहू-बेटियां घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं।

ये भी पढ़ें : Weather Update : बांदा-चित्रकूट और फिरोजाबाद समेत 17 जिलों में लू की चेतावनी