Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

A Mad Dog with Gun-2- जज की पत्नी की मौत के बाद बेटा ‘ब्रेन डेड’, गोली मारने वाला सिक्योरिटी गार्ड पुलिस रिमांड पर

A Mad Dog with Gun-2- जज की पत्नी की मौत के बाद बेटा ‘ब्रेन डेड’, गोली मारने वाला सिक्योरिटी गार्ड पुलिस रिमांड पर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः गुरुग्राम में दो दिन पहले शनिवार को हुई एक दिल-दहला देने वाली वारदात हुई थी। गुरुग्राम के एडिशनल सेशन जज कृष्णकांत शर्मा के बेटे और पत्नी को उनके ही सिक्योरिटी गार्ड ने गोली मार दी थी। अब जज के बेटे को डॉक्टरों ने 'ब्रेन डेड' घोषित कर दिया है। बताते चलें कि जज की पत्नी रेणु (45) की पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी की मां और भाई को हिरासत में लिया  बताते चलें कि शनिवार को जज की पत्नी रेणु और उनके बेटे को उन्हीं के सिक्योरिटी गार्ड ने उस वक्त गोली मार दी थी जब वह दोनों के साथ गुरुग्राम के आर्केडिया मार्केट में शापिंग को गया था। इसके बाद दोनों को पुलिस ने गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में न्यूरो सर्जन के खिलाफ रेप का मुकदमा, छात्रा बोली-नशीली दवा देकर बनाया वीडियो पुलिस ने आरोपी गनर को वार...
निर्माणाधीन स्कूल की बिल्डिंग ढहने के मामले में बचाव कार्य पूरा, 3 की मौत और 15 घायल

निर्माणाधीन स्कूल की बिल्डिंग ढहने के मामले में बचाव कार्य पूरा, 3 की मौत और 15 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, शाहजहांपुरः एक प्राइवेट इंटर कालेज की निर्माधीन इमारत की छत ढहने से 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हांलाकि अभी और मजदूरों की मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर एनडीआरएफ और आईटीबीपी के अलावा एसडीआरएफ की टीमों ने बचाव कार्य पूरा कर लिया है। बता दें कि यह हादसा शनिवार को हुआ था जिसके बाद से बचाव कार्य चल रहा था। ये भी पढ़ेंः लखनऊ में न्यूरो सर्जन के खिलाफ रेप का मुकदमा, छात्रा बोली-नशीली दवा देकर बनाया वीडियो यह घटना जिले के थाना रोजा थाना क्षेत्र के निवासपुर गांव की है। बताया जाता है कि वहां एक प्राइवेट इंटर कॉलेज के हॉल का निर्माण हो रहा था। इसी दौरान हॉल का लेंटर भरभरा ढह गया। उस वक्त वहां लगभग 50 मजदूर काम कर रहे थे। निर्माधीन स्कूल के हाल की छत ढहने से मलबे में दबे थे मजदूर  एक दर्जन से ज्यादा ...
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अपह्रत व्यवसाई को कराया मुक्त, गोली लगने से दरोगा घायल-पांच गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अपह्रत व्यवसाई को कराया मुक्त, गोली लगने से दरोगा घायल-पांच गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदाः शहर से बीती 21 सितंबर को चिल्ला रोड से अगवा हुए टाइल्स व्यवसाई को रविवार को बांदा पुलिस ने एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुक्त करा लिया। पुलिस का दावा है कि इस दौरान बदमाशों से गोलीबारी भी हुई। इसमें एक एसओजी प्रभारी को गोली लग गई। साथ ही एक बदमाश की टांग में भी गोली लगी है। सुबह मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को पकड़ा    दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस दौरान अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए पाचों बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके कब्जे से अंग्रेजी असलहे और कारतूस बरामद हुए हैं। ये भी पढ़ेंः 36 घंटे बाद लगभग 120 किमी दूर मिली व्यापारी प्रदीप के अपहरण में प्रयुक्त इनोवा कार इस बात की जानकारी चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी मनोज तिवारी ने आज यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताय...
लखनऊ में न्यूरो सर्जन के खिलाफ रेप का मुकदमा, छात्रा बोली-नशीली दवा देकर बनाया वीडियो

लखनऊ में न्यूरो सर्जन के खिलाफ रेप का मुकदमा, छात्रा बोली-नशीली दवा देकर बनाया वीडियो

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में एक प्रतिष्ठित डाक्टर का घिनौना चेहरा सामने आया है। बीटेक की छात्रा ने शहर के जाने-माने प्रतिष्ठित न्यूरो सर्जन और केजीएमयू के एचओडी डा. रवि देव के खिलाफ रेप व अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। राजधानी के महानगर थाने में यह मुकदमा दर्ज किया गया है। डाक्टर के अलावा सिपाही व एक अन्य पर भी रिपोर्ट  पीड़िता का आरोप है कि वह डॉ. रवि देव की मरीज थीं और डॉक्टर ने इलाज के दौरान नशीली दवा खिलाकर उसके साथ रेप किया। साथ ही उसकी अश्लील फोटो खींची और वीडियो भी बनाया। इसके बाद डाक्टर रवि देव उसको बदनाम करने की धमकी देकर 3-4 सालों तक उससे रेप और कुकर्म करता रहा। ये भी पढ़ेंः A mad dog with Gun ! गुरुग्राम में बड़ी वारदातः गार्ड ने जज की पत्नी और बेटे को बेरहमी से मारी गोली  पीड़ित युवती का आरोप है कि डाक्टर के बार-बार संबंध बनाने से वह गर्भवती हो...
लखनऊ में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी समेत 5 पर F.I.R. दर्ज

लखनऊ में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी समेत 5 पर F.I.R. दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः हरियाणवी डांसर सपना चौधरी समेत पांच लोगों के खिलाफ राजधानी लखनऊ में मुकदमा दर्ज हुआ है। यह मुकदमा आशियाना थाने में देर रात लिखा गया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि आयोजकों से विवाद के बाद सपना चौधरी आयोजित होने वाले डांडिया कार्यक्रम में हिस्सा लेने नहीं पहुंची थीं। स्मृति उपवन में था कार्यक्रम, सपना के न आने से हुआ हंगामा, तोड़फोड़  इस कारण कार्यक्रम स्थल पर बड़ा हंगामा हुआ था। लोगों ने तोड़फोड़ और पथराव किया था। इस कारण वहां भगदड़ मच गई थी। दरअसल, राजधानी के आशियाना इलाके में गत दिवस डांडिया नाइट्स विद सपना चौधरी का आयोजन होना था। सपना ऐन वक्त पर कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं थीं। कार्यक्रम का टिकट ढाई हजार रुपए था और सपना ने पहुंचने से कार्यक्रम देखने पहुंचे हजारों की भीड़ बेकाबू हो गई थी। भीड़ ने ...
बांदा में पुलिस मुठभेड़ में दरोगा को लगी गोली, बदमाश भी घायल, 5 गिरफ्तार

बांदा में पुलिस मुठभेड़ में दरोगा को लगी गोली, बदमाश भी घायल, 5 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र में आज तड़के सुबह बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। सतना रोड पर हुई इस मुठभेड़ में दोनों और से कई राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान एसओजी प्रभारी संतोष सिंह के हाथ में गोली लग गई। जब कि पुलिस की गोली राकेश सिंह नाम के बदमाश के लगी। पुलिस ने बदमाशों को बचकर भागने का मौका नहीं किया। रविवार तड़के सुबह हुई मुठभेड़, दरोगा और बदमाश दोनों जिला अस्पताल रेफर  पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों से मुठभेड़ में एसओजी और स्वाट टीम के साथ साथ-साथ एसटीएफ के लोग भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक एस आनंद मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। ये भी पढ़ेंः A mad dog with Gun ! गुरुग्राम में बड़ी वारदातः गार्ड ने जज की पत्नी और बेटे को बेरहमी से मारी गोली वहीं डीआईजी मनोज झा भी मौके पर पहुंच रहे हैं। उधर, गोली लगने से घायल एसओजी प्र...
शादी से इंकार करने पर बौखलाए सिरफिरे आशिक ने शिक्षिका को घर में घुसकर मारा चाकू, गंभीर हालत में रेफर

शादी से इंकार करने पर बौखलाए सिरफिरे आशिक ने शिक्षिका को घर में घुसकर मारा चाकू, गंभीर हालत में रेफर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुर : हुसैनगंज कस्बा के छिवलहा रोड पर शनिवार देर शाम शादी करने से इंकार कर देने पर एक सिरफिरे आशिक ने सहायक अध्यापिका के घर में घुसकर उसपर चाकू से हमला कर दिया। चाकू शिक्षिका के चेहरे व पेट में घोंपकर आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना के बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ शिक्षिका को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। शिक्षिका से शादी करना चाहता था आरोपी, इंकार पर बौखलाया   प्रतापगढ़ जिले के देवराम का पुरवा थाना मानिकपुर गांव निवासिनी शिक्षिका शुभ्रा मिश्रा पुत्री उमाशंकर स्थानीय हुसेनगंज थाने के औढ़ेरा प्राथमिक विद्यालय में सहायिका अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। ये भी पढ़ेंः गुरुग्राम में बड़ी वारदातः सुरक्षा गार्ड ने जज की पत्नी और बेटे को गोली मारी, दोनों की हालत गंभीर वहां हुसेनग...
A mad dog with Gun ! गुरुग्राम में बड़ी वारदातः गार्ड ने जज की पत्नी और बेटे को बेरहमी से मारी गोली

A mad dog with Gun ! गुरुग्राम में बड़ी वारदातः गार्ड ने जज की पत्नी और बेटे को बेरहमी से मारी गोली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः गुरुग्राम में शनिवार को सरेआम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक सिक्योरिटी गार्ड ने सेक्टर-49 में स्थित मार्केट में एक जज की पत्नी और उनके बेटे को गोली मार दी। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली मारने वाले का नाम महिपाल सिंह बताया जा रहा है जो हेड कांस्टेबल है और जज की सुरक्षा में तैनात था। वह महेंद्र गढ़ का रहने वाला है। Sector -49 में करीब साढ़े 3 बजे की वारदात बताया जाता है कि आज वह कार से जज की पत्नी रेणु और उनके बेटे ध्रुव को लेकर आज दिन में करीब साढ़े 3 बजे गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित आर्केडिया मार्किट गया था। वहां मार्केट के सामने उसने वारदात को अंजाम दिया। ये भी पढ़ेंः लखनऊः सिरफिरे ने एनेक्सी के सामने पीएम मोदी के खिलाफ लगाए नारे फिर सड़क पर पढ़ी नमाज गार्ड महिपाल ने जज की पत्नी की छाती में गोली मारी है जब...
लखनऊः सिरफिरे ने एनेक्सी के सामने पीएम मोदी के खिलाफ लगाए नारे फिर सड़क पर पढ़ी नमाज

लखनऊः सिरफिरे ने एनेक्सी के सामने पीएम मोदी के खिलाफ लगाए नारे फिर सड़क पर पढ़ी नमाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बीती रात एनेक्सी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे वहीं दूसरी ओर बाहर सड़क पर एनेक्सी के सामने एक सिरफिरा व्यक्ति प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था। इतना ही नहीं इस ने जमकर नारेबाजी करने के बाद सड़क पर ही नमाज पढ़ना भी शुरू कर दिया। अंदर एनेक्सी में अफसरों संग मीटिंग ले रहे थे सीएम योगी   इससे सड़क पर बुरी तरह से जाम लग गया। इस सिरफिरे व्यक्ति की वजह से लोगों को खासी दिक्कत हुई। बताते चलें कि बीती रात रात एनेक्सी में अंदर सीएम योगी अफसरों के साथ मीटिंग ले रहे थे। इसी दौरान एक सिरफिरे व्यक्ति ने एनेक्सी के सामने नारेबाजी करते हुए रोड जाम कर दी। ये भी पढ़ेंः जालौन में दिनदहाड़े नाबालिग लड़की छात्रा का अपहरण, मचा हड़कंप    लखनऊ के ऐशबाग का रहने वाला रफीक नाम का यह व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेब...
अब रिवाल्वर-राइफल के लाइसेंस को ज्यादा ढीली करनी होगी जेब..

अब रिवाल्वर-राइफल के लाइसेंस को ज्यादा ढीली करनी होगी जेब..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः बीते लंबे समय से यूपी में शस्त्र लाइसेंस पर रोक हट चुकी है। ऐसे में लोग बड़ी संख्या में शस्त्र लाइसेंस बनवाने की तैयारी में हैं। आपको बताते चलें कि इस बार शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पहले से अलग होगी। इतना ही नहीं रिवाल्वर, रायफल और बंदूक का लाइसेंस लेने के लिए आपको ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। क्योंकि सरकार ने इसके फार्म फीस लेकर दूसरी औपचारिकताओं में खर्च होने वाली फीस में भी बढ़ोत्तरी कर दी है। पुराने सभी आवेदन निरस्त, नए सिरे से होंगे आवेदन  शस्त्र लाइसेंस के लिए शासनादेश जारी होने के बाद पूर्व आवेदकों को भी नया आवेदन करना होगा। दरअसल शासनादेश के तहत पुराने सभी लाइसेंस के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। रिवाल्वर, पिस्टल और रायफल के लिए लाइसेंस के आवेदन की फीस बढ़ा दी गई है। ये भी पढ़ेंः कलयुगी मां का राक्षसी रूप, 4 मासूमों को बांधकर जिंदा जलाया, खुद को भी फूंका,...