Monday, September 7सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा : कोहरे में डीसीएम से टकराई बाइक, एक व्यक्ति की मौत

बांदा : कोहरे में डीसीएम से टकराई बाइक, एक व्यक्ति की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते कई दिनों से कोहरा आफत बना है। वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ऐसे में कोहरे की धुंध में सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से बाइक जा टकराई। बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पतवन के पास हुआ हादसा जानकारी के अनुसार बांदा के मरका थाना क्षेत्र के बनबरौली गांव के रामकेश (40) चार पहिया वाहनों के मैकेनिक थे। शुक्रवार शाम वह बाइक से अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान पतवन गांव के पास कोहरे की धुंध में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े डीसीएस वाहन से जा टकराई। https://samarneetinews.com/dacoit-radhe-arrested-in-chitrakoot-police-caught-in-34-year-old-double-murder/ रहागीरों ने उन्हें स्थानीय स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया। वहां से डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक के बड़े भाई नरेश ने बताया कि रामनरेश के 2 बेटे...
UP : ऑपरेशन थियटर में डाक्टर को हार्ट अटैक, साथियों ने ऐसे बचाई जान..

UP : ऑपरेशन थियटर में डाक्टर को हार्ट अटैक, साथियों ने ऐसे बचाई जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के नोएडा के जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, एक आई सर्जन को आपरेशन थियटर में सर्जरी करते समय हार्ट अटैक का दौरा पड़ गया। हालांकि, साथी डाक्टरों की सूझबूझ से उन्हें बचा लिया गया। जानकारी के अनुसार नोएडा के जिला अस्पताल में डा. सतेंद्र आई सर्जन के पद पर तैनात हैं। घटना से अस्पताल में अफरा-तफरी मची रही। हालांकि, बाद में डाक्टर के ठीक होने की जानकारी पर लोगों ने राहत की सांस ली। डाक्टरों ने एंजियोप्लास्टी कर बचाई जान वह एक मरीज की आंख की सर्जरी कर रहे थे। बताते हैं कि इसी दौरान उन्हें पसीने के साथ घबराहट शुरू हो गई। साथी डाक्टरों को जब डा. सतेंद्र के चेहरे पर पसीना दिखाई दिया तो उन्हें इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। https://samarneetinews.com/model-divya-pahuja-identified-by-tattoo-on-her-back-dead-body-found-in-canal/ वहां उनका चेकअप करने के बा...
लोकसभा चुनाव 2024 : मल्लिकार्जुन खड़गे बने विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन के अध्यक्ष 

लोकसभा चुनाव 2024 : मल्लिकार्जुन खड़गे बने विपक्ष के I.N.D.I.A गठबंधन के अध्यक्ष 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इंडिया गठबंधन ने अपना अध्यक्ष चुन लिया है। इंडिया गठबंधन की वर्चुअल बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरड़े के नाम सभी ने सहमति जताते हुए उन्हें अपना नेता चुना है। केंद्र की राजनीति में बड़ा चेहरा हैं खड़गे अब तय हो गया है कि यह कमान कांग्रेस के दलित नेता मल्लिकार्जुन खरगे के हाथों में रहेगी। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से संयोजक बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था। https://samarneetinews.com/pm-modi-inaugurated-indias-longest-bridge-atal-setu-this-is-length/ इसी बीच विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का अध्यक्ष चुने जाने को लेकर सभी दलों की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम पर सहमति बन गई। बताते हैं चलें कि केंद्र की राजनीति में खड़गे एक बड़ा चेहरा हैं। ये भी पढ़ें : अखिलेश या...
राष्ट्रीय युवा दिवस : बांदा में सीओ अजय सिंह बोले, युवा करें समाज को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक

राष्ट्रीय युवा दिवस : बांदा में सीओ अजय सिंह बोले, युवा करें समाज को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में राजकीय महिला डिग्री कालेज में राष्ट्रीय युवा दिवस और सड़क सुरक्षा सप्ताह पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ अजय कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री सिंह द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। छात्राओं ने बैच लगाकर किया अतिथियों का सम्मान छात्राओं ने अतिथियों को बैच लगाकर उनका सम्मान किया। मुख्य अतिथि ने सभी युवाओं से अपील की, कि अधिक से अधिक समाज को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। साथ ही नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में युवाओं का जिम्मेदारी समाज के लिए आज पहले ज्यादा बढ़ गई है। साथ ही एलईडी प्रोजेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर दिए भाषण को सुनाया गया। इस मौके पर या...
Divya Pahuja : पीठ पर टैटू से माॅडल दिव्या पाहुजा की पहचान, नहर में मिली लाश

Divya Pahuja : पीठ पर टैटू से माॅडल दिव्या पाहुजा की पहचान, नहर में मिली लाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। दिव्या का शव हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना में एक नहर से बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और आगे जांच में जुट गई है। बताते हैं कि दिव्या की पीठ पर बने टैटू से उसकी पहचान हुई। उसकी बहन नैना पाहुजा ने शव को पहचाना। गुरुग्राम पुलिस के डीसीपी क्राइम विजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। हत्यारोपी के गुर्गे की निशानदेही पर मिली लाश पुलिस का कहना है कि आरोपी बलराज गिल की निशानदेही पर शव बरामद हुआ है। कहा जा रहा है कि पुलिस अब शव का डीएनए टेस्ट भी करा सकती है। बताते चलें कि गुरुग्राम की इस माॅडल की बीती 2 जनवरी को गुरुग्राम के द सिटी प्वाइंट होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। https://samarneetinews.com/17-year-old-minor-was-running-prostitution-business-in-mumbai-sex-racket-expo...
UP : डकैत राधे गिरफ्तार, 34 साल पहले प्रधान डबल मर्डर में पकड़ा गया

UP : डकैत राधे गिरफ्तार, 34 साल पहले प्रधान डबल मर्डर में पकड़ा गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : पुलिस ने कुख्यात ददुआ का  दांया हाथ रहे डकैत राधे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे 1990 में चित्रकूट के उन्नाय बन्ना गांव में हुए प्रधान और उसके साथी के डबल मर्डर में पकड़ा है। इस दोहरे हत्याकांड में राधे समेत 8 लोग नामजद रहे हैं। जानकारी के अनुसार यूपी-एमपी पुलिस के लिए 3 दशक तक चुनौती रहे दुर्दांत ददुआ के दाहिने हाथ डकैत राधे को पुलिस ने शुक्रवार को उसके घर से पकड़ा है। 1990 में हुआ था प्रधान डबल मर्डर करीब 34 साल पहले रैपुरा थाने के उन्नाय बन्ना गांव में राधे गिरोह ने डबल मर्डर की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया था। राधे गिरोह ने 20 नवंबर 1990 दोहरे हत्याकांड में प्रधान रामकिशोर मिश्र और उनके दोस्त जमुना प्रसाद उर्फ मुंशी खेत में काम करते समय मौत के घाट उतार दिया था। https://samarneetinews.com/up-weather-cold-will-continue-to-haunt-for-many-more-da...
UP : दोस्तों में उबला अंडा एक बार में खाने की शर्त ने ली इकलौते बेटे की जान..

UP : दोस्तों में उबला अंडा एक बार में खाने की शर्त ने ली इकलौते बेटे की जान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : दोस्तों के बीच लगी एक अजीबो-गरीब शर्त ने परिवार के इकलौते बेटे की जान ले ली। दरअसल, कुछ दोस्तों में एक बार में उबला अंडा खाने की शर्त लग गई। अंडा खाते ही युवक की तबियत बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना पश्चिमी यूपी के हापुड़ के घौलाना कस्बे की है। जानकारी मिलने पर पुलिस भी दौड़ पड़ी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने आशंका जताई है कि अंडे के साथ उनके बेटे को जहर दिया गया है। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी है। दोस्तों में लगी थी शर्त, खाते ही बिगड़ी तबियत जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम कस्बा धौलाना में हंसी-मजाक में दोस्तों के बीच शर्त लग गई। धौलाना कस्बे के कुलदीप ने पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है कि उनके 17 साल के इकलौते बेटा...
PM Modi ने भारत के सबसे लंबे पुल ‘अटल सेतु’ का किया उद्घाटन, इतनी है लंबाई..

PM Modi ने भारत के सबसे लंबे पुल ‘अटल सेतु’ का किया उद्घाटन, इतनी है लंबाई..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मुंबई में अटल बिहारी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन किया। मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (एमटीएचएल का) का नाम अब अटल बिहारी बाजपेई सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु रखा गया है। पीएम मोदी ने दिसंबर 2016 में इस पुल का शिलान्यास किया था। 21.8 किमी लंबा है यह पुल यह भारत का सबसे लंबा पुल है। इसकी लंबाई 21.8 किमी है। यह 6 लेन वाला पुल है। इसे बनाने में 17,840 रुपए खर्च आया है। यह 16.5 किमी लंबा समुद्र के ऊपर है। वहीं 5.5 किमी लंबा जमीन पर है। यह मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। साथ ही मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में अब कम समय लगेगा। अटल सेतु आज आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। https://samarneetinews.com/cm-yogis-big-announcement-mp-mlas-will-t...
Breaking : बांदा में छात्रा राखी ने लगाई फांसी, उत्तम ने भी खत्म की जीवनलीला

Breaking : बांदा में छात्रा राखी ने लगाई फांसी, उत्तम ने भी खत्म की जीवनलीला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक छात्रा राखी ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह बीए फाइनल वर्ष की छात्रा थी। बताते हैं कि छात्रा पैरों के पंजों से दिव्यांग थी। इस वजह से परेशान भी रहती थी। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र में एक उत्तम नाम के व्यक्ति ने भी फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जसपुरा की रहने वाली थी 18 साल की युवती जानकारी के अनुसार जसपुरा थाना क्षेत्र के नांदा देव गांव के रहने वाले शिवपाल की बेटी राखी (18) ने फांसी लगा ली। उसका शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। बताते हैं कि कुम्हरिया डेरा के पास स्थित महाविद्यालय में वह बीए फाइनल वर्ष की छात्रा थीं। शुक्रवार सुबह उसने फांसी लगा ली। https://samarneetinews.com/crazy-brother-in-love-with-sister-cuts-throat-of-llb-student-with-kn...
अखिलेश यादव बोले, मुझे कूरियर से भेजा गया प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, अपमानित किया..

अखिलेश यादव बोले, मुझे कूरियर से भेजा गया प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, अपमानित किया..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज कहा कि उन्हें 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण कूरियर से भेजा गया है। यह भी कहा कि यह उनका अपमान है, जैसा पहले मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाकर किया गया था। बोले, न कार्यालय और न घर पहुंचा कूरियर अखिलेश यादव ने कहा कि अबतक उन्हें निमंत्रणपत्र वाला कूरियर प्राप्त नहीं हुआ है। कहा कि मीडिया के लोग ही कूरियर की रसीद उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि अयोध्या मंदिर में दिव्यांगों, बुजुर्गों और बच्चों के जाने की कोई व्यवस्था नहीं है। https://samarneetinews.com/up-weather-cold-will-continue-to-haunt-for-many-more-days-in-up/ अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह निमंत्रण की खबर चल रही हैं, उन्हें अपमानित किया जा रहा है। कहा कि भगवान श्रीराम के नाम पर अपमानित न करें। हमें कोई निमंत्रण नहीं मिला है। कह...