Thursday, March 28सही समय पर सच्ची खबर...

माफिया मुख्तार पर धोखाधड़ी का मुकदमा, DM-SP के जेल में छापे के बाद एक्शन

Mafia Mukhtar sued, action taken after raid in Banda DM-SP's jail

समरनीति न्यूज, बांदा : डीएम-एसपी के छापे के बाद माफिया डाॅन मुख्तार अंसारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा हुआ है। यह मुकदमा बांदा की शहर कोतवाली में दर्ज हुआ है। दरअसल, शुक्रवार को डीएम और एसपी ने मंडल कारागार (बांदा) का निरीक्षण किया था। बताते हैं कि वहां मुख्तार के आईडी प्रूफ प्रपत्रों में नाम और जन्मतिथि में भिन्नता मिली। दोनों उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच की। इसके बाद बांदा शहर कोतवाली में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

आईडी प्रूफ प्रपत्रों में नाम में हेरफेर

जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 9 बजे डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी अभिनंदन ने पुलिस बल के साथ बांदा जिला जेल पर छापा मारा था। तलाशी में मुख्तार की बैरक में उसके पास से मतदाता पहचानपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि दस्तावेज मिले थे। इन प्रपत्रों में जन्म तिथि व नाम की स्पेलिंग में भिन्नता मिली।

ये भी पढ़ें : STF को इस इंजीनियर की सरगर्मी से तलाश, बुंदेलखंड के कई जिलों में आपरेशन, पढ़िए पूरी खबर..

इसके बाद बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ शनिवार को शहर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी सूचना में दी गई। मामले की जांच कोतवाली प्रभारी बांदा को दी गई है। कोतवाली प्रभारी ने भी जांच में दस्तावेजों में धोखाधड़ी की पुष्टि की है। मुख्तार के खिलाफ धारा 420, 467, 471 के तहत रिपोर्ट दर्ज हुई है।

ये भी पढ़ें : नाबालिग के मुंह में कपड़ा ठूंस गोद में उठा ले गया दरिंदा, पड़ोसी के घर में किया दुष्कर्म, FIR..