Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

हमीरपुर-प्रतापगढ़ के एडिशनल पर गाज, दोनों हटे, गोरखपुर व कानपुर-रामपुर समेत 13 एएसपी के तबादले

हमीरपुर-प्रतापगढ़ के एडिशनल पर गाज, दोनों हटे, गोरखपुर व कानपुर-रामपुर समेत 13 एएसपी के तबादले

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः  हमीरपुर और प्रतापगढ़ के एडिश्नल एसपी पर आखिरकार गाज गिर ही गई। दोनों ही जगह के एएसपी को हटा दिया गया है। इस दौरान प्रदेश सरकार ने सूबे के 13 एडिश्नल एसपी के तबादले किए हैं। इनमें गोरखपुर, कानपुर और रामपुर के एएसपी भी शामिल हैं। एडिश्नल एसपी अजीत कुमार सिन्हा को अभिसूचना विभाग से एएसपी कुंभ मेला इलाहाबाद बनाया गया है। ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी को एडिशनल एसपी गोरखपुर दक्षिणी से हटा दिया गया है। उनको उप सेनानायक, 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी बनाया गया है। कई एडनिश्नल को पीएसी में भेजा गया, कई को जिलों की कमान  एडिशनल एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव को पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ से हटाकर एडिशनल एसपी गोरखपुर दक्षिणी बनाया गया है। वहीं एडिशनल एसपी अरुण कुमार सिंह को गौतमबुद्ध नगर के एसपी सिटी के पद से हटाकर एडिशनल एसपी रामपुर के पद पर तैनात किया गया है। ये भी ...
यूपी के बिजनौर जिले में दर्ज हुआ तीन तलाक का पहला मुकदमा

यूपी के बिजनौर जिले में दर्ज हुआ तीन तलाक का पहला मुकदमा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊः देश में तीन तलाक अब अपराध बन चुका है। ऐसे में इस अपराध के मामले में यूपी के बिजनौर जिले में पहली एफआईआर दर्ज हुई है। बिजनौर जिले की देहात कोतवाली में मुस्लिम वीमेन प्रोटेक्शन आफ मैरिज आर्डिनेंस के तहत यह एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जाता है कि तीन तलाक पीड़िता शहनाज ने अपने दामाद गुलफाम के खिलाफ तीन तलाक का मामला दर्ज कराया है। सास ने दामाद समेत छह पर दर्ज कराया मुकदमा  शहनाज ने गांव के एक व्यक्ति पर पंचायत से दवाब बनवाकर तीन तलाक कराने का आरोप लगाया है। मामले में उनके दामाद समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। ये भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री मोदी को संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान  पीड़िता का कहना है कि यह निकाह 15 जुलाई 2018 को हुआ था जबकि 23 सितंबर 2018 को पति ने पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर उससे किनारा...
मेरठ में बीजेपी के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम के घर ग्रेनेड से हमला, ताबड़तोड़ गोलीबारी में बाल-बाल बचे

मेरठ में बीजेपी के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम के घर ग्रेनेड से हमला, ताबड़तोड़ गोलीबारी में बाल-बाल बचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, मेरठः बीजेपी के फायरब्रांड विधायक संगीन सोम पर बीती देर रात बदमाशों ने ग्रेनेड से हमला किया। ये विधायक के घर पर किया गया। संगीन सोम मेरठ की सरधना सीट से विधायक हैं। बताया जता है कि बदमाशों ने जो ग्रेनेड फेंका वह फटा नहीं। वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इस मामले में विधायक सोम का कहना है कि उनको इस तरह की वारदात का कोई अंदेशा नहीं था क्यों कि हाल-फिलहाल कभी कोई धमकी उनको नहीं मिली है। वारदात से इलाके में मचा हड़कंप, छानबीन में जुटी पुलिस   हांलाकि विधायक ने कहा कि दो साल पहले जरूर उनको ग्रेनेड से हमले की धमकी मिली थी। बताया जाता है कि वारदात बुधवार रात लगभग 1 बजे की है। विधायक संगीत सोम कैंट इलाके में अपने घर में सो रहे रहे थे। गेट पर गार्ड भी तैनात था। ये भी पढ़ेंः प्रमोशन में अनुसूचित जाति/जनजाति के कर्मचारियों को मिलता रहेगा आरक्षण – सुप्रीम कोर्ट बताते हैं कि इ...
गोलीकांड में घायल बांदा के प्रधानाचार्य ने कानपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

गोलीकांड में घायल बांदा के प्रधानाचार्य ने कानपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुरः हाल ही में अज्ञात अपराधियों के हमले में गोली लगने से घायल हुए बांदा के एक कांवेंट स्कूल के प्रधानाचार्य की कानपुर में आज इलाजे के दौरान मौत हो गई। उनकी मौत की खबर से उसके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, पुलिस का कहना है कि गोली चलाने वाले अपराधियों की तलाश की जा रही है। बांदा के अर्तरा में मारी थी अपराधियों ने 23 सितंबर को गोली  बताते चलें कि बीती 23 सितंबर रविवार को अतर्रा के एक कांवेंट स्कूल के प्रधानाचार्य देवी शंकर (50) को अपराधियों ने उस वक्त गोली मार दी थी जब वह बाइक से कहीं से लौट रहे थे। गोली मारने की घटना को अपराधियों ने बड़े ही शातिराना अंदाम में उस समय नारायणी रोड पर अंजाम दिया था जब मौके पर गणेश विसर्जन के जुलूस को लेकर गहमागहमी बनी हुई थी। संबंधित मुख्य खबरः कांवेंट स्कूल के प्रधानाचार्य को सरेआम गोली मारी, गंभीर हाल में रेफर गोली लगने के ब...
राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका – अरुण सिंह

राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका – अरुण सिंह

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः नवाबगंज कस्बा स्थित श्याम लाल इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने शिरकत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। श्री सिंह ने तीन कैडेट्स प्रतिभागियों को मैडल पहनाकर सम्मानित भी किया। ये भी पढ़ेंः आधार पर सुप्रीमकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: अब बैंक, परीक्षाओं और मोबाइल के लिए अनिवार्य नहीं ‘आधार कार्ड’ मुख्य अतिथि अरुण सिंह ने कैडे्टस को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स देश की सेवा में सदैव तत्पर रहे हैं। कहा कि एनसीसी राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह दूसरी रक्षा पंक्ति है। समय-समय पर जब भी देश में इनकी जरूरत महसूस की गई है ये कैडेट्स कंधे से कंधा मिलाकर चले हैं। इसलिए वह जल्द ही पुलिस महानिदेशक...
चरैवेति-चरैवेति के सिद्धांत को अपनाकर देश व समाज की उन्नति में भागीदार बनें छात्र – राम नाईक

चरैवेति-चरैवेति के सिद्धांत को अपनाकर देश व समाज की उन्नति में भागीदार बनें छात्र – राम नाईक

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः आज जिन छात्रों ने उपाधियां प्राप्त कर ली हैं उन्होंने अपने जीवन का एक बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है। अब उनको अपने जीवन की एक नई यात्रा आरंभ करनी है और इस नई यात्रा में वे सभी चरैवेति-चरैवेती के सिद्धांत को जीवन में अपनाएं और देश व समाज की उन्नति के लिए कार्य करें। ये बातें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहीं। श्री नाईक आज यहां बांदा कृषि विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने आए हुए थे। बांदा कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचे यूपी के राज्यपाल का छात्रों को उन्नति का मंत्र   इस दौरान राज्यपाल श्री नाईक ने कहा कि जो चलता रहता है उसका ही भाग्य चलता है। अगर आप सबको भी सूर्य की तरह प्रकाशवान बनना है तो सूर्य की तरह निरंतर चलते रहें। उन्होंने कहा कि ये दुनिया बहुत बड़ी है लेकिन अब दुनिया सबके नजदीक आ रही है। उदाहरण देत...
प्रमोशन में अनुसूचित जाति/जनजाति के कर्मचारियों को मिलता रहेगा आरक्षण – सुप्रीम कोर्ट  

प्रमोशन में अनुसूचित जाति/जनजाति के कर्मचारियों को मिलता रहेगा आरक्षण – सुप्रीम कोर्ट  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बुधवार को अपने महत्वपूर्ण फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि अनुसूचित जाति-जनजाति के (SC/ST) कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण जारी रहेगा। अदालत ने कहा है कि सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में आरक्षण नहीं हटेगा। देश की सबसे बड़ी अदालत ने कहा है कि इस फैसले पर दोबारा विचार की जरूरत नहीं है। ये भी पढ़ेंः आधार पर सुप्रीमकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: अब बैंक, परीक्षाओं और मोबाइल के लिए अनिवार्य नहीं ‘आधार कार्ड’   अदालत ने कहा है कि पिछड़ेपन पर मात्रात्मक डेटा इकट्ठा करने की जरूरत नहीं है। अदालत ने साफ कर दिया है कि प्रमोशन में एससी/एसटी आरक्षण का मामला बड़ी बेंच को नहीं जाएगा। बताते चलें कि केंद्र सरकार नागराज मामले  पर पुनर्विचार चाहती थी लेकिन सुप्रीमकोर्ट के इस फैसले के बाद 2006 का आदेश अब बरकरार रहेगा। ये भी पढ़ेंः लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर लावारिस ...
टोल कर्मियों की गुंडागर्दी का अड्डा बना डासना टोल प्लाजा अब होगा बंद !

टोल कर्मियों की गुंडागर्दी का अड्डा बना डासना टोल प्लाजा अब होगा बंद !

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गाजियाबादः वाहन स्वामियों व चालकों के साथ आए दिन मारपीट और गुंडागर्दी करने वाले डासना टोल प्लाजा के टोल कर्मियों को तगड़ा सबक मिलने वाला है। इस टोल प्लाजा को या कहीं दूर शिफ्ट किया जाएगा या फिर पूरी तरह से बंद ही कर दिया जाएगा। ऐसा आए दिन टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा टोल टैक्स के रूप में ज्यादा रकम वसूलने और राहगीरों के साथ मारपीट और गुंडागर्दी के कारण होगा। इस संबंध में जिला प्रशासन गाजियाबाद सख्त कदम उठाने जा रहा है। टोल कर्मी वाहन मालिकों से गुंडागर्दी और नियम से ज्यादा करते हैं टैक्स वसूली  बताते चलें कि डासना टोल प्लाजा पर आए दिन वहां से गुजरने वाले सभ्य लोगों के साथ टोल कर्मियों की मारपीट और नियम से ज्यादा टैक्स वसूली की शिकायतें मिलती रहती हैं। लोग इस टोल प्लाजा के कर्मियों के कारण काफी परेशान हैं। ये भी पढ़ेंः वीडियों में देखें टोल प्लाजा कर्मियों की गुंडागर्द...
पुलिस की गाड़ी में छात्रा से अश्लील बातें और अभद्रता मामले में महिला सिपाही समेत 3 कांस्टेबल सस्पेंड

पुलिस की गाड़ी में छात्रा से अश्लील बातें और अभद्रता मामले में महिला सिपाही समेत 3 कांस्टेबल सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मेरठः एक मेडिकल कालेज की छात्रा को सिपाहियों के अपशब्द कहने और महिला सिपाही द्वारा पिटाई के मामले ने वीडियो वायरल होने के बाद तूल पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने तीनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, पीड़ित मेडिकल छात्रा अपने एक दोस्त से मिलने गई थी। वहां छात्रा और उसके दोस्त को लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। दोस्त दूसरे समुदाय का होने के कारण हिंदू संगठनों ने उसकी जमकर पिटाई की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह उसे बचाकर 100 नंबर वैन में बैठा लाई। आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई थी छात्रा को पिटाई से बचाने पहुंची थी पुलिस  इस दौरान पुलिस की गाड़ी में तीन पुलिस कर्मियों ने उसके साथ वीडियो बनाया। वीडियो में गाड़ी में आगे बैठा सिपाही उसे अपशब्द बोल रहा है और पीछे साथ में बैठी महिला सिपाही उसकी पिटाई कर रही है। इतना ही नहीं वीडि...