Monday, September 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

UP Weather : अभी इतने दिन और सताएगी ठंड.., शीतलहर-गलन का कहर रहेगा जारी

UP Weather : अभी इतने दिन और सताएगी ठंड.., शीतलहर-गलन का कहर रहेगा जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीत लहर कहर बरपा रही है। राजधानी लखनऊ का भी यही हाल है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 से 4 दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को हल्की धूप तो निकलेगी, लेकिन पछुवा हवा ठंड बढ़ाएगी। 40 से ज्यादा जिलों में कहर बरपाएगी ठंड मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि राजधानी समेत पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के 40 से ज्यादा जिलों में ठंड का कहर जारी रहेगा। लखनऊ समेत कई जिलों में कोहरे की भी चेतावनी जारी की गई है। https://samarneetinews.com/youth-arrested-for-making-abusive-remarks-on-actress-sonakshi-sinha/ मेरठ समेत पश्चिम के कई जिलों में दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे रहेगा। कुल मिलाकर मौसम विभाग ने एक सप्ताह मौसम का यही हाल रहने की उम्मीद जताई है। ये भी पढ़ें : Lucknow : यूनिवर्सिटी की छात्रा...
Lucknow : यूपी में 26 तक सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, ऐसे मिल सकेंगी..

Lucknow : यूपी में 26 तक सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, ऐसे मिल सकेंगी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। सुरक्षा की सभी तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा के लिहाज से 26 जनवरी तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इसमें पुलिस और प्रशासन सभी अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्रा की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। 26 जनवरी तक किसी को छुट्टी नहीं अयोध्या में प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर ये आदेश हुए हैं। राजधानी लखनऊ से जारी इस आदेश में कहा गया है कि 26 जनवरी तक कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा। उधर, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने भी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। https://samarneetinews.com/in-hamirpur-school-manager-sent-obscene-messages-to-student-then-made-dirty-dema...
UP : विशालकाय अजगर को देख फैली सनसनी-लोगों में अफरातफरी, फिर हुआ यह..

UP : विशालकाय अजगर को देख फैली सनसनी-लोगों में अफरातफरी, फिर हुआ यह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : फसल की रखवाली कर रहे किसान को पास के खेत से अजीब सी आवाजें सुनाई पड़ीं। उसने वहां जाकर देखा तो होश उड़ गए। शोर मचाकर आसपास से अन्य ग्रामीणों को बुलाया। दरअसल, वहां एक विशालकाय अजगर पड़ा फुंकारें भर रहा था। बाद में वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा। तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। सांप को देखने के लिए भीड़ जुटी जानकारी के अनुसार बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर धीरू ढाबे के पास कस्बे के रहने वाले किसान विनोद प्रजापति का खेत है। आज वह अपने खेत पर मौजूद थे। तभी उन्हें पास के खेत से अजीब सी आवाजें सुनाई पड़ीं। पास जाकर देखने पर खेत में उन्हें एक अजगर दिखाई दिया। आसपास के किसानों भी वहां पहुंचे। किसानों में दहशत फैल गई। सांप को देखने वालों की भीड़ जुट गई। बाद में कुछ लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग के दारोगा रामराज यादव ने कर्मचा...
बांदा में छात्र नेताओं ने निकाली यात्रा, धूमधाम से प्राण-प्रतिष्ठा का संकल्प

बांदा में छात्र नेताओं ने निकाली यात्रा, धूमधाम से प्राण-प्रतिष्ठा का संकल्प

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में छात्र संघ नेताओं ने आज बड़ी पैदल यात्रा निकाली। छात्र नेताओं ने लोगों से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बड़े ही उत्साह से मनाने की अपील की। यह यात्रा बांदा मुख्य बाजार से होकर भी निकली। छात्र नेताओं ने इस दौरान शहर के लोगों का तिलक कर उन्हें पर्चे भी बांटे। कहा कि 22 जनवरी को जहां तक संभव हो सभी लोग अपनी सांस्कृतिक वेशभूषा धारण करें। छात्र नेताओं ने की यह अपील जैसे धोती-कुर्ता पहनकर और तिलक लगाकर ही घरों से निकले। दीप जलाकर दीवाली जैसा जश्न मनाएं। गरीबों के पास जाकर वस्त्र-भोजन और मिठाई बांटे। छात्र नेताओं की यह यात्रा पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय से शुरू हुई। https://samarneetinews.com/banda-dead-body-of-a-youth-who-had-gone-to-ahmedabad-found-lying-near-railway-station-suspicion-of-murder/ फिर बालखांडीनाका होते हुए महर्षि देवी मंदिर के सामने से...
Breaking : दिल्ली-एनसीआर में भूकंप, अफगानिस्तान और पाकिस्तान भी हिले

Breaking : दिल्ली-एनसीआर में भूकंप, अफगानिस्तान और पाकिस्तान भी हिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र बिंदु अफगानिस्तान में जमीन से 220 किलोमीटर गहराई में था। जानकारी के अनुसार भारत में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप 2.50 बजे करीब आया है। अफगानिस्तान में था भूकंप का केंद्र बिंदु नेशनल सेंटर फार सिस्मोलाजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई है। भूकंप के झटके भारत में चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए हैं। https://samarneetinews.com/bsp-memorial-scam-rapid-raids-on-former-md-cp-singhs-premises/ पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी झटके के तेज झटके महसूस किए गए हैं। बताते चलें कि एक्सपर्ट दिल्ली-एनसीआर में भूकंप को लेकर पहले ही चेतावनी जारी कर चुके हैं। ये भी पढ़ें : बसपा स्मारक घ...
UP : अमरोहा के मंडी धनौरा में शिक्षक ने पत्नी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया, दरवाजा तोड़कर निकाले शव..

UP : अमरोहा के मंडी धनौरा में शिक्षक ने पत्नी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया, दरवाजा तोड़कर निकाले शव..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : अमरोहा जिले के मंडी धनौरा में एक कोचिंग संचालक शिक्षक ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। जानकारी के अनुसार मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव हलूपुरा में यह घटना हुई। वहां रहने वाले कोचिंग सेंटर संचालक विनय शर्मा (26) ने अपनी पत्नी आंचल शर्मा (24) की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। कोचिंग संचालक था मृतक विनय जानकारी के अनुसार हलूपुरा गांव में किशोरी लाल शर्मा का परिवार रहता है। वह मंडी धनौरा में सुरक्षा गार्ड का काम करते हैं। उनका बेटे की विनय की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। पत्नी पेली तगा में रहने वाले नरेंद्र शर्मा की बेटी आंचल शर्मा थी। बताते हैं कि दोनों के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी 4 साल की और छोटा बेटा 2 का है। नरेंद्र भी आए हुए थे बेटी की ससुराल विनय धनौरा में कोचिंग सेंटर चलाकर परिवार का पालन पोषण करत...
बसपा स्मारक घोटाला : विजिलेंस ने पूर्व एमडी सीपी सिंह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे

बसपा स्मारक घोटाला : विजिलेंस ने पूर्व एमडी सीपी सिंह के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : राजकीय निर्माण निगम के पूर्व एमडी और मायावती के करीबी रहे सीपी सिंह के ठिकानों पर आज विजिलेंस ने ताबड़तोड़ छापे मारे। कहा जा रहा है कि छापे में लखनऊ से लेकर दिल्ली, गुड़गांव से लेकर देहरादून तक संपत्ति होने के साक्ष्य मिले हैं। बताते हैं कि इस दौरान विजिलेंस को सीपी सिंह की करोड़ों की आय से अधिक संपत्ति के बारे में जानकारी मिली है। छापे में विजिलेंस को मिलीं महंगी कारें और अकूत संपत्ति छापे के दौरान टीम के सदस्यों को महंगी कारें, जैसे जगुआर और बीएमडब्ल्यू भी मिली हैं। उधर, विजिलेंस के एडीजी राजीव कृष्ण ने इस छापेमारी की पुष्टि की है। विजिलेंस अब पूरी तह में जाने में जुटी है। बसपा सरकार में हुआ था 1400 करोड़ का स्मारक घोटाला जानकारी के अनुसार मायावती सरकार में हुए स्मारक निर्माण घोटाले में पूर्व एमडी सीपी सिंह के खिलाफ जांच जारी है। खुली जांच होने के बाद विजिलेंस ने...
Lucknow : यूनिवर्सिटी की छात्रा अंशिका ने लाइव आकर हाॅस्टल में लगाई फांसी, वीडियो काॅल के बाद..

Lucknow : यूनिवर्सिटी की छात्रा अंशिका ने लाइव आकर हाॅस्टल में लगाई फांसी, वीडियो काॅल के बाद..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ यूनिवर्सिटी के तिलक हॉस्टल में आज एक छात्रा ने वीडियो काॅल पर बात करने के बाद सुसाइड कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा ने सुसाइड करने से पहले अपने मोबाइल की वीडियो रिकार्डिंग आन करके छोड़ दी। घटना से अफरा-तफरी मच गई है। छात्रा का नाम अंशिका गुप्ता है जो कि प्रयागराज की रहने वाली है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के एक दोस्त ने उसकी रूममेट को सुसाइड करने की जानकारी फोन करके दी। प्रयागराज की रहने वाली है छात्रा अंशिका गुप्ता, जांच में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार सुसाइड की यह घटना आज बुधवार शाम करीब 5 बजे की है। छात्रा की रूममेट ने हास्टल में काॅल करके साथी की सुसाइड करने की जानकारी दी। छात्रा की रूममेट को एक युवक ने फोन पर यह बताया था। मरने वाली युवती लखनऊ विश्वविद्यालय के बैचलर इन फाइन आर्ट्स की छात्रा थी। https://samarneetinews.com/in-hamirpur-school-manage...
बांदा से अहमदाबाद को निकले युवक का शव रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला, हत्या की आशंका

बांदा से अहमदाबाद को निकले युवक का शव रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला, हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दो दिन पहले अहमदाबाद जाने के लिए घर से निकले युवक की लाश अतर्रा रेलवे स्टेशन से थोड़ी दूर पड़ी मिली। पुलिस ने युवक की जेब से मिले फोन नंबर से परिजनों को सूचना दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार बबेरू कोतवाली क्षेत्र के तराया गाव के रहने वाले शिवपूजन सिंह के बेटा बिंदेश्वरी (25) अहमदाबाद में रहकर काम करते थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बताते हैं कि सोमवार दोपहर को वह घर से स्टेशन को निकले थे। फिर मंगलवार शाम उनका शव अतर्रा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर पड़ा देखा गया। पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। साथ ही मौत पर छानबीन भी की। https://samarneetinews.com/in-hamirpur-school-manager-sent-obscene-messages-to-student-then-made-dirty-demand/ जानकारी मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के भांजे अक...
Breaking : यूपी में बाइक सवार बाबा-नाती की सड़क हादसे में मौत

Breaking : यूपी में बाइक सवार बाबा-नाती की सड़क हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के नरैनी क्षेत्र में आज सुबह बाइक सवार दो लोगों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार गुढ़ाअंश रमपुरवा के जगतदेव निषाद (68) रिश्ते के नाती कल्लू पुत्र भिज्जु निवासी नौगवां अंश केवटरा के साथ बाइक से बाजार जा रहे थे। बताते हैं कि मरने वाले दोनों व्यक्ति आपस में बाबा और नाती थे। अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंदा बजरंग चौराहे के पास डिवाइडर से मुड़ते ही किसी अनियंत्रित वाहन ने दोनों को रौंद दिया। बताते हैं कि हादसे में कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जगतदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। https://samarneetinews.com/in-hamirpur-school-manager-sent-obscene-messages-to-student-then-made-dirty-demand/ दूसरे घायल को कोतवाली निरीक्षक अनिल सैनी, उपनिरीक्षक इंदल यादव ने ...