Wednesday, November 11सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

यूपी में जालौन DM समेत नौ IAS और 2 पीसीएस के तबादले..

यूपी में जालौन DM समेत नौ IAS और 2 पीसीएस के तबादले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राज्य सरकार ने देर रात जालौन की डीएम समेत 9 आईएएस और दो पीसीएस अफसरों के स्थानांतरण किए हैं। आईएएस अधिकारी राजेश पांडे को जालौन का डीएम नियुक्त किया गया है। वह अबतक विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के पद पर तैनात थे। वहीं जालौन डीएम रहीं चांदनी सिंह को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। वह लंबी छुट्टी पर चली गई हैं। डीएम चांदनी सिंह प्रतीक्षारत, राजेश पांडे बने DM जालौन इसी क्रम में आईएएस मारकंडे शाही विशेष सचिव खाद एवं रसद व नियंत्रक बांट माप को प्रभारी श्रमायुक्त बनाया गया है। अनुज मालिक अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल और संभागीय खाद्य नियंत्रण गोरखपुर को संभागीय खाद्य नियंत्रण गोरखपुर नियुक्त किया गया है। साथ ही विशेष कार्याधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण गीडा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नेहा बंधू बनी सीडीओ मैनपुरी, प्रत्यूष पांडे CDO देवरिया आईएएस...
बांदा में डेंगू से सेंटमैरी के छात्र की मौत, दो नए पाॅजिटिव मिले..

बांदा में डेंगू से सेंटमैरी के छात्र की मौत, दो नए पाॅजिटिव मिले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में डेंगू पांव पसार रहा है। हम सभी को सावधान रहने की जरूरत है। जानकारी मिली है कि सेंटमैरी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की डेंगू से कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं डेंगू से पीड़ित दो नए पाॅजिटिव मरीज भी मिले हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बारिश के बाद डेंगू का लार्वा तेजी के साथ पनप रहा है। ये भी पढ़ें : दुखद : बांदा में राज्यमंत्री के पीआरओ के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर दी जान  ऐसे में डेंगू मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़़ती जा रही है। इसी बीच खबर आई है कि शहर के अर्दली बाजार कटरा मुहल्ले के रहने वाले स्वास्तिक मिश्रा (15) पुत्र नागेंद्र मिश्र बुखार से पीड़ित थे। परिवार के लोग बांदा जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद कानपुर ले गए। 4 सितंबर को स्वास्तिक को कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्...
दुखद : बांदा में राज्यमंत्री के पीआरओ के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

दुखद : बांदा में राज्यमंत्री के पीआरओ के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर से एक दुखद खबर सामने आई है। बांदा के राज्यमंत्री के पीआरओ दिलीप गुप्ता के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी है। परिवार के लोगों ने देखा तो कोहराम मच गया। घटना शहर के छोटी बाजार मोहल्ले की है। मृतक परिवार की इकलौती संतान था। परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिवार की इकलौती संतान थे 10वीं के छात्र कुवंर जी जानकारी के अनुसार शहर के छोटी बाजार मुहल्ले के रहने वाले दिलीप गुप्ता जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के पीआरओ हैं। उनका बेटा कुवंर जी (14) ने बीती रात फांसी लगा ली। बताते हैं कि रात करीब साढ़े 12 बजे जब उनके पिता दिलीप घर पहुंचे तो कुंवर अपने कमरे में नहीं थे। उन्होंने छत पर जाकर देखा तो बेटा फांसी पर लटका हुआ था। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। ये भी पढ़ें : बांदा में छात्रा ने लगाई फांसी तो य...
यूपी में इन जिलों में आज भारी बारिश-बिजली गिरने के आसार, 24 घंटे में बदलेगा मौसम

यूपी में इन जिलों में आज भारी बारिश-बिजली गिरने के आसार, 24 घंटे में बदलेगा मौसम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ : मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को हुई बारिश के बाद सोमवार को भी बारिश का क्रम जारी रहेगा। कुछ जिलों में भारी बरसात और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज और चमक के साथ हल्की बारिश होगी। वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। लगभग 35 जिलों में बारिश.. सोमवार को इटावा, औरैया, कन्नौज, गोंडा, अयोध्या और बस्ती जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। लगभग 35 जिलों में गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट भी जारी हुआ है। ये भी पढ़ें : माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप वहीं मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को बुंदेलखंड के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा ...
बांदा में ट्रेन की चपेट में आकर युवक शाहिद की मौत, परिवार में कोहराम

बांदा में ट्रेन की चपेट में आकर युवक शाहिद की मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ट्रेन की चपेट में आकर शाहिद (40) की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। हादसा उस समय हुआ जब वह खेतों की रखवाली के लिए जा रहे थे। बताते हैं कि आसपास पानी भरा होने के कारण वह रेलवे पटरी पर होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान माल गाड़ी आ गई। उसकी चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। अतर्रा थाना क्षेत्र के जरुआ चौकी के रहने वाले शाहिद अली (40) के पास मिले मोबाइल फोन से उनकी पहचान हो सकी। परिजनों को सूचना दी गई। उनके चचेरे भाई जाहिद अली ने बताया कि वह किसानी करते थे। उनके पास खुद की जमीन नहीं थी, लेकिन बटाई पर खेत ले रखे थे। मृतक अपने परिवार में एक बेटा और चार बेटियां छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें : माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप  https://samarneetinews.com/student-hanged-herself-in-banda-young-man-con...
बांदा में छात्रा ने लगाई फांसी तो युवक ने खा लिया जहर, दोनों की मौत

बांदा में छात्रा ने लगाई फांसी तो युवक ने खा लिया जहर, दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे में दो अलग-अलग दुखद घटनाओं से परिवारों में कोहराम मच गया। एक 17 साल की छात्रा ने मां की डाट से नाराज होकर फांसी लगा ली। वहीं 23 साल के युवक ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों परिवारों में कोहराम मचा है। लड़के के परिवार वालों का कहना है कि उनका बेटा तनाव में था। क्यों तनाव में था, इस बारे में उनको जानकारी नहीं है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार मर्का थाना क्षेत्र के बनबरौली गांव के मजरा स्वामीदीन डेरा के रहने वाले संतोष यादव की बेटी रोशनी (17) ने बीती रात कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। मां की नींद खुली तो देखा बेटी अपने बिस्तर पर नहीं है। मां निर्मला ने इधर-उधर तलाश की। बाद में कमरे में देखा तो वह फांसी पर लटक रही थी। परिवार के लोगों ने किसी तरह शव को नीचे उतारा। मौके ...
माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

माफिया मुख्तार वाली बांदा जेल में बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के मंडल कारागार में बीते महीने से निरुद्ध अनुदेशक की रविवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल अस्पताल से बंदी को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने जेल प्रशासन पर बंदी से मारपीट करते हुए उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। जेल अधिकारी ने कही यह बात वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि हार्ट अटैक से अनुदेशक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते चलें कि इसी जेल में यूपी का माफिया डान मुख्तार अंसारी भी बंद है। जानकारी के अनुसार शहर के परशुराम तालाब मुहल्ले के रहने वाले अजीत (46) दो मार्च 2023 से मंडल कारागार में निरुद्ध थे। बताते हैं कि आज सुबह उनकी हालत बिगड़ी। ये भी पढ़ें : बांदा : हाईटेंशन लाइन से चिपका व्यक्ति धू-धूकर जला, ...
बांदा : हाईटेंशन लाइन से चिपका व्यक्ति धू-धूकर जला, चोरी के लिए..

बांदा : हाईटेंशन लाइन से चिपका व्यक्ति धू-धूकर जला, चोरी के लिए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज : बांदा में तिंदवारी रोड पर एक टाइल्स दुकान के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग में हाईटेंशन लाइन से चिपककर एक व्यक्ति धू-धूकर जल गया। सुबह उसका जला हुआ शव पड़ा मिला। लोगों ने देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान कराई। पता चला कि मरने वाला व्यक्ति शहर की काशीराम कालोनी का रहने वाला रईस उर्फ राजा है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। मृतक की क्राइम हिस्ट्री खंगाल रही पुलिस साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में सीओ सिटी गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की क्राइम हिस्ट्री देखी जा रही है। माना जा रहा है कि वह चोरी करने गया था और वहां रखे सेंट्रल एसी के कटे हुए कैबिल के जरिए हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गया है। इससे करंट से उसकी मौत हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। ये भी पढ़ें : घ...
लखनऊ : यूपी के वकीलों की हड़ताल खत्म, सोमवार से लौटेंगे काम पर..

लखनऊ : यूपी के वकीलों की हड़ताल खत्म, सोमवार से लौटेंगे काम पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी के वकीलों की हड़ताल खत्म हो गई है। सोमवार से वकील काम पर लौटेंगे। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश ने यह फैसला लिया है। हालांकि, अधिवक्ताओं का विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। बताते चलें कि 30 अगस्त से लगातार यूपी में विरोध-प्रदर्शन जारी है। बताते चलें कि हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेशभर के वकील हड़ताल पर थे। बार काउंसिल आफ इंडिया ने लिया हड़ताल खत्म करने का फैसला अब बार काउंसिल ने आप उत्तर प्रदेश ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। सोमवार से सभी वकील काम पर लौट आएंगे। उधल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 6 सदस्यों की समिति गठित करते हुए 15 सितंबर तक एसआईटी को रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं। ये भी पढ़ें : घोसी की तरह बांदा में भी BJP की बड़ी हार, लचर संगठन, न मंत्री का जादू- न विधायकों की चमक आ रही काम.. हालांकि, मांगें पूरी न होने तक सरकार का विरो...
घोसी की तरह बांदा में भी BJP की बड़ी हार, लचर संगठन, न मंत्री का जादू- न विधायकों की चमक आ रही काम..

घोसी की तरह बांदा में भी BJP की बड़ी हार, लचर संगठन, न मंत्री का जादू- न विधायकों की चमक आ रही काम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
    मनोज सिंह शुमाली, बांदा : घोसी उप चुनाव में 40 हजार से ज्यादा वोटों से हारी भारतीय जनता पार्टी के लिए बांदा से एक और बुरी खबर है। बांदा में पार्टी जिला पंचायत सदस्य का उप चुनाव शर्मनाक ढंग से हार गई है। राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि स्थानीय लचर संगठन पार्टी की हार का कारण बना है। वहीं यह भी चर्चा है कि बांदा में न तो स्थानीय राज्य मंत्री का कोई जादू चल रहा है और न ही विधायकों की चमक पार्टी के काम आ रही है। बीजेपी की यह हार पार्टी के लिए बड़ी ठोकर है। कमजोर संगठन और विश्वास खोते जनप्रतिनिधि बताते चलें कि इससे पहले बांदा में जल शक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद की विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा जिला पंचायत सदस्य का उप चुनाव हार चुकी है। भाजपा से तब यह सीट सपा ने छीन ली थी। इसके अलावा तिंदवारी में निकाय चुनाव भी पार्टी हार गई थी। वहीं अब नरैनी विधानसभा-23 क्ष...